Jalebi VS Imarti: दोनों में क्या अंतर है और इंग्लिश में क्या कहते हैं?
By Priyanka Pal30, May 2025 02:30 PMjagranjosh.com
क्या आप जानते हैं
क्या आप जानते हैं जलेबी और इमरती में क्या अंतर होता है और इन्हें इंग्लिश में क्या कहा जाता है। आज इस वेब स्टोरी में जानिए
जलेबी और इमरती की इंग्लिश
जलेबी को इंग्लिश में Rouded Sweet या Funnel Cake कहा जाता है। वहीं इमरती जो बिल्कुल देखने में जलेबी की तरह होती है उसे इंग्लिश में कोई अलग नाम नहीं दिया गया पर Sweet Lentil Fritter कह सकते हैं।
इंग्रेडिएंट्स
जलेबी मैदे के आटे से बनाई जाती है तो वहीं इमरती उड़द दाल और मूंग दाल से बनाई जाती है।
करारापन
अगर हम आपको दोनों के करारेपन की बात करें तो मैदे से बनी जलेबी कुरकुरी और मीठी होती है। वहीं मूंग दाल और उड़द दाल से बनी जलेबी में नरमपन और उड़द का स्वाद रहता है।
दिखने में अलग
जलेबियां गोल - गोल बनाई जाती हैं वहीं इमरती फूल की तरह अलग डिजाइन में बनाई जाती है।
इमरती का बैटर
इमरती के लिए उड़द दालको पीसकर कुछ देर के लिए छोड़ दिया जाता है, फिर इमरती बनाकर चाशनी में डूबी दी जाती है।
जलेबी का बैटर
जलेबी मैदा, दही और बेकिंग सोडा डालकर रात भर या कुछ घंटे खमीर आने के लिए छोड़ दिया जाता है।
जलेबी कहां से आई
जलेबी एक भारतीय मिठाई नहीं है, दरअसल यह मध्य पूर्व देश खासकर ईरान से आई ऐसा माना जाता है।
ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।