Meerut Varanasi Vande Bharat: कौन से स्टेशन पर रुकेगी ट्रेन, जानें किराया, रूट और टाइमिंग्स

Last Updated: Sep 24, 2025, 07:15 IST

Varanasi-Meerut Vande Bharat Express: मेरठ से वाराणसी के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत हो चुकी है। यह ट्रेन 783 किमी की दूरी 11 घंटे 50 मिनट में तय करती है। इस शानदार ट्रेन के रूट में हापुड़, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ और अयोध्या स्टेशन पड़ते है, जबकि अंतिम गंतव्य स्टेशन वाराणसी है। इसके एसी चेयर कार का किराया ₹1915 और एक्जीक्यूटिव क्लास का ₹3525 निर्धारित किया गया है।

मेरठ-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस से मेरठ, अयोध्या, लखनऊ और वाराणसी जैसे धार्मिक और ऐतिहासिक शहरों में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
मेरठ-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस से मेरठ, अयोध्या, लखनऊ और वाराणसी जैसे धार्मिक और ऐतिहासिक शहरों में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

Meerut-Varanasi Vande Bharat Express: वाराणसी के यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी आ गयी है। वाराणसी को एक और नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन मिल गयी है। इसके साथ ही वाराणसी से शुरू होने वाली और गुजरने वाली वंदे भारत ट्रेनों की संख्या बढ़कर सात हो गयी है। वर्तमान में पूरे देश में कुल 150 वंदे भारत ट्रेन सेवाएं संचालित की जा रही हैं। नई ट्रेन से न केवल यात्रियों की सुविधा बढ़ेगी बल्कि धार्मिक, शैक्षिक और व्यापारिक कनेक्टिविटी को भी मजबूती मिलेगी। खेल सामग्री खासकर क्रिकेट बैट के लिए फेमस मेरठ जिले से यह कनेक्टिविटी दोनों शहरों के लोगों के लिए फायदेमंद होगी।

Meerut-Varanasi Vande Bharat मेरठ-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस

नई वंदे भारत ट्रेन को ट्रेन नंबर 22490/22489 मेरठ सिटी-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस का विस्तार किया गया है। अब यह ट्रेन मेरठ सिटी-वाराणसी-मेरठ सिटी के बीच चलेगी। इसका संचालन 27 अगस्त 2025 से शुरू हो गयी है।

उत्तर प्रदेश से शुरू होने वाला सबसे लंबा नेशनल हाईवे कौन-सा है? जानें नाम

Vande Bharat: 20 कोच वाली 13 वंदे भारत का क्या है रूट और स्टॉपेज, यहां देखें पूरी लिस्ट

रूट, स्टॉपेज और ट्रेवल टाइम 

यह ट्रेन 783 किलोमीटर की दूरी तय करेगी और कुल 11 घंटे 50 मिनट में अपने गंतव्य तक पहुंचेगी। यात्रा मार्ग में यह ट्रेन अयोध्या धाम जंक्शन से होकर गुजरेगी।

ट्रेन स्टॉपेज और टाइमिंग्स

Meerut varanasi vande bharat route मेरठ-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस का सफर पांच प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव के साथ होगा। ये स्टेशन हैं: हापुड़, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ एनआर और अयोध्या धाम जंक्शन।

  • 22490 मेरठ-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 06:35 बजे मेरठ सिटी से रवाना होगी और शाम 06:25 बजे वाराणसी जंक्शन पहुंचेगी।

  • 22489 वाराणसी-मेरठ वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 09:10 बजे वाराणसी जंक्शन से चलेगी और रात 09:05 बजे मेरठ सिटी पहुंचेगी।

किराया और सुविधाएं

ट्रेन में कुल आठ कोच होंगे, जिनमें एसी चेयर कार और एग्जीक्यूटिव चेयर कार शामिल हैं।

  • एसी चेयर कार किराया: ₹1,915 (कैटरिंग चार्ज सहित)

  • एग्जीक्यूटिव चेयर कार किराया: ₹3,525 (कैटरिंग चार्ज सहित)

 

यात्रा मार्ग (मेरठ से)

AC चेयर कार किराया (₹)

एक्जीक्यूटिव क्लास किराया (₹)

वाराणसी

1915

3525

अयोध्या

1605

2900

लखनऊ

1365

2425

मेरठ-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस से मेरठ, अयोध्या, लखनऊ और वाराणसी जैसे धार्मिक और ऐतिहासिक शहरों में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। यह ट्रेन छात्रों के लिए शैक्षणिक संस्थानों तक पहुंच आसान बनाएगी और साथ ही क्षेत्रीय व्यापार को भी नई गति देगी।

भारत का पहला Private Railway Station, एयरपोर्ट जैसी सुविधा, जानें कौन है मालिक?

पुलिस को हिंदी में क्या कहते है? सबको नहीं है पता

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Sep 24, 2025, 07:15 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News