Chhath Puja School Holiday 2026: कितने दिनों तक बंद रहेंगे स्कूल?

Last Updated: Nov 4, 2026, 12:42 IST

Chhath Puja Vacation 2026: बिहार, यूपी और दिल्ली के साथ उत्तर भारत के राज्यों में छठ पूजा पर स्कूलों की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी गई है। सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के लिए जानें अपने राज्य में छठ पर्व पर कितने दिन बंद रहेंगे शिक्षण संस्थान और देखें पूरा कैलेंडर। 

Chhath Puja School Holiday 2026
Chhath Puja School Holiday 2026

School Holidays in November 2026: पूर्वांचल और उत्तर भारत के सबसे पवित्र और बड़े त्योहारों में से एक छठ पूजा को भी माना जाता है। सूर्य उपासना और लोक आस्था के इस महापर्व के दौरान दूर-दराज के शहरों से लोग अपने घर पहुंचते हैं। इस सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व को ध्यान में रखते हुए बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और दिल्ली की राज्य सरकारों और शिक्षा विभागों ने स्कूलों के लिए छुट्टियों की डिटेल्ड लिस्ट अपनी-अपनी वेबसाइट पर जारी कर दी है।

छठ पूजा का चार दिवसीय अनुष्ठान नहाए-खाए से शुरू होकर प्रातःकालीन अर्घ्य तक चलता है। छात्रों और पेरेंट्स के लिए अलग-अलग राज्यों में स्कूलों की छुट्टियों की अवधि अलग-अलग निर्धारित की गई है। छठ पूजा के अवसर पर सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों की छुट्टी लिस्ट के बारे में जानने के लिए और किस राज्य में कितने दिन तक स्कूल बंद रहेंगे के बारे में जानने के लिए यहां पढ़े।

Chhath Puja School Holiday 2026: राज्यवार छुट्टियों की डिटेल्स (State-Wise Holiday Table)

राज्य / क्षेत्र (State/Region)

छठ पूजा की डेट्स 

स्कूलों में छुट्टी की अवधि 

कुल संभावित दिन

बिहार (Bihar)

13 नवंबर से 16 नवंबर 2026

07 नवंबर से 17 नवंबर 2026 (दिवाली-छठ एकीकृत अवकाश)

11 दिन (लगातार)

झारखंड (Jharkhand)

15 और 16 नवंबर 2026

15 नवंबर (रविवार) और 16 नवंबर (सोमवार)

2 दिन

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh - पूर्वांचल)

15 और 16 नवंबर 2026

15 नवंबर (रविवार) एवं 16 नवंबर (स्थानीय/वैकल्पिक अवकाश)

1 से 2 दिन

दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR)

15 और 16 नवंबर 2026

15 नवंबर (रविवार) तथा 16 नवंबर (प्रशासनिक घोषणा अनुसार)

1 से 2 दिन

राज्यों के अनुसार छठ पूजा स्कूल छुट्टी की डिटेल्स 

1. बिहार में दिवाली से छठ तक 11 दिनों का महा-अवकाश

बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा जारी साल के कैलेंडर के अनुसार, राज्य में छठ पूजा की अपार आस्था को देखते हुए दिवाली और छठ को मिलाकर एक लंबा ब्रेक दिया गया है।

  • बिहार के सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में 07 नवंबर से 17 नवंबर 2026 तक पूर्ण रूप से शैक्षणिक कार्य पोस्टपोन रहेगा।
  • छात्र छठ पर्व के समापन के बाद 18 नवंबर 2026 से पुनः अपनी कक्षाओं में उपस्थित होंगे।

2. झारखंड में छठ पूजा पर दो दिनों की छुट्टी 

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) और राज्य सरकार के निर्देशों के अनुसार:

  • छठ पूजा के संध्या अर्घ्य (15 नवंबर, रविवार) और उषा अर्घ्य (16 नवंबर, सोमवार) के अवसर पर स्कूलों में छुट्टी रहेगी।
  • 16 नवंबर (सोमवार) को सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में ऑफिशियल छुट्टी जारी की गई है।

3. उत्तर प्रदेश (विशेषकर पूर्वांचल) में छुट्टियों का हाल

उत्तर प्रदेश में छठ पर्व का महत्व पिछले कुछ सालो में बहुत व्यापक हुआ है, विशेष रूप से पूर्वांचल इलाके जैसे गोरखपुर, वाराणसी, आजमगढ़, बलिया, बस्ती आदि के जिलों में।

  • यूपी सरकार के कैलेंडर के अंदर 15 नवंबर (रविवार) को मुख्य अर्घ्य है, जबकि 16 नवंबर (सोमवार) को राज्य में वीरांगना उदा देवी शहादत दिवस की भी छुट्टी रहती है, जिससे छात्रों को लगातार 2 दिन की राहत मिल रही है।

4. दिल्ली-एनसीआर के स्कूलों में व्यवस्था

दिल्ली और एनसीआर के क्षेत्रों में छठ पूजा को राजकीय छुट्टी के रूप में मनाया जाता है।

  • दिल्ली सरकार द्वारा छठ त्योहार के अवसर पर 16 नवंबर (सोमवार) को अधिकांश स्कूलों में छुट्टी जारी कर दी गई है ताकि पूर्वांचली परिवार अपने-अपने घाटों पर सुगमता से पूजा-अर्चना कर सकें।

क्वश्न: छठ पूजा की स्कूल की छुट्टी कब है?

आंसर: साल 2026 में छठ पूजा 15 नवंबर को मनाई जाएगी। साथ ही, दिवाली के अवसर पर अलग-अलग राज्यों के स्कूलों में भी छुट्टियां जारी कर दी गई है। 

क्वश्न: उत्तर प्रदेश में स्कूलों की छुट्टी 2026 में कब तक है?

आंसर: उत्तर प्रदेश में नवंबर महीने में आने वाले प्रमुख त्योहारों पर और क्षेत्रीय छुट्टी की लिस्ट इस प्रकार है। 

1. गोवर्धन पूजा / बलिप्रतिपदा: 9 नवंबर 2026 (सोमवार)

2. भैया दूज / चित्रगुप्त जयंती: 11 नवंबर 2026 (बुधवार)

3. बाल दिवस: 14 नवंबर 2026 (शनिवार)

4. छठ पूजा (संध्या और उषा अर्घ्य): 15 और 16 नवंबर 2026 (रविवार - सोमवार)

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Nov 4, 2026, 12:42 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News