Hottest Cities in India 2026: भारत के 10 शहर जहां का तापमान है सर्वाधिक? देखें IMD डेटा

Last Updated: May 24, 2026, 12:33 IST

Hottest Cities in India 2026: भीषण गर्मी ने देशभर में लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। IMD के अनुसार विदर्भ का ब्रह्मपुरी 47.2°C के साथ सबसे गर्म शहरों में शामिल रहा, जबकि बांदा, खजुराहो, वर्धा और प्रयागराज जैसे शहरों में भी पारा 46°C के पार पहुंच गया। कई राज्यों में हीटवेव अलर्ट जारी है।

अलग-अलग राज्यों के प्रमुख शहरों का तापमान
अलग-अलग राज्यों के प्रमुख शहरों का तापमान

देश इस समय भीषण गर्मी की चपेट में है। हालात इतने गंभीर हो चुके हैं कि दुनिया के 100 सबसे गर्म शहरों में से करीब 95 से ज्यादा शहर भारत में दर्ज किए गए हैं। उत्तर प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है, जबकि कुछ इलाकों में पारा 48 से 49 डिग्री तक रिकॉर्ड किया गया। 

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कई राज्यों में गंभीर हीटवेव अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक कई जगहों पर तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री ज्यादा चल रहा है।

आखिर इतनी खतरनाक क्यों हो रही है गर्मी?

विशेषज्ञों के मुताबिक देश के अंदरूनी हिस्सों में गर्म हवाएं, तेज धूप और नमी की कमी गर्मी को और ज्यादा खतरनाक बना रही है। बुंदेलखंड और विदर्भ जैसे इलाकों में गर्म हवाएं यानी “लू” दिनभर चलती रहती हैं, जिससे बाहर निकलना तक मुश्किल हो जाता है।  

IMD रिपोर्ट: कहां कितना पहुंचा तापमान?

सबसे ज्यादा तापमान

शहर/क्षेत्र

तापमान

ब्रह्मपुरी (विदर्भ)

47.2°C

अलग-अलग राज्यों के प्रमुख शहरों का तापमान

राज्य/क्षेत्र

शहर

तापमान

पूर्वी मध्य प्रदेश

नौगांव

46.8°C

पूर्वी मध्य प्रदेश

खजुराहो

46.4°C

ओडिशा

झारसुगुड़ा

45.2°C

तेलंगाना

खम्मम

45.4°C

तेलंगाना

रामगुंडम

45.1°C

तेलंगाना

आदिलाबाद

45.3°C

विदर्भ

वर्धा

47.0°C

विदर्भ

अमरावती

46.4°C

विदर्भ

चंद्रपुर

46.4°C

विदर्भ

नागपुर

45.7°C

पश्चिम उत्तर प्रदेश

झांसी

45.4°C

पश्चिम उत्तर प्रदेश

उरई

45.4°C

पश्चिम उत्तर प्रदेश

आगरा

45.3°C

पूर्वी उत्तर प्रदेश

बांदा

46.4°C

पूर्वी उत्तर प्रदेश

प्रयागराज

46.2°C

आंध्र प्रदेश

जंगमहेश्वरपुरम

45.0°C

Source- IMD डेटा

बांदा और खजुराहो बने ‘हीट चैंबर’

उत्तर प्रदेश का बांदा इस समय देश के सबसे गर्म शहरों में शामिल है। बुंदेलखंड क्षेत्र में स्थित यह इलाका कम बारिश और सूखी जलवायु के लिए जाना जाता है। यहां चलने वाली तेज गर्म हवाएं यानी “लू” लोगों की मुश्किलें कई गुना बढ़ा रही हैं। 

खजुराहो: मंदिरों का शहर, लेकिन गर्मी से बेहाल 

विश्व प्रसिद्ध खजुराहो इस बार रिकॉर्डतोड़ गर्मी झेल रहा है। यहां तापमान 47 डिग्री के करीब पहुंच चुका है। पथरीली जमीन और कम हरियाली की वजह से दिन में जमीन तेजी से गर्म होती है, जिससे गर्मी और ज्यादा महसूस होती है।

खुद को ऐसे रखें सुरक्षित 

मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने और बचाव के कुछ तरीके बताये है- 

  • ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं

  • दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक बाहर निकलने से बचें

  • हल्के और ढीले सूती कपड़े पहनें

  • खाली पेट धूप में न जाएं

  • घर को ठंडा रखने की कोशिश करें

  • चक्कर या कमजोरी महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें

मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में कई राज्यों में गर्मी से अभी राहत मिलने के आसार कम हैं। ऐसे में सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव है। 

कौन से स्पेशल कमांडोज करते है जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन की सुरक्षा? जानें नाम और ताकत

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive

Bagesh Yadav is an experienced content professional with over 5 years of experience in covering education, general news, national, and international affairs. He has contributed to leading platforms like Vision IAS and Only IAS. Bagesh specializes in crafting impactful content, including current news articles, trending stories, sports updates, world affairs, and engaging infographics. He delivers high-quality, informative, and inspiring content, focusing on audience engagement and achieving positive results. Currently working as a Senior Content Writer for the Current Affairs and General Knowledge sections of jagranjosh.com, he can be reached at bagesh.yadav@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: May 24, 2026, 12:32 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News