CBSE Board Exam Date Sheet 2027: सीबीएसई बोर्ड एग्जाम का काउंटडाउन शुरू! जानें कब जारी होगी Date Sheet

Last Updated: Oct 22, 2026, 15:19 IST

CBSE Board Exam Date Sheet 2027: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही दोनों क्लासेस 10वीं और 12वीं के बोर्ड एग्जाम 2027 की डेटशीट ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर PDF फॉर्मेट में जारी करेगा। यहां से पूरी डिटेल्स के बारें में जानें। 

CBSE Board Exams 2027 Schedule
CBSE Board Exams 2027 Schedule

CBSE Board Exams 2027 Schedule & Passing Marks: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) शैक्षणिक सेशन 2026–2027 के लिए 10वीं और 12वीं के फाइनल बोर्ड एग्जाम की ऑफिशियल डेटशीट (CBSE Date Sheet 2027) जल्द ही अपनी ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जारी कर देगा।

सीबीएसई द्वारा पहले की गई घोषणाओं के अनुसार, 10वीं और 12वीं के मुख्य थ्योरी एग्जाम 15 फरवरी 2027 से शुरू होकर अप्रैल 2027 के पहले वीक तक आयोजित किए जाएंगे। वहीं, देश भर के सभी स्कूलों में प्रैक्टिकल एग्जाम और इंटरनल असेसमेंट 1 जनवरी 2027 से शुरू हो जाएंगे। बोर्ड एग्जाम में शामिल होने जा रहे लाखों छात्रों के लिए डेटशीट, पासिंग मार्क्स (Passing Criteria) और ऑफिशियल सैंपल पेपर्स से जुड़े मुख्य नियम समझना को बेहद आवश्यक है।

CBSE Board Exam 2027: मुख्य डिटेल्स 

सीबीएसई 10वीं और 12वीं के बोर्ड एग्जाम 2027 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण डिटेल्स के बारे में जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें।

इवेंट 

ऑफिशियल व एक्सपेक्टेड डिटेल्स 

बोर्ड का नाम

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)

क्लासेस 

10वीं (Secondary) और 12वीं (Senior Secondary)

शैक्षणिक सेशन

2026–2027

डेटशीट जारी होने की डेट

अक्टूबर-नवंबर 2026 (एक्सपेक्टेड)

प्रैक्टिकल एग्जाम की शुरुआत

1 जनवरी 2027 से

मुख्य थ्योरी एग्जाम की डेट 

15 फरवरी 2027 से अप्रैल 2027 के प्रथम सप्ताह तक

न्यूनतम पासिंग मार्क्स

हर सब्जेक्ट में न्यूनतम 33% मार्क्स जरूरी 

ऑफिशियल वेबसाइट्स

cbse.gov.in , cbseacademic.nic.in

कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए पासिंग मार्क्स का नियम (CBSE Passing Marks Criteria)

सीबीएसई बोर्ड एग्जाम में पास होने के लिए बोर्ड ने कुछ स्पष्ट नियम निर्धारित किए हैं, जिन्हें क्लासेस-वाइज समझना जरूरी है:

1. कक्षा 10वीं का पासिंग क्राइटेरिया (Class 10 Passing Marks)

  • कक्षा 10वीं के छात्रों को पास होने के लिए हर सब्जेक्ट में कुल 33% मार्क्स प्राप्त करना जरूरी है।
  • इसमें थ्योरी (80 मार्क्स) और इंटरनल असेसमेंट/प्रैक्टिकल (20 मार्क्स) के संयुक्त (Combined) मार्क्स मिलाकर न्यूनतम 33 मार्क्स होने चाहिए।

2. कक्षा 12वीं का पासिंग क्राइटेरिया (Class 12 Passing Marks)

  • कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए नियम थोड़ा अलग है। छात्रो को थ्योरी और प्रैक्टिकल/प्रोजेक्ट दोनों भागों में अलग-अलग न्यूनतम 33% मार्क्स हासिल करने होंगे।
  • यदि कोई छात्र थ्योरी में पास है लेकिन प्रैक्टिकल में 33% मार्क्स नहीं ला पाता, तो उसे संबंधित सब्जेक्ट में पास नहीं माना जाएगा।

सैंपल पेपर्स और नया एग्जाम पैटर्न (Sample Papers & Competency-Based Questions)

सीबीएसई ने छात्रों की तैयारी को आसान बनाने के लिए अपनी एकेडमिक वेबसाइट cbseacademic.nic.in पर सब्जेक्ट-वाइज ऑफिशियल Sample Question Papers (SQPs) और मार्किंग स्कीम जारी कर दी है।

  • 50% कम्पीटेंसी-बेस्ड क्वश्न: सेशन 2026-27 के बोर्ड एग्जाम में लगभग 50% क्वश्न योग्यता/व्यावहारिक समझ (Competency-Based / Application-Oriented) पर आधारित होंगे। इनमें केस-स्टडी, असर्शन-रीजन और एमसीक्यू प्रकार के क्वश्न शामिल हैं।
  • सैंपल पेपर हल करने का लाभ: ऑफिशियल मॉडल क्वश्न पेपर्स को सॉल्व करने से छात्रों को एग्जाम के वास्तविक प्रारूप, क्वश्न की कठिनाई के लेवल और मार्किंग पैटर्न को समझने में मदद मिलती है।

CBSE Date Sheet 2027 PDF डाउनलोड कैसे करें? 

cbse date sheet 2027 class 10, 12 की ऑफिशियल घोषणा के बाद छात्र इन निम्नलिखित आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपनी डेटशीट को डाउनलोड कर सकेंगे:

  1. सीबीएसई के ऑफिशियल पोर्टल cbse.gov.in पर विजिट करें। 
  2. होमपेज पर प्रदर्शित हो रहे Main Website लिंक पर क्लिक करें।
  3. Latest @ CBSE या Announcements सेक्शन में जाएं।
  4. फिर, CBSE Class X / Class XII Date Sheet 2027 PDF वाले लिंक पर क्लिक करें।
  5. स्क्रीन पर PDF खुलते ही अपने सब्जेक्ट-वाइज कोड और एग्जाम डेट्स को चेक करें। 
  6. फिर, इस PDF को डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लें। 

यहां भी पढ़े: ICSE Board Exams 2027: 10वीं कक्षा के छात्रों के लिए बड़ा बदलाव, सुबह 9:45 बजे तक हॉल में बैठना होगा अनिवार्य 

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Oct 22, 2026, 15:19 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News