उत्तर प्रदेश भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है। यहां का समृद्ध इतिहास और सांस्कृतिक विरासत इसे अन्य राज्यों से अलग बनाते हैं। भारत का यह राज्य देशभर में सबसे अधिक जिले वाला राज्य है। यहां प्रत्येक जिले की अपनी विशेषता है, जिससे राज्य को विशेष पहचान मिलती है।
खास बात यह है कि इन विशेषताओं की वजह से यूपी के प्रत्येक जिले को अपने मूल नाम के अलावा एक उपनाम से भी जाना जाता है। इस कड़ी में यहां एक जिला ऐसा भी है, जिसे पूरे उत्तर प्रदेश का दिल भी कहा जाता है। कौन-सा है यह जिला, जानने के लिए यह लेख पढ़ें।
उत्तर प्रदेश का परिचय
उत्तर प्रदेश को पूर्व में संयुक्त प्रांत नाम से जाना जाता था। हालांकि, इससे पूर्व यहां उत्तर-पश्चिम प्रांत और अवध व आगरा सूबा हुआ करता था। इन दोनों सूबों को अंग्रेजों ने उत्तर-पश्चिम प्रांत में मिला दिया था, जिससे संयुक्त प्रांत बना था। इतिहास में पीछे देखें, तो यहां पहले जौनपुर हुआ करता था, जिसे शर्कियों ने बसाया था। यह शर्की शिक्षा का प्रमुख केंद्र हुआ करता था।
उत्तर प्रदेश में कुल कितने जिले हैं
उत्तर प्रदेश में कुल 75 जिले हैं, जो कि 18 मंडलों में आते हैं। ये सभी मंडल कुल चार संभागों में आते हैं, जो कि पूर्वांचल, मध्यांचल, पश्चिमांचल और बुंदेलखंड है। कुछ किताबों में हमें रोहिलखंड और बघेलखंड का भी जिक्र मिलता है। प्रदेश में कुल 351 तहसील, 17 नगर निगम, 28 विकास प्राधिकरण, 75 नगर पंचायत और 5 विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण मौजूद हैं।
किस जिले को कहा जाता है यूपी का दिल
अब हम यह जान लेते हैं कि उत्तर प्रदेश में वह कौन-सा जिला है, जिसे यूपी का दिल भी कहा जाता है। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश की राजधानी यानि कि लखनऊ को पूरे यूपी का दिल भी कहा जाता है।
क्यों कहा जाता है यूपी का दिल
यूपी का लखनऊ महत्त्वपूर्ण प्रशासनिक, राजनीतिक और नौकरशाही गतिविधियों का केंद्र है। वहीं, सबसे खास बात यहां की गंगा-जमुनी तहजीब है, जो कि हिंदू-मुस्लिम एकता को दिखाती है। इसके अतिरिक्त, यहां का संगीत, नृत्य और पाक कला पूरे यूपी की संस्कृति को दर्शाते हैं। वहीं, यह जिला यूपी के मध्य में स्थित है, जो कि यूपी के पूर्वी और पश्चिमी हिस्से को जोड़ता है। अपनी इस खास वजह से इसे यूपी का दिल भी कहा जाता है। हालांकि, कुछ किताबों में कानपुर को यूपी का दिल भी कहा गया है, लेकिन प्राथमिक तौर पर लखनऊ को ही यूपी का दिल कहा जाता है।
हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
पढ़ेंःउत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी नगर निगम कौन-सी है, जानें जवाब
Comments
All Comments (0)
Join the conversation