उत्तर प्रदेश देश का चौथा सबसे बड़ा राज्य है, जो कि देश के कुल 7.33 फीसदी हिस्से पर है। इसके कुल एरिया की बात करें, तो यह कुल 240,928 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। भारत का यह राज्य अपनी विविध संस्कृति और अनूठी परंपराओं के लिए जाना जाता है, जिसमें प्रत्येक जिले का विशेष योगदान रहता है। खास बात यह है कि जिलों की विशेषता की वजह से जिलों को उपनाम भी दिया गया है। आपने प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि यूपी के किस जिले को बोतल का शहर भी कहा जाता है और क्यों, यदि नहीं जानते हैं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
उत्तर प्रदेश के कुल जिले और मंडल
उत्तर प्रदेश पूरे भारत में सबसे अधिक जिले वाला राज्य है। यहां कुल 75 जिले हैं, जो कि 18 मंडलों में आते हैं। इन मंडलों में कुल 351 तहसील, 17 नगर निगम, 75 नगर पंचायत, 58 हजार से अधिक ग्राम पंचायत और 826 सामुदायिक विकास खंड हैं।
यूपी का सबसे बड़ा और सबसे छोटा जिला
यूपी के सबसे बड़े जिले की बात करें, तो यह लखीमपुर खीरी है। यह जिला कुल 7246 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है, जो कि मेंढक आकार में शिव मंदिर के लिए भी जाना जाता है। वहीं, प्रदेश का सबसे छोटा जिला हापुड़ है, जो कि 660 वर्ग किलोमीटर में है। यह जिला स्टील सिटी के रूप में भी जाना जाता है।
कौन-सा जिला कहलाता है बोतल का शहर
अब सवाल है कि यूपी का कौन-सा जिला बोतल का शहर कहलाता है, तो आपको बता दें कि यूपी का फिरोजबाद जिला बोतल का शहर भी कहा जाता है।
क्यों कहा जाता है बोतल का शहर
यूपी के फिरोजाबाद जिले में प्रमुख रूप से कांच उद्योग स्थापित है। यहां कांच की चूड़ियों के साथ-साथ कांच की बोतल का भी निर्माण किया जाता है, जिसकी देशभर में आपूर्ति की जाती है। यहां पानी की बोतल से लेकर सजावटी बोतलों का निर्माण होता है। यही वजह है कि कांच के इस शहर को बोतल का शहर भी कहा जाता है। बोतल के अलावा यहां झूमर का भी निर्माण होता है।
हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
पढ़ेंःदिल्ली पर शासन करने वाला पहला राजा कौन था, यहां पढ़ें
Comments
All Comments (0)
Join the conversation