West Bengal 2002 Voter List: पश्चिम बंगाल स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न (SIR) 2025 के तहत वोटर लिस्ट अपडेट प्रक्रिया 4 नवंबर 2025 से ही शुरू है, जिसमें 4 दिसंबर 2025 तक घर-घर सत्यापन किया जा रहा है। ड्राफ्ट वोटर लिस्ट 9 दिसंबर 2025 को प्रकाशित होगी, जिसके बाद 9 दिसंबर 2025 से 8 जनवरी 2026 तक दावा और आपत्ति दर्ज करने का अवसर मिलेगा। “अनमैच्ड” मतदाताओं की सुनवाई और सत्यापन प्रक्रिया 9 दिसंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक चलेगी। अंत में, फाइनल वोटर लिस्ट 7 फरवरी 2026 को जारी की जाएगी।
बता दें कि यह पूरी प्रक्रिया नए योग्य मतदाताओं (क्वालिफाइंग डेट: 1 जनवरी 2026) को शामिल करने और अपात्र प्रविष्टियों को हटाने के लिए निर्धारित की गई है, ताकि सूची अधिक सटीक और अपडेट रहे।
पश्चिम बंगाल वोटर लिस्ट 2002 डाउनलोड
Important dates of #SIR at West Bengal.#SIR@ECISVEEP @SpokespersonECI @PIBKolkata pic.twitter.com/Fp6d86k7Jh
— CEO West Bengal (@CEOWestBengal) October 27, 2025
नीचे दिए गए आसान स्टेप की मदद से पश्चिम बंगाल वोटर लिस्ट 2002 को आधिकारिक ECI या CEO West Bengal वेबसाइट से डाउनलोड करने की प्रक्रिया देख सकते हैं:
1. सबसे पहले पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ:
ceowestbengal.wb.gov.in
2. यदि कोई पॉप-अप दिखे तो उसे बंद कर दें। अब "Electoral Roll of SIR 2002" या “Electoral Roll 2002” से जुड़े लिंक को खोजें।
3. इसके बाद अपना जिला चुनें- जैसे North 24 Parganas, Kolkata, Murshidabad आदि।
4. अब अपनी Assembly Constituency (AC) का चयन करें।
5. इसके बाद अपने क्षेत्र से संबंधित Polling Station सेलेक्ट करें।
6. पोलिंग स्टेशन के सामने दिख रहे “Final Roll” विकल्प पर क्लिक करें।
7. स्क्रीन पर दिखाई देने वाला कैप्चा कोड भरें और “Verify” पर क्लिक करें।
8. अब आपके क्षेत्र की 2002 वोटर लिस्ट का PDF खुल जाएगा। इसे आप आसानी से डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं।
मोबाइल पर कैसे चेक करें अपना नाम
-
प्रक्रिया मोबाइल और डेस्कटॉप दोनों पर समान तरीके से काम करती है।
-
यदि किसी वर्ष या पोलिंग स्टेशन का लिंक नहीं दिखता, तो पास के सेक्शन को भी चेक करें-कई बार लिस्टें समूह में होती हैं।
-
आधिकारिक वेबसाइटें:
-
CEO West Bengal: ceowestbengal.wb.gov.i
-
ECI Voter Portal: voters.eci.gov.in
-
मोबाइल पर यदि समस्या आए, तो ब्राउज़र को Desktop Mode में करें।
-
PDF देखने के लिए ब्राउज़र में Popup Allow करना पड़ सकता है।
-
एक YouTube वीडियो में भी North 24 Parganas, South 24 Parganas जैसे जिलों के उदाहरण के साथ पूरी प्रक्रिया समझाई गई है।
ये रहा ऑफिसियल लिंक:
| वर्ष | CEO West Bengal लिंक | ECI पोर्टल |
| 2002 | ceowestbengal.wb.gov.in | voters.eci.gov.in |
कौन से डाक्यूमेंट्स है जरुरी:
स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न (SIR) 2.0 के दौरान निर्वाचन आयोग (ECI) ने वोटर लिस्ट संशोधन के लिए कुछ विशेष दस्तावेजों को मान्य प्रमाण के रूप में स्वीकार किया है। पहचान, आयु या निवास साबित करने के लिए कुल 12 प्रकार के दस्तावेज मान्य हैं। इनमें शामिल हैं:
-
केंद्र/राज्य सरकार या किसी PSU द्वारा जारी पहचान पत्र या पेंशन पेमेंट ऑर्डर।
-
स्थानीय प्राधिकरण, बैंक, डाकघर, LIC या PSU द्वारा 1 जुलाई 1987 से पहले जारी सरकारी पहचान पत्र/प्रमाणपत्र/दस्तावेज।
-
सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी जन्म प्रमाणपत्र।
-
भारत सरकार द्वारा जारी पासपोर्ट।
-
किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय का मैट्रिक/शैक्षणिक प्रमाणपत्र।
-
राज्य के सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी स्थायी निवास प्रमाणपत्र (PRC)।
-
सक्षम एजेंसी द्वारा जारी Forest Right Certificate।
-
सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी OBC/SC/ST या जाति प्रमाणपत्र।
-
राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) का रिकॉर्ड (जहाँ लागू हो)।
-
राज्य या स्थानीय प्राधिकरण द्वारा तैयार परिवार रजिस्टर।
-
सरकार द्वारा जारी भूमि या मकान आवंटन प्रमाणपत्र।
आधार कार्ड (केवल पहचान प्रमाण के रूप में, नागरिकता साबित करने के लिए नहीं)।
SIR Form Fill UP: SIR फॉर्म कैसे भरना है और कौन से डॉक्यूमेंट है जरुरी, यहां देखें सब कुछ
Important Information
— CEO West Bengal (@CEOWestBengal) November 17, 2025
Election Commission of India or the Office of the Chief Electoral Officer, West Bengal do NOT ever ask for any OTP in any mobile no. for any work related to Special Intensive Revision (SIR) or Revision of Electoral Rolls whatsoever.#ECI @ECISVEEP pic.twitter.com/Q3KBrXW4zr
Comments
All Comments (0)
Join the conversation