BRICS Summit 2026: राजधानी में 11 से 13 सितंबर क्या बंद और क्या खुला, मेट्रो पर कितना असर, जानें

Last Updated: Sep 11, 2026, 12:14 IST

दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 का आयोजन किया जा रहा है। इस कड़ी में राजधानी में सुरक्षा के कड़े इंतेजाम किए गए हैं। आयोजन को लेकर यातायात रूट भी डायवर्ट किए गए हैं। साथ ही, स्कूलों से लेकर सरकारी कार्यालय तक बंद हैं। 

दिल्ली
दिल्ली

दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 का भारत मंडपम में आयोजन किया जा रहा है। इसमें दुनिया के कई शक्तिशाली देशों के प्रतिनिधि, राष्ट्राध्यक्ष और कई VVIP लोग जुट रहे हैं। इसे लेकर दिल्ली की कई सड़कों को आम लोगों के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया है।

साथ ही, कुछ रूट पर यातायात रूट डायवर्ट किया गया है। ऐसे में दिल्ली में 11 से 13 सितंबर के बीच कड़ी सुरक्षा के बंदोबस्त रहेंगे और स्कूल से लेकर सरकारी कार्यालयों में अवकाश रहेगा। इस लेख में हम जानेंगे कि आखिर इन तीन दिनों में क्या बंद रहेगा और क्या खुला रहेगा, जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें। 

क्या-क्या रहेगा बंद 

दिल्ली में उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने आदेश जारी किया है। आदेश के मुताबिक, 11 सितंबर को दिल्ली के सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त गैर-सरकारी निजी स्कूल बंद रहेंगे। इसके अलावा, दिल्ली सरकार के सभी कार्यालय, स्वायत्त निकाय और PSUs में भी छुट्टी रहेगी। सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने और वीआईपी मूवमेंट के दौरान यातायात जाम की समस्या न हो, इसके लिए यह सरकार ने सभी सरकारी ऑफिस को छुट्टी दी है, जिससे सुबह और शाम के समय यहां अधिक ट्रैफिक न हो।

बैंक और निजी ऑफिस खुले रहेंगे

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 का असर बैंक और निजी दफ्तरों पर नहीं पड़ेगा। इस दौरान दिल्ली में सभी निजी दफ्तर और बैंक खुले रहेंगे। ऐसे में लोग इन सेवाओं का लाभ ले सकते हैं। हालांकि, नई दिल्ली एरिया में आने वाले दफ्तर और बैंक के कर्मचारियों और ग्राहकों को परेशानी हो सकती है। इसे देखते हुए कंपनियों को कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम देने की सलाह दी गई है।

क्या कनॉट प्लेस खुलेगा ?

अब सवाल है दिल्ली का दिल कहे जाने वाला कनॉट प्लेस क्या खुला रहेगा? तो, इसका जवाब ‘हां’ है। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 के दौरान कनॉट प्लेस की मार्केट पर असर नहीं पड़ेगा। यह पूरी तरह से खुली रहेगी। इस दौरान लोग यहां खरीददारी के लिए पहुंच सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, छुट्टी के दौरान यहां रेस्तरां, कैफे और बाजार सब खुले रहेंगे।

क्या मेट्रो पर पड़ेगा असर ?

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 का दिल्ली मेट्रो पर असर नहीं पड़ेगा। इस दौरान मेट्रो सामान्य रूप से चलती रहेगी। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो म्यूजियम 11 से 13 सितंबर तक आम लोगों के लिए बंद किया गया है।

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Sep 11, 2026, 12:14 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News