IPL 2026 Playoffs: एक स्पॉट, 3 टीमें, किसे मिलेगा प्लेऑफ का आखिरी टिकट? यहां देखें समीकरण
आईपीएल 2026 में प्लेऑफ़ की आखिरी सीट के लिए रोमांच चरम पर है। राजस्थान रॉयल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स अभी भी रेस में हैं। RR यदि अपना आखिरी मैच जीत जाती है तो सीधे क्वालीफाई कर जायेगी. बता दें कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद पहले ही क्वालीफाई कर गए हैं।
आईपीएल 2026 अब अपने सबसे रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। तीन टीमें प्लेऑफ में जगह पक्की कर चुकी हैं, लेकिन चौथे और आखिरी स्थान के लिए अब भी जबरदस्त लड़ाई जारी है। इस रेस में राजस्थान रॉयल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स शामिल हैं। वहीं दिल्ली कैपिटल्स, चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाइंट्स पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है।
तीन टीमों ने पहले ही बनाई जगह
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद ने प्लेऑफ में शानदार प्रदर्शन किया। अब सवाल सिर्फ इतना है कि चौथी टीम कौन होगी।
| टीम | मैच | जीत | हार | अंक | NRR |
| RCB | 14 | 9 | 5 | 18 | +0.783 |
| GT | 14 | 9 | 5 | 18 | +0.695 |
| SRH | 14 | 9 | 5 | 18 | +0.524 |
राजस्थान रॉयल्स रेस में सबसे आगे
राजस्थान रॉयल्स फिलहाल 14 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है, लेकिन टीम की सबसे बड़ी ताकत यह है कि उनके पास एक मैच का मौका है। अगर RR अपना आखिरी लीग मैच जीत लेती है, तो उसके 16 अंक हो जाएंगे और टीम सीधे प्लेऑफ में पहुंच जाएगी, लेकिन हार के साथ कहानी खत्म हो जाएगी।
KKR को जीत के साथ किस्मत का भी सहारा
कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए रास्ता थोड़ा मुश्किल है। टीम के पास अभी 13 अंक हैं और प्लेऑफ में पहुंचने के लिए सिर्फ जीत काफी नहीं होगी।
KKR को अपना आखिरी मैच हर हाल में जीतना होगा। इसके बाद उसे उम्मीद करनी होगी कि राजस्थान रॉयल्स अपना मुकाबला हार जाए। अगर ऐसा होता है, तो मामला नेट रन रेट तक जा सकता है।
पंजाब चौथे नंबर पर, लेकिन खतरा बरकरार
पंजाब किंग्स अभी 15 अंकों के साथ चौथे स्थान पर मौजूद है, लेकिन उनकी स्थिति उतनी सुरक्षित नहीं जितनी दिख रही है। PBKS की नजर अब दूसरे मैचों पर रहेगी। अगर राजस्थान रॉयल्स जीत जाती है, तो पंजाब बाहर हो सकती है। वहीं KKR भी जीत के साथ दबाव बढ़ा सकती है।
पंजाब के लिए सबसे अच्छा समीकरण यही है कि RR और KKR दोनों अपने-अपने आखिरी मैच हार जाएं। तब PBKS आसानी से टॉप-4 में बनी रहेगी।
अब आगे क्या होगा?
IPL प्लेऑफ का फॉर्मेट भी काफी दिलचस्प है। पॉइंट्स टेबल की टॉप-2 टीमें क्वालीफायर 1 खेलेंगी और विजेता सीधे फाइनल में पहुंच जाएगा।
तीसरे और चौथे स्थान की टीमें एलिमिनेटर मुकाबला खेलेंगी, जहां हारने वाली टीम का सफर खत्म हो जाएगा। इसके बाद क्वालीफायर 1 हारने वाली टीम और एलिमिनेटर जीतने वाली टीम के बीच क्वालीफायर 2 होगा। यानी अभी सिर्फ प्लेऑफ की रेस नहीं, बल्कि फाइनल तक पहुंचने की जंग भी पूरी तरह खुली हुई है।
IPL के एक सीजन में सर्वाधिक छक्के लगाने वाला भारतीय कौन? हिंट! बाएं हाथ का है बल्लेबाज
Bagesh Yadav is an experienced content professional with over 5 years of experience in covering education, general news, national, and international affairs. He has contributed to leading platforms like Vision IAS and Only IAS. Bagesh specializes in crafting impactful content, including current news articles, trending stories, sports updates, world affairs, and engaging infographics. He delivers high-quality, informative, and inspiring content, focusing on audience engagement and achieving positive results. Currently working as a Senior Content Writer for the Current Affairs and General Knowledge sections of jagranjosh.com, he can be reached at bagesh.yadav@jagrannewmedia.com.