Bihar ANM Answer Key 2025 OUT: बिहार एएनएम भर्ती परीक्षा 2025 की उत्तर कुंजी 26 दिसंबर 2025 को जारी कर दी गई है। जिन उम्मीदवारों ने 17, 18 और 19 दिसंबर 2025 को आयोजित लिखित परीक्षा में भाग लिया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट shs.bihar.gov.in पर जाकर बिहार ANM आंसर की 2025 की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
उत्तर कुंजी की सहायता से अभ्यर्थी अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और अपने संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं। यदि किसी प्रश्न या उत्तर को लेकर आपत्ति है, तो उम्मीदवार 28 दिसंबर 2025 तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। बिहार ANM आंसर की 2025 का डायरेक्ट लिंक और आपत्ति दर्ज करने से जुड़ी पूरी जानकारी नीचे दिए गए लेख में उपलब्ध है।
Bihar SHS ANM Answer Key 2025: बिहार SHS ANM आंसर की 2025 हाइलाइट्स
- भर्ती एजेंसी का नाम: बिहार राज्य स्वास्थ्य समाज (SHSB)
- पद का नाम: सहायक नर्स मिडवाइफ (ANM)
- परीक्षा तिथि: 17, 18 और 19 दिसंबर 2025
- बिहार ANM उत्तर कुंजी जारी होने की तिथि: 26 दिसंबर 2025
- आपत्ति (ओब्जेक्शन) अवधि: 26 दिसंबर 2025 से 28 दिसंबर 2025 तक
Bihar ANM Answer Key 2025 Download Link - Active
बिहार एएनएम उत्तर कुंजी 2025 डाउनलोड करने का लिंक 26 दिसंबर 2025 को सुबह 11:30 बजे से एक्टिव कर दिया गया है और 28 दिसंबर 2025 को रात 11:55 बजे तक ही उपलब्ध रहेगा। उम्मीदवार इस समय के अंदर लॉग-इन करके अपनी उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट PDF डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर की की मदद से वे अपने अंकों का अनुमान भी लगा सकते हैं।
| Bihar ANM Answer Key 2025 Login Link |
Also Check in English: Bihar SHS ANM Answer Key 2025
Bihar SHS ANM Answer Key 2025: बिहार एएनएम आंसर की 2025 कैसे डाउनलोड करें?
बिहार ANM आंसर की 2025 डाउनलोड करने का आसान तरीका यहां देख सकते हैं।
-
स्टेट हेल्थ सोसाइटी बिहार की अधिकारिक वेबसाइट shs.bihar.gov.in/Advertisement पर जाएं।
-
होमपेज पर एडवर्टाइजमेंट सेक्शन में दिए गए लिंक "Download Answer Key for CBT against Advt. No. 08/2025" पर क्लिक करें।
-
आपको आंसर की डाउनलोड पेज पर रीडायरेक्ट किया जाएगा।
-
कैंडिडेट लॉगिन सेक्शन में अपना एप्लीकेशन नंबर / लॉगिन ID और पासवर्ड डालें।
-
पेज पर दिखाया गया कैप्चा कोड सही-सही भरें।
-
अंत में लॉगिन बटन पर क्लिक करके आंसर की डाउनलोड करें।
shs.bihar.gov.in Answer Key: बिहार SHS ANM आंसर की 2025 से स्कोर कैसे कैलकुलेट करें?
-
अपने सभी उत्तरों को ऑफिशियल आंसर की से मिलाएं।
-
हर सही जवाब के लिए 1 अंक (+1) जोड़ें।
-
जब तक नेगेटिव मार्किंग की कोई जानकारी न हो, गलत जवाब पर अंक न घटाएं।
-
सभी अंकों को जोड़कर अपना अनुमानित स्कोर निकालें।
-
यह स्कोर एक अनुमान है, जिससे उम्मीदवार अपने क्वालिफाई होने के चांस का अंदाजा लगा सकते हैं।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation