[OUT] Bank of Baroda SO Admit Card 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा स्पेशलिस्ट ऑफिसर एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

Last Updated: Oct 24, 2026, 13:22 IST

Bank of Baroda SO Admit Card 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

Bank of Baroda SO Admit Card 2026
Bank of Baroda SO Admit Card 2026

BOB SO Admit Card 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने अपनी ऑफशियल वेबसाइट bankofbaroda.bank.in पर दिनांक 24 अक्टूबर 2026 को स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के पदों की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। इसका एग्जाम 31 अक्टूबर 2026 को देश के अलग-अलग निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा। बैंक ऑफ बड़ौदा इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से विज्ञापन संख्या BOB/HRM/ REC/ ADVT/2026/15 के तहत कुल 206 रिक्त पदों को भरना चाहता है। इन पदों के सलेक्शन में आवेदन फॉर्म की जांच, ऑनलाइन लिखित परीक्षा, साइकोमैट्रिक टेस्ट, ग्रुप डिस्कशन या पर्सनल इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल की परीक्षा शामिल है। 

बैंक ऑफ बड़ौदा स्पेशलिस्ट ऑफिसर की परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स यानी रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

BOB Specialist Officer Admit Card 2026 डाउनलोड लिंक 

बैंक ऑफ बड़ौदा स्पेशलिस्ट ऑफिसर परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। आप नीचे दिए गए लिंक से भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इसमें दी गई डिटेल्स को ध्यान से चेक कर सकते हैं। गलती या त्रुटि पाए जाने पर परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क किया जा सकता है। 

बैंक ऑफ बड़ौदा स्पेशलिस्ट ऑफिसर एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड लिंक 

क्लिक करें 

BOB SO Hall Ticket 2026- हाइलाइट्स

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि टेक्निकल ग्लिच से बचने हेतु बैंक ऑफ बड़ौदा स्पेशलिस्ट ऑफिसर परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अपनी लॉग इन क्रेडेंशियल्स डिटेल्स पहले से तैयार रखें। इन पदों पर चयनित होने वाले कैंडिडेट्स को अनुमानित 3 लाख से अधिक सैलरी दी जाती है। बाकी हाइलाइट्स नीचे टेबल में दी गई है। 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

बैंक ऑफ बड़ौदा 

पद का नाम 

स्पेशलिस्ट ऑफिसर

विज्ञापन संख्या 

BOB/HRM/REC/ADVT/2026/15

रिक्त पद 

206

परीक्षा की तिथि 

31 अक्टूबर 2026 

एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि 

24 अक्टूबर 2026

ऑफिशियल वेबसाइट

bankofbaroda.bank.in

Bank of Baroda Specialist Officer Call Letter 2026डाउनलोड कैसे करें? 

बैंक ऑफ बड़ौदा स्पेशलिस्ट ऑफिसर परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले बैंक ऑफ बड़ौदा की ऑफिशियल वेबसाइट bankofbaroda.bank.in पर जाएं। 

  • होम पेज पर जाएं और What’s New सेक्शन देखें। 

  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करें। 

  • एडमिट कार्ड कंप्यूटर की स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा। 

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। 

BOB SO Admit Card 2026डाउनलोड करने के बाद क्या करें? 

बैंक ऑफ बड़ौदा स्पेशलिस्ट ऑफिसर परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को एग्जाम से जुड़ी गाइडलाइंस को फॉलो करना अनिवार्य है। अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इसकी कॉपी के साथ वैध आई कार्ड साथ ले जाना जरूरी है। इसके बिना एग्जाम सेंटर में प्रवेश करने नहीं दिया जाएगा। वैध आईडी कार्ड में आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट और पहचान पत्र शामिल है। एग्जाम के लिए एक घंटे पहले  परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। एग्जाम हॉल में इलेक्ट्रॉनिक आइटम और स्मार्ट वॉच ले जाना मना है।      

Bank of Baroda SO Admit Card 2026 में क्या-क्या डिटेल्स होती हैं? 

बैंक ऑफ बड़ौदा स्पेशलिस्ट ऑफिसर परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड में अभ्यर्थी इन डिटेल्स को ध्यान से चेक कर सकते हैं।

  • उम्मीदवार का पूरा नाम 

  • माता-पिता या अभिभावक का नाम

  • उम्मीदवार की जन्म तिथि 

  • श्रेणी 

  • लिंग 

  • रोल नंबर 

  • उम्मीदवार आईडी / रजिस्ट्रेशन आईडी 

  • परीक्षा का नाम 

  • परीक्षा की तिथि 

  • परीक्षा की पाली और समय

  • परीक्षा केंद्र का नाम

  • परीक्षा केंद्र का पूरा पता

  • रिपोर्टिंग टाइम 

  • गेट बंद होने का समय 

  • उम्मीदवार की पासपोर्ट साइज फोटो 

  • उम्मीदवार के हस्ताक्षर

  • परीक्षा से जुड़ी गाइडलाइंस

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Oct 24, 2026, 13:22 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News