श्रीलंका के नए राष्ट्रपति अनुराग दिसानायके के बारे में जानिए


By Priyanka Pal24, Sep 2024 10:59 AMjagranjosh.com

23 सितंबर को चुनाव जीतने के बाद अनुरा दिसानायके ने श्रीलंका के राष्ट्रपति पद की शपथ ली। उन्होंने देश के 10वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।

वोट

राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे दूसरी बार गिनती में साफ हुए क्योंकि पहले दौर की गिनती में किसी भी प्रत्याशी को 50% वोट नहीं मिले थे।

राष्ट्रपति

साल 2022 के आर्थिक संकट के चलते बदलाव की उम्मीद कर रहे युवा वोटरों की मदद से अनुरा राष्ट्रपति बनने में सफल रहे हैं।

वामपंथी नेता

अनुरा कुमारा दिसानायके एक वामपंथी नेता हैं। पहले चरण में टॉप पर रहे दो प्रत्याशी नेशनल पीपुल्स पावर के अनुरा कुमारा दिसानायके और समागी जन बालावेगया के सजिथ प्रेमदासा के वोट की गणना दूसरी बार की गई।

श्रीलंका

श्रीलंका को पहले सीलोन के नाम से भी जाना जाता था, आधिकारिक तौर पर इसका नाम डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट रिपब्लिक ऑफ श्रीलंका है।

राजधानी

श्री जयवर्धनेपुरा कोट्टे इसकी विधायी राजधानी जबकि कोलंबो इसकी आधिकारिक राजधानी और वित्‍तीय केंद्र है।

द्वीप

ये दक्षिण एशिया में एक द्वीप देश है। यहां की करेंसी श्रीलंकाई रुपया और आधिकारिक भाषाएं सिंहली और तमिल हैं।

ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

वन साइंटिस्ट, वन प्रोडक्ट स्कीम हुई लॉन्ज