Bihar Vidhan Parishad Driver, Office Attendant Admit Card 2025: बिहार विधान परिषद ड्राइवर एवं ऑफिस अटेंडेंट भर्ती परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड आज, 17 दिसंबर 2025 को जारी किए जाएंगे। उम्मीदवारों के हॉल टिकट शाम 6 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट vidhanparishad.bihar.gov.in पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे। जिन अभ्यर्थियों ने इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे एडमिट कार्ड जारी होने के बाद ऑनलाइन माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। हॉल टिकट में परीक्षा की तिथि, समय, परीक्षा केंद्र का पता और अभ्यर्थी से संबंधित अन्य जरूरी जानकारियां दी होंगी। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 24 पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जिसके लिए परीक्षा 21 दिसंबर 2025 को आयोजित की जाएगी।
Bihar Vidhan Parishad Driver, Office Attendant Admit Card 2025 Link
बिहार विधान परिषद ड्राइवर और ऑफिस अटेंडेंट भर्ती परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड का लिंक आज 17 दिसंबर को शाम 6 बजे एक्टिव किया जाएगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट vidhanparishad.bihar.gov.in पर जाकर या नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि के जरिए अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 21 दिसंबर 2025 को आयोजित की जाएगी।
| Bihar Vidhan Parishad Driver, Office Attendant Admit Card Download Link |
vidhanparishad.bihar.gov.in से कैसे डाउनलोड करें बिहार विधान परिषद ड्राइवर, ऑफिस अटेंडेंट एडमिट कार्ड 2025?
बिहार विधान परिषद ड्राइवर और ऑफिस अटेंडेंट एडमिट कार्ड 2025
आधिकारिक वेबसाइट vidhanparishad.bihar.gov.in से डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करें:
बिहार विधान परिषद ड्राइवर एवं ऑफिस अटेंडेंट एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यान से फॉलो करें:
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट vidhanparishad.bihar.gov.in पर जाएं।
-
होमपेज पर मौजूद Recruitment सेक्शन पर क्लिक करें।
-
इसके बाद Notice Board विकल्प चुनें।
-
अब Admit Card लिंक पर क्लिक करें।
-
यहां Bihar Vidhan Parishad Driver, Office Attendant Admit Card 2025 के लिंक पर क्लिक करें।
-
लॉगिन पेज खुलने पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
-
सभी विवरण भरने के बाद Submit / Login बटन पर क्लिक करें।
-
आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
-
एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें और प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
ध्यान रखें, परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र (ID Proof) जरूर ले जाएं।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation