Bihar JEEViKA Vacancy 2025: बिहार जीविका भर्ती 2025 के जरिए बिहार ग्रामीण आजीविका संवर्धन समिति (BRLPS) की ओर से आवेदन की प्रक्रिया समाप्त हो रही है। इसके लिए आवेदन 30 जुलाई 2025 से मांगे गए थे। इच्छुक उम्मीदवार 18 अगस्त, 2025 तक ऑफिशियल वेबसाइट brlps.in पर जाकर आवेदन पूरा करें। इस भर्ती अभियान के तहत 534 प्रखंडों में ब्लॉक परियोजना प्रबंधक, आजीविका विशेषज्ञ, क्षेत्र समन्वयक आदि सहित 1747 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट देखने की सलाह दी जाती है।
Bihar JEEViKA Vacancy 2025: महत्वपूर्ण विवरण
बिहार ग्रामीण आजीविका संवर्धन समिति (BRLPS) की ओर से जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार संबंधित भर्ती के लिए उम्मीदवार 18 अगस्त 2025 तक अपना आवेदन पूरा करें। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार नीचे टेबल में दी गई डिटेल्स देख सकते हैं:
संगठन | बिहार ग्रामीण आजीविका संवर्धन समिति (BRLPS) |
पदों की संख्या | 2747 |
आवेदन करने की अंतिम तिथि | 18 अगस्त 2025 |
चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा, समूह चर्चा/प्रस्तुति और साक्षात्कार |
आवेदन शुल्क |
|
ऑफिशियल वेबसाइट | https://brlps.in/ |
बिहार जीविका भर्ती 2025 के लिए शैक्षणिक योग्यता
ग्रामीण आजीविका संवर्धन समिति (BRLPS) की ओर से निकाले पदों के लिए जो भी उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें सभी योग्यताओं को पूरा करना आवश्यक है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार नीचे टेबल देख सकते हैं:
पद का नाम | रिक्त पद की संख्या | शैक्षणिक योग्यता |
ब्लॉक परियोजना प्रबंधक (Block Project Manager) | 73 | किसी भी विषय में स्नातक |
आजीविका विशेषज्ञ (Livelihood Specialist) | 235 | कृषि, पशुपालन, डेयरी प्रौद्योगिकी, मत्स्य पालन, बागवानी, ग्रामीण प्रबंधन या संबंधित क्षेत्रों में पीजी डिग्री/डिप्लोमा; या निर्दिष्ट क्षेत्रों में बीबीए/स्नातक। |
क्षेत्र समन्वयक (Area Coordinator) | 374 | किसी भी विषय में स्नातक। |
लेखाकार (डीपीसीयू/बीपीआईयू) - Accountant (District/Block Level) | 167 | वाणिज्य में स्नातक |
कार्यालय सहायक (डीपीसीयू/बीपीआईयू)- Office Assistant (District/Block Level) | 187 | किसी भी विषय में स्नातक, हिंदी और अंग्रेजी टाइपिंग का ज्ञान। |
सामुदायिक समन्वयक (Community Coordinator) | 1177 | किसी भी विषय में स्नातक (पुरुष), इंटरमीडिएट (महिला) |
ब्लॉक आईटी कार्यकारी (Block IT Executive) | 534 | बी.टेक (सीएस/आईटी), बीसीए, बीएससी-आईटी, या पीजीडीसीए, हिंदी और अंग्रेजी टाइपिंग ज्ञान के साथ। |
कुल पदों की संख्या | 2747 |
ये भी देखें: Bihar JEEViKA Vacancy 2025: मौका! बिहार में 2747 पदों के लिए निकली भर्ती, आवेदन प्रक्रिया सहित डिटेल्स जानें
बिहार जीविका भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
जो भी उम्मीदवार बिहार जीविका भर्ती 2025 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे नीचे बताए गए स्टेप के जरिए अपनी आवेदन प्रक्रिया आसानी से पूरी कर सकते हैं:
स्टेप 1 उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट brlps.in पर जाएं।
स्टेप 2 होम पेज पर, Advertisement for BPIU Level Positions on BRLPS (Closing Date 2025-08-18) पर क्लिक करें।
स्टेप 3 Apply Now पर क्लिक करें।
स्टेप 4 अब ऑनलाइन एप्लीकेशन पेज खुलेगा।
स्टेप 5 सभी आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करें। आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
स्टेप 6 सबमिट विकल्प पर क्लिक कर पेज का प्रिंट आउट लेना ना भूलें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation