Constitution Day 2026: 26 नवंबर को क्यों मनाया जाता है संविधान दिवस, जानें थीम, इतिहास और महत्त्व

Last Updated: Nov 25, 2026, 11:53 IST

Constitution Day 2026, Samvidhan divas kab manaya jata hai: हर साल 26 नवंबर को भारत में संविधान दिवस मनाया जाता है। इसे हम राष्ट्रीय कानून दिवस के रूप में भी जानते हैं। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि आखिर इस दिवस को संविधान दिवस के रूप में क्यों मनाया जाता है। इस बार की थीम क्या है और इसका महत्त्व क्या है, जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें। 

Samvidhan divas kab manaya jata hai: संविधान दिवस 2026
Samvidhan divas kab manaya jata hai: संविधान दिवस 2026

Constitution Day 2026, Samvidhan divas kab manaya jata hai: भारत में हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को कानून दिवस के रूप में भी जानते हैं। देश का संविधान दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान है, जो कि 2 साल 11 महीने और 18 दिनों में बनकर तैयार हुआ था। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि आखिर 26 नवंबर को ही संविधान दिवस क्यों मनाया जाता है और 2026 में इस दिन की थीम क्या है? साथ ही इस दिन महत्त्व इतना अधिक क्यों है, जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें। 

संविधान दिवस 2026 की थीम

सबसे पहले हम संविधान दिवस 2026 की थीम जान लेते हैं। आपको बता दें कि इस बार संविधान दिवस की थीम "हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान" है।

26 नवंबर को क्यों मनाया जाता है संविधान दिवस

26 नवंबर 1949 को भारत की संविधान सभा ने औपचारिक रूप से भारतीय संविधान को अडॉप्टकिया था, जिसे बाद में 26 जनवरी 1950 को पूरी तरह से लागू किया गया। यही वजह है कि 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है।

कब घोषित हुआ संविधान दिवस 

डॉ. राजेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता वाली संविधान सभा और डॉ. बी.आर. अंबेडकर की अध्यक्षता वाली ड्राफ्टिंग कमेटी ने 2 साल 11 महीने और 18 दिन के बाद दुनिया का सबसे लंबा लिखित संविधान तैयार किया था। साल 2015 में डॉ. बी.आर. अंबेडकर की 125वीं जयंती के अवसर पर भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने 26 नवंबर को आधिकारिक तौर पर 'संविधान दिवस' के रूप में मनाने की अधिसूचना जारी की थी।

संविधान दिवस का महत्त्व

-यह दिन नागरिकों को संविधान की प्रस्तावना में शामिल न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के आदर्शों और मौलिक कर्तव्यों की याद दिलाता है।

-यह दिवस संविधान सभा के सभी सदस्यों विशेषकर भारतीय संविधान के मुख्य निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के ऐतिहासिक योगदान को भी याद दिलाता है।

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Nov 25, 2026, 11:53 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News