दुनिया में सबसे ज्यादा शेर किस देश में हैं?
शेरों को जंगल का राजा कहा जाता है। वे ताकतवर जंगली जानवर होते हैं जो झुंड में रहते हैं। ज्यादातर शेर अफ्रीका में रहते हैं और कुछ भारत में पाए जाते हैं। दुनिया में सबसे ज्यादा शेर तंजानिया में हैं।
Country With The Most Lions: तंजानिया में दुनिया में शेरों की सबसे बड़ी संख्या है। यहां करीब 14,500 शेर हैं। दुनिया के लगभग आधे शेर इसी देश में रहते हैं। सेरेनगेटी, न्गोरोंगोरो, रुआहा और सेलूस जैसे बड़े पार्क शेरों के लिए सुरक्षित घर हैं। शेर के बारे में और पढ़ें।
दुनिया में सबसे ज्यादा शेर किस देश में हैं?
इसका एक मुख्य कारण यह है कि तंजानिया में बहुत बड़े-बड़े नेशनल पार्क हैं, जिनमें वन्यजीवों के लिए काफी जगह है। दूसरा कारण यह है कि यहां जेबरा और वाइल्डबीस्ट जैसे कई जंगली जानवर पाए जाते हैं, जो शेरों का भोजन बनते हैं। इसके अलावा, यहां के कड़े सुरक्षा कानून शेरों को शिकारियों से बचाने में मदद करते हैं।
दक्षिण अफ्रीका
दक्षिण अफ्रीका में करीब 3,284 शेर हैं। इनमें से कई क्रूगर नेशनल पार्क और निजी गेम रिजर्व में रहते हैं। यह देश शेरों की रक्षा करने और उनकी आबादी बढ़ाने के लिए खास कार्यक्रम भी चलाता है। दुनिया भर से पर्यटक दक्षिण अफ्रीका में जंगली शेरों को देखने आते हैं।
बोत्सवाना
बोत्सवाना में लगभग 3,063 शेर हैं। इनमें से ज्यादातर ओकावांगो डेल्टा और चोब नेशनल पार्क में रहते हैं। बोत्सवाना की सरकार इन शेरों की रक्षा करती है। सरकार ने शिकार पर रोक लगा दी है और उनके रहने की जगह को सुरक्षित रखा है।
केन्या
केन्या अपने शेरों के लिए मशहूर है। यहां लगभग 2,500 शेर हैं। उन्हें देखने के लिए सबसे अच्छी जगहें मसाई मारा और अंबोसेली नेशनल पार्क हैं। हर साल 'ग्रेट माइग्रेशन' के दौरान कई पर्यटक यहां शेरों को देखने आते हैं।
भारत
अफ्रीका के बाहर भारत एकमात्र ऐसा देश है, जहां शेर जंगल में रहते हैं। इन्हें एशियाई शेर कहा जाता है। ये शेर केवल गुजरात के गिर के जंगल में पाए जाते हैं। 2025 में, भारत में लगभग 891 शेर थे। ये अफ्रीकी शेरों से आकार में छोटे होते हैं, लेकिन बहुत दुर्लभ और खास हैं।
भारत के किस शहर को “पूर्व का स्कॉटलैंड” कहा जाता है?
Mahima Sharan, working as a sub-editor at Jagran Josh, has graduated with a Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC). She has more than 3 years of experience working in electronic and digital media. She writes on education, current affairs, and general knowledge. She has previously worked with 'Haribhoomi' and 'Network 10' as a content writer. She can be reached at mahima.sharan@jagrannewmedia.