Live

Bihar Police Constable Exam 2025: बिहार पुलिस कांस्टेबल एग्जाम रिव्यू, कठिनाई का स्तर, टाइमिंग सहित डिटेल्स यहां जानिए

Bihar Police Constable Exam 2025: बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 16 जुलाई से शुरू हो रही है, जो कि 3 अगस्त 2025 को समाप्त होगी। इस परीक्षा का आयोजन सुबह 12 बजे से 2 बजे तक किया जा रहा है। कांस्टेबल एग्जाम रिव्यू, कठिनाई का स्तर, टाइमिंग सहित डिटेल्स आगे लेख में देखें।


Priyanka Pal
Jul 16, 2025, 15:58 IST

HIGHLIGHTS

  • Bihar Police Constable Exam 2025: बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2025 की परीक्षा तिथि
  • Bihar Police Constable Exam 2025: बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2025 शिफ्ट टाइम
  • Bihar Police Constable Exam 2025: बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2025 कठिनाई का स्तर

Bihar Police Constable Exam 2025: बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा केंद्रीय चयन बोर्ड कांस्टेबल (CSBC) द्वारा 16 जुलाई यानी आज आयोजित की जा रही है। बोर्ड की ओर से इस भर्ती के कुल 19,838 पदों को भरा जाना है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस नौकरी के लिए 16 लाख से भी अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया है।

इस परीक्षा का आयोजन 16 जुलाई से 20, 23, 27, 30 और 3 अगस्त, 2025 को छह चरणों में किया जाएगा। यह परीक्षा दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक एक ही शिफ्ट में आयोजित की जा रही है। परीक्षा से जुड़ा रिव्यू, कठिनाई का स्तर और अधिक जानकारी के लिए आप नीचे लाइव अपडेट देख सकते हैं।

बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा तिथि 2025

नीचे टेबल के जरिए उम्मीदवार बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 की तिथि चेक कर सकते हैं:

परीक्षा तिथि 

शिफ्ट 

परीक्षा अवधि (समय)

16 जुलाई 2025 

सिंगल शिफ्ट 

12 से 2 बजे 

10 जुलाई 2025

सिंगल शिफ्ट

12 से 2 बजे

23 जुलाई 2025

सिंगल शिफ्ट

12 से 2 बजे

27 जुलाई 2025

सिंगल शिफ्ट

12 से 2 बजे

30 जुलाई 2025

सिंगल शिफ्ट

12 से 2 बजे

03 अगस्त 2025

सिंगल शिफ्ट

12 से 2 बजे

LIVE UPDATES
Click here to refreshRefresh
  • Jul 16, 2025, 15:58 IST

    बिहार कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 उम्मीदवारों से पूछे गए सवाल -

    नितीश कुमार कितनी बार सीएम बने हैं?

    सबसे ज्यादा रास्ते बदलने वाली नदी कौन सी है?

    झारखंड बिहार से कब अलग हुआ था?

    खेलो इंडिया यूथ गेम का आयोजन कहां हुआ है?

    लुई 16वां को फांसी कब हुई थी?




  • Jul 16, 2025, 15:51 IST

    बिहार कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 का कठिनाई स्तर

    बिहार कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 का कठिनाई स्तर आसान से मध्यम रहा। 


  • Jul 16, 2025, 14:36 IST

    बिहार पुलिस कांस्टेबल 2025 परीक्षा

    बिहार पुलिस कांस्टेबल 2025 परीक्षा समाप्त हो गई है। जल्द दिया जाएगा एग्जाम रिव्यू।

  • Jul 16, 2025, 14:07 IST

    बिहार पुलिस कांस्टेबल 2025 उत्तर कुंजी कब जारी होगी?

    बिहार पुलिस कांस्टेबल 2025 की उत्तर कुंजी केंद्रीय चयन बोर्ड (CSBC) द्वारा जल्द जारी की जाएगी। 


  • Jul 16, 2025, 13:44 IST

    बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 एग्जाम रिव्यू

    थोड़ी देर में बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा समाप्त हो जाएगी। परीक्षा कठिन रही या सरल इसके बारे में आप थोड़ी देर में जान सकेंगे। 


  • Jul 16, 2025, 13:38 IST

    बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 परीक्षा कितने बजे तक चलेगी?

    इस भर्ती परीक्षा का आयोजन एक पाली में किया जा रहा है। वहीं, परीक्षा की अवधि 2 घेंटे है। परीक्षा केंद्र का गेट 2 बजे खोल दिया जाएगा।


  • Jul 16, 2025, 13:28 IST

    बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 का रिपोर्टिंग टाइम क्या है?

    जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया है, उन्हें सभी परीक्षाओं में समय से पहुंचना चाहिेए। इसके लिए रिपोर्टिंग टाइम सुबह 9.30 बजे। वहीं, परीक्षा आयोजन 12 बजे से 2 बजे तक किया जाएगा। 


  • Jul 16, 2025, 13:22 IST

    Bihar Police Constable Exam 2025: अनिवार्य दस्तावेज

    उम्मीदवारों को बिहार भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र की एक प्रिंट आउट, वैध पहचान पत्र और दो पासपोर्ट साइज फोटो।  


  • Jul 16, 2025, 13:16 IST

    Bihar Police Constable Exam 2025: बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा जारी

    Bihar Police Constable Exam 2025:बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा केंद्रीय चयन बोर्ड कांस्टेबल (CSBC) द्वारा 16 जुलाई यानी आज आयोजित की जा रही है। बोर्ड की ओर से इस भर्ती के कुल 19,838 पदों को भरा जाना है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस नौकरी के लिए 16 लाख से भी अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया है।


Priyanka Pal
Priyanka Pal

Content Writer

    Priyanka Pal is a passionate writer with 2.5 years of experience in creative storytelling and research writing. She is a graduate with a BJMC from Ramlal Anand College, Delhi University. With a strong background in social media handling and education beat coverage, she brings both creativity and insight to her work. Her interests also include general knowledge and current affairs, allowing her to engage a wide range of audiences with compelling and informative content.

    ... Read More

    Trending

    Latest Education News