By Priyanka Pal29, May 2025 05:10 PMjagranjosh.com
पक्षी
दुनिया में कई अजीबो गरीब चीजें मौजूद हैं लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि उल्टा उड़ने में कौन सा पक्षी जाना जाता है। आगे जानिए
पक्षियों की प्रजातियां
धरती पर पक्षियों की लगभग 9,500 से भी ज्यादा प्रजातियां पाई जाती हैं। इनमें से कई बर्ड्स तो ऐसे हैं, जिन्हें ना तो हमने कभी दैखा है और न इनके बारे में सुना है।
उल्टा उड़ने वाला पक्षी
अक्सर पक्षी केवल आगे की दिशा में उड़ते हैं, लेकिन हमिंग बर्ड एकमात्र ऐसा पक्षी है, जो न केवल आगे बल्कि पीछे यानी उल्टा भी उड़ सकता है।
पंखों की गति
यह अपनी पंखों की तेज गति के कारण अद्भुत क्षमता रखता है। यह पक्षी एक सेकंड में 80 बार अपने पंख फड़फड़ा सकता है।
दिल की धड़कन
हमिंग बर्ड दिखने में छोटे और खूबसूरत होते हैं, लेकिन इनकी दिल की धड़कन 1,260 बीट प्रति मिनट तक पहुंच सकती है।
छोटा पक्षी
हमिंग बर्ड दुनिया के सबसे छोटे पक्षियों में से एक है, जिसकी लंबाई 7.5 से 13 सेमी तक हो सकती है और वजन 4 से 8 ग्राम के बीच होता है।
उड़ने की रफ्तार
इतनी छोटी कद-काठी होने के बावजूद यह पक्षी 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ सकता है।
ऐसी ही जनर नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।