CBSE 10th 12th Compartment Result 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से क्लास 12 सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2025 घोषित कर दिया गया है। जो स्टूडेंट इस साल के बोर्ड एग्जाम में शामिल हुए थे, वे ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in और results.cbse.nic.in पर जाकर अपना स्कोर चेक कर सकते हैं। स्टूडेंट को अपना सप्लीमेंट्री रिजल्ट देखने के लिए रिजल्ट पोर्टल पर अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर, जन्मतिथि (DOB) और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करनी होगी।
सीबीएसई (CBSE) क्लास 10 और 12 कंपार्टमेंट एग्जाम उन स्टूडेंट के लिए आयोजित की गई थी, जो बोर्ड एग्जाम 2025 को पास नहीं कर पाए थे। स्टूडेंट्स को ध्यान देना चाहिए कि बोर्ड की ओर से क्लास 10 कंपार्टमेंट रिजल्ट 2025 की सही डेट और समय की घोषणा अभी तक नहीं की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार परिणाम अगस्त के पहले सप्ताह में घोषित होने की उम्मीद है।
CBSE 10th and 12th Compartment Result 2025: महत्वपूर्ण विवरण
सीबीएसई 10वीं, 12वीं के कंपार्टमेंट एग्जाम 2025 से जुड़े महत्वपूर्ण विवरणों को स्टूडेंट नीचे टेबल में देख सकते हैं:
बोर्ड | केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) |
एग्जाम का नाम | सीबीएसई 10, 12 कंपार्टमेंट |
एग्जाम डेट | 15 जुलाई, 2025 |
क्लास 12 कंपार्टमेंट रिजल्ट 2025 | जारी |
कंपार्टमेंट रिजल्ट 2025 | अगस्त 2025 का पहला सप्ताह |
लॉगिन क्रेडेंशियल | रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी, डेट ऑफ वर्थ |
ऑफिशियल वेबसाइट | cbse.gov.in और results.cbse.nic.in |
उत्तर प्रदेश पुलिस बोर्ड ने वन टाइम रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया की लागू
CBSE सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें?
स्टूडेंट सीबीएसई क्लास 12 सप्लीमेंट्री एग्जाम 2025 का रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो कर सकते हैं:
स्टेप 1 स्टूडेंट सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in और results.cbse.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2 होम पेज पर, क्लास 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2025 के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3 अब अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी और डेट ऑप वर्थ डालें।
स्टेप 4 सब्मिट बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 5 सीबीएसई12 सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2025 आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
स्टेप 6 अब रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड करें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation