Weekly Current Affairs Quiz: किस पर्वतारोही ने रिकॉर्ड 32वीं बार माउंट एवरेस्ट फतह किया?
Weekly Current Affairs Quiz 17 May to 24 May 2026: जागरण जोश प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों एवं पाठकों के लिए साप्ताहिक करेंट अफेयर्स क्विज़ प्रस्तुत कर रहा है.
Weekly Current Affairs Quiz 17 May to 24 May 2026: जागरण जोश प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों एवं पाठकों के लिए साप्ताहिक करेंट अफेयर्स क्विज़ प्रस्तुत कर रहा है. इसमें मुख्य रूप से विश्व मेट्रोलॉजी दिवस 2026, मेट्रो मंडे' पहल, आदि से संबंधित प्रश्न शामिल हैं।
1. हाल ही में 'मेट्रो मंडे' पहल की शुरुआत किस राज्य/UTs में शुरू की गयी?
A. कर्नाटक
B. चंडीगढ़
C. असम
D. दिल्ली
उत्तर: D. दिल्ली
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को 'मेट्रो मंडे' पहल की शुरुआत की, जिसमें उन्होंने टिकाऊ गतिशीलता और ईंधन संरक्षण पर केंद्रित अभियान के तहत सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने में मंत्रियों और सरकारी अधिकारियों के साथ भाग लिया।
2. नेपाल के प्रसिद्ध पर्वतारोही कामी रीता शेरपा ने रिकॉर्ड कितनी बार माउंट एवरेस्ट फतह किया?
A. 30वीं
B. 31वीं
C. 32वीं
D. 33वीं
उत्तर: C. 32वीं
नेपाल के प्रसिद्ध पर्वतारोही 56 वर्षीय कामी रीता शेरपा (Kami Rita Sherpa) ने रिकॉर्ड 32वीं बार माउंट एवरेस्ट (8848.86 मीटर) फतह किया है। कामी रीता शेरपा की एवरेस्ट यात्रा 1994 में शुरू हुई थी और तब से लेकर 2026 तक वे अपनी उल्लेखनीय उपलब्धियों और पहाड़ों के प्रति समर्पण से दुनिया को प्रेरित करते रहे हैं।
3. भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा और फीचर वॉल का उद्घाटन किस एयरपोर्ट पर किया गया?
A) दिल्ली एयरपोर्ट
B) रांची एयरपोर्ट
C) वाराणसी एयरपोर्ट
D) कोलकाता एयरपोर्ट
उत्तर: B) रांची एयरपोर्ट
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा और फीचर वॉल का उद्घाटन किया। इस अवसर पर यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए ‘उड़ान यात्री कैफे’ की शुरुआत भी की गई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देशभर में 100 नए हवाई अड्डे और 200 हेलिपोर्ट विकसित किए जाएंगे, जिससे क्षेत्रीय हवाई संपर्क को और मजबूत बनाया जाएगा।
4. “अरुणाचल कीवी: द यूएसपी ऑफ अरुणाचल प्रदेश” मिशन का शुभारंभ किस केंद्रीय मंत्री ने किया?
A) अमित शाह
B) ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया
C) किरेन रिजिजू
D) पीयूष गोयल
उत्तर: B) ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया
केंद्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास और संचार मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने हाल ही में “अरुणाचल कीवी: द यूएसपी ऑफ अरुणाचल प्रदेश” मिशन की शुरुआत की। यह मिशन अरुणाचल प्रदेश में क्लस्टर आधारित कीवी खेती और वैल्यू चेन विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू किया गया है।
5. भारत का पहला एक्सचेंज-ट्रेडेड वेदर डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट “RAINMUMBAI” किस संस्था ने लॉन्च किया?
A) NSE
B) BSE
C) NCDEX
D) SEBI
उत्तर: C) NCDEX
कृषि जिंस एक्सचेंज नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज (NCDEX) ने भारत का पहला एक्सचेंज-ट्रेडेड वेदर डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट “RAINMUMBAI” लॉन्च किया है। यह कॉन्ट्रैक्ट मुंबई में होने वाली वर्षा के आंकड़ों पर आधारित होगा। इसके लिए वर्षा संबंधी डेटा भारतीय मौसम विभाग (IMD) से लिया जाएगा।
6. विश्व मेट्रोलॉजी दिवस हर साल कब मनाया जाता है?
A) 17 मई
B) 18 मई
C) 19 मई
D) 20 मई
उत्तर: D) 20 मई
भारत सरकार के उपभोक्ता मामले विभाग ने 20 मई को विश्व मेट्रोलॉजी दिवस 2026 मनाया। यह दिवस 20 मई 1875 को पेरिस में हस्ताक्षरित ऐतिहासिक मीटर कन्वेंशन की 151वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित किया गया। इस वर्ष विश्व मेट्रोलॉजी दिवस की थीम “मेट्रोलॉजी: नीति निर्माण में विश्वास का निर्माण” रखी गई है।
7. भारत की पहली SME-लीड वाली सेमीकंडक्टर चिप निर्माण यूनिट का उद्घाटन किस राज्य में किया गया?
A. राजस्थान
B. हरियाणा
C. गुजरात
D. केरल
उत्तर: A. राजस्थान
हाल ही में राजस्थान के भिवाड़ी में भारत की पहली SME-लीड वाली सेमीकंडक्टर चिप निर्माण यूनिट का उद्घाटन किया गया। सहस्रा सेमीकंडक्टर्स प्राइवेट लिमिटेड (Sahasra Semiconductors Pvt Ltd) ने इसकी शुरुआत की है. यह पहल देश में घरेलू सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।
8. वी. डी. सतीशन ने किस राज्य के नए सीएम के रूप में शपथ ली है?
A. राजस्थान
B. हरियाणा
C. गुजरात
D. केरल
उत्तर: D. केरल
वी. डी. सतीशन (V. D. Satheesan) ने 18 मई 2026 को केरल के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। वह कांग्रेस नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) की ओर से सत्ता में आए हैं। इस मौके पर पीएम मोदी ने उन्हें मुख्यमंत्री बनने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं।
9. हाल ही में चर्चा में रहा तुंगभद्रा डैम किस राज्य में स्थित है?
A. हिमाचल प्रदेश
B. कर्नाटक
C. तमिलनाडु
D. आंध्र प्रदेश
उत्तर: B. कर्नाटक
हाल ही में तुंगभद्रा बांध (Tungabhadra dam) चर्चा में रहा, इसे पम्पा सागर के नाम से भी जाना जाता है, कृष्णा नदी की सहायक नदी तुंगभद्रा नदी पर बना है। यह कर्नाटक के बल्लारी जिले के होसपेट में स्थित है।
10. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सिक्योरिटीज मार्केट्स ने किसके साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।
A) भारतीय रिजर्व बैंक (RBI)
B) भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM)
C) इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ कॉरपोरेट अफेयर्स (IICA)
D) नीति आयोग
उत्तर: C) इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ कॉरपोरेट अफेयर्स (IICA)
भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) द्वारा स्थापित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सिक्योरिटीज मार्केट्स (NISM) और कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय के तहत आने वाले इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ कॉरपोरेट अफेयर्स (IICA) ने देश में कॉरपोरेट गवर्नेंस, ESG और पूंजी बाजार को मजबूत बनाने के उद्देश्य से एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं।
Bagesh Yadav is an experienced content professional with over 5 years of experience in covering education, general news, national, and international affairs. He has contributed to leading platforms like Vision IAS and Only IAS. Bagesh specializes in crafting impactful content, including current news articles, trending stories, sports updates, world affairs, and engaging infographics. He delivers high-quality, informative, and inspiring content, focusing on audience engagement and achieving positive results. Currently working as a Senior Content Writer for the Current Affairs and General Knowledge sections of jagranjosh.com, he can be reached at bagesh.yadav@jagrannewmedia.com.