A R Rajah Mohaideen AIR 7 UPSC: MBBS से IAS बनने तक का सफर, जानें तमिलनाडु के ए आर राजा मोहिद्दीन की सफलता की कहानी

Last Updated: Mar 7, 2026, 12:15 IST

A R Rajah Mohaideen AIR 7 UPSC: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का फाइनल रिजल्ट अपनी ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी कर दिया है। इसी बीच तमिलनाडु के रहने वाले ए राजा मोहिद्दीन ने ऑल इंडिया रैंक-7 हासिल कर इतिहास रच दिया है। उन्होंने यह सफलता कड़ी मेहनत और लगन के साथ हासिल की है। 

A R Rajah Mohaideen AIR 7 UPSC
A R Rajah Mohaideen AIR 7 UPSC

A R Rajah Mohaideen AIR 7 UPSC: UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 में ए राजा मोहिद्दीन ने ऑल इंडिया रैंक-7 हासिल कर ऐतिहासिक मिसाल कायम की। तमिलनाडु के कांचीपुरम के रहने वाले राजा मोहिद्दीन ने यह सफलता कड़ी मेहनत, निरंतरता और कमिटमेंट के दम पर हासिल की। जीनिया की यह कहानी हजारों UPSC अभ्यर्थियों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बन गई है। आज हम आपको उनकी सफलता की कहानी के बारे में बताएंगे।  

कौन है ए राजा मोहिद्दीन?  

ए राजा मोहिद्दीन का जन्म तमिलनाडु के कांचीपुरम जिले के चेंगलपट्टू में हुआ। चेन्नई में उनका पालन-पोषण हुआ। उनकी मातृभाषा तमिल है। वह ऐसे परिवार से आते हैं, जहां हमेशा शिक्षा और अनुशासन पर जोर दिया गया। इसके चलते मोहिद्दीन ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 में ऑल इंडिया रैंक 07 हासिल की। 

ए राजा मोहिद्दीन की शिक्षा 

राजा मोहिदीन ने अपनी 10वीं साल 2014 में डी.ए.वी. बॉयज़ सीनियर सेकेंडरी स्कूल, चेन्नई से पूरी की। 12वीं के लिए उन्होंने डी.ए.वी. हायर सेकेंडरी स्कूल को चुना। यह स्कूल चेन्नई में स्थित है। 12वीं कक्षा पूरी करने के बाद राजा ने साल 2022 में एमबीबीएस की पढ़ाई राजा मुथैया मेडिकल कॉलेज से पूरी की, जो अन्नामलाई विश्वविद्यालय, तमिलनाडु से संबद्ध है। चिकित्सा शिक्षा ने उन्हें वैज्ञानिक समझ के साथ-साथ विश्लेषणात्मक सोच प्रदान की, जो UPSC में उनके लिए एक मिसाल साबित हुई। 

ए राजा मोहिद्दीन तीसरी बार में हुए सफल 

ए राजा मोहिद्दीन UPSC CSE 2025 से पहले दो बार सिविल सेवा की परीक्षा दे चुके थे, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। पर उन्होंने हार नहीं मानी। अपनी गलतियों से सीखते रहें और आगे बढ़ते रहें। यह उनके धैर्य और कड़ी मेहनत को दिखाता है। आज ऑल इंडिया रैंक-7 हासिल कर वह IAS बनने जा रहे हैं। 

ए राजा मोहिद्दीन ने UPSC की तैयारी कैसे की?  

ए राजा मोहिद्दीनए राजा मोहिद्दीन के UPSC CSE 2024 and 2025 की परीक्षा में सफलता के पीछे नियमित पढ़ाई, अनुशासन और सही रणनीति की भूमिका रही है। उन्होंने सिविल सेवा की परीक्षा में चिकित्सा विज्ञान को वैकल्पिक विषय के रूप में चुना। वह हमेशा अपडेट रहने के लिए अखबार, सरकारी रिपोर्ट और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर नजरे बनाए रखती थे। मेन्स की परीक्षा के लिए मोहिद्दीन रोजाना लिख-लिख कर अभ्यास करती थे और इंटरव्यू के लिए मॉक इंटरव्यू में भाग लेते थे। 


Farhan Khan is a passionate content writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing, and digital content creation. He curates content on Sarkari Results, Admit Card, Notifications. He covers exams such as UPSC, SSC, Banking, Defense etc.  He completed Master’s in Mass Communication from Guru Jambheshwar University.

... Read More
First Published: Mar 7, 2026, 12:14 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News