CG Vyapam Teacher Bharti 2026: छत्तीसगढ़ में 1654 टीचर पदों के पदों पर आवेदन की आज अंतिम तिथि, इस लिंक से फटाफट करें Apply

Last Updated: Sep 2, 2026, 10:28 IST

CG Vyapam Teacher Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ के लोक शिक्षण निदेशालय ने टीचर के रिक्त पदों (ई एंड टी कैडर, नॉन गैजेट क्लास-III) की भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। इस नोटिफिकेशन के तहत कुल 1654 पदों को भरा जाना है और आज इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि है। अंतिम तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

CG Vyapam Teacher Recruitment 2026
CG Vyapam Teacher Recruitment 2026

CG Vyapam Teacher 2026 last Date: छत्तीसगढ़ के लोक शिक्षण निदेशालय ने ई और टी कैडर के तहत सरकारी स्कूलों में टीचर (टीजीटी कैटेगरी) के रिक्त पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) इन पदों की लिखित परीक्षा का आयोजन कराएगा, जिसे पहले छत्तीसगढ़ व्यापम के नाम से जाना जाता था। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से हिंदी, संस्कृत, इंग्लिश, गणित, सोशल साइंस और कृषि  विषय के लिए कुल 1654 रिक्त टीचर की भर्ती की जानी है। 

इन पदों की पात्रता रखने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन 07 अगस्त से 02 सितंबर 2026 को शाम 5.00 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे। अंतिम तिथि निकल जाने के बाद आवेदन फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे। 

CG Vyapam Teacher Recruitment 2026 in English 

CG Teacher Vacancy 2026 Apply Online 

लोक शिक्षण निदेशालय, छत्तीसगढ़ ने 28 जुलाई 2026 को सरकारी स्कूलों में टीचर की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया था। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) LST26 नाम के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया और लिखित परीक्षा आयोजित करेगा। उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन करने से पहले yapamcg.cgstate.gov.in और  edu-portal.cg.nic.in पर जाकर विस्तृत विज्ञापन देख व डाउनलोड कर सकते हैं। पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक ऑफिशयल वेबसाइट पर उपलब्ध होने के साथ नीचे टेबल में भी दिया गया है।

छत्तीसगढ़ टीचर भर्ती 2026 ऑनलाइन आवेदन डायरेक्ट लिंक 

क्लिक करें 

Chhattisgarh Teacher Vacancy 2026 Last Date  - हाइलाइट्स 

सीजी व्यापम टीजीटी टीचर भर्ती की लिखित परीक्षा में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाते हैं और प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होता है। परीक्षा कुल 2 घंटे के लिए होती है और इसमें 1/4 की नेगेटिव मार्किंग होती है। हालांकि यह एग्जाम पैटर्न अनुमानित है। छत्तीसगढ़ टीचर भर्ती से जुड़ी हाइलाइट्स के लिए आप नीचे दी गई टेबल देख सकते हैं। 

विवरण

जानकारी 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB)

विभाग का नाम 

लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़

विज्ञापन संख्या 

ESTB101/207/2025/131

पद का नाम

शिक्षक (टीजीटी)

परीक्षा का नाम

LST26

रिक्त पदों की संख्या 

1654

नोटिफिकेशन

जारी 

आवेदन मोड

ऑनलाइन

ऑनलाइन करने की की तिथि

07 अगस्त 2026

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि

02 सितंबर 2026 (शाम 5:00 बजे)

परीक्षा का तरीका

ऑफलाइन (ओएमआर आधारित)

ऑफिशियल वेबसाइट

vyapamcg.cgstate.gov.in या cgssb.cgstate.gov.in 

CG Vyapam Teacher Vacancy 2026 Eligibility Criteria

छत्तीसगढ़ में टीचर के पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। आवेदन शुल्क कैटेगरी वाइज 200 से 350 रुपये रखा गया है। आयु 21 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। छूट सरकारी नियमों के तहत दी जाएगी। 

CG Vyapam 2026 Teacher Vacancy ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? 

छत्तीसगढ़ में टीचर के पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

  • सबसे पहलेछत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल की ऑफिशियल वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं। 

  • होम पेज पर जाएं और रिक्रूटमेंट सेक्शन पर क्लिक करें। 

  • CG Vyapam Teacher Recruitment 2026 पर क्लिक करें। 

  • रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करें। 

  • एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें। 

  • आवेदन फीस भरें। 

  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में दी गई डिटेल्स को चेक करें। 

  • सबमिट पर क्लिक करें। 

  • ऑनलाइन आवेदन का एक प्रिंट भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें। 

CG Vyapam Teacher Bharti 2026 Last Date चयन प्रक्रिया 

  • लिखित परीक्षा 

  • मेरिट लिस्ट 

  • दस्तावेजों का सत्यापन 

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Sep 2, 2026, 10:28 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News