BSEB D.EL.ED Online Apply 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से D.EL.ED परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। यह प्रक्रिया सत्र 2025-27 और 2024-26 दूसरे वर्ष के छात्रों के लिए है। नए छात्रों के अलावा यह आवेदन बोर्ड के बैकलॉग छात्रों के लिए भी आमंत्रित किए जाएंगे। इसी के साथ सत्र 2022-24 और 2023-25 के उन छात्रों के लिए भी है, जिनके पेपर किसी कारणवश छूट गए थे। या जिन छात्रों की पेपर में बैक आई थी। इन उम्मीदवारों D.EL.ED सर्टिफिकेट हासिल करने का मौका दिया जाएगा।
D.EL.ED Entrance Exam 2026: ऑनलाइन आवेदन
D.EL.ED कोर्स के माध्यम से छात्रों को पढ़ाने के आधुनिक तरीके से शिक्षक बनने की ट्रेनिंग दी जाती है। बोर्ड की ओर से ऑफिशियल पोर्टल 9 फरवरी, 2026 से ओपन कर दिया जाएगा। जिसके बाद छात्र अपना परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे और आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।
D.EL.ED Exam Date 2026: हाइलाइट्स
बीएसईबी की ओर से साफ - साफ चेतावनी दी गई है कि यदि फॉर्म में किसी भी तरह की गलती पाई जाती है, तो फॉर्म रद्द कर दिया जाएगा। उम्मीदवार D.EL.ED फॉर्म ऑनलाइन भरने से पहले नीचे दिए महत्वपूर्ण विवरण देख सकते हैं।
| बोर्ड का नाम | बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) |
| डिप्लोमा | D.EL.ED |
| सत्र | 2025-27 और 2024-26 |
| आवेदन फॉर्म | 9 से 18 फरवरी, 2026 |
| आवेदन शुल्क | 19 से 22 फरवरी, 2026 |
| ऑफिशियल वेबसाइट | bsebdeled.com |
Check: Bihar Police ASI Bharti 2026
D.EL.ED Application Form 2026: आवेदन लिंक
D.EL.ED परीक्षा फॉर्म के लिए आवेदन लिंक एक्टिव होने के बाद उम्मीदवारों को ऑफिशियल लिंक यहां उपलब्ध करा दिया जाएगा। जिसके बाद छात्र अपनी पर्सनल डिटेल डाल सकते हैं। प्राइमरी स्कूल में शिक्षक बनने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए इस कोर्स के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में तैयार होने और छात्रों को पढ़ाने की ट्रेनिंग दी जाएगी।
| D.EL.ED आवेदन लिंक | यहां क्लिक करें |
D.EL.ED Application Form 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
प्राइमरी स्कूल में शिक्षक बनने के इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए सिंपल स्टेप के जरिए अपना ऑनलाइन आवेदन स्वयं से पूरा कर सकते हैं।
-
सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bsebdeled.com पर जाएं।
-
होम पेज पर, यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
-
लॉगिन करने के बाद अपनी पर्सनल डिटेल सबमिट करें।
-
फॉर्म भरने के बाद सबमिट करें।
-
आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation