WCD MP Anganwadi Bharti 2025: मध्यप्रदेश सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग (WCD MP) ने राज्य भर में 19,504 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायक पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती खासतौर से 12वीं पास महिलाओं के लिए एक शानदार अवसर है, जो सरकारी नौकरी की तलाश में हैं। इच्छुक और योग्य महिला उम्मीदवार chayan.mponline.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकती हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और उम्मीदवार 4 जुलाई 2025 तक आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन में सुधार करने की अंतिम तिथि 7 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है।
WCD MP Anganwadi Bharti 2025 Notification OUT
उम्मीदवार विज्ञापन संख्या क्र./मबावि/SAP-2/2025/2106 के अंतर्गत WCD MP अधिसूचना 2025 महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा जारी की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी इसे विभाग की आधिकारिक वेबसाइट mpwcdmis.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। इस अधिसूचना की PDF में निम्नलिखित महत्वपूर्ण जानकारियां शामिल हैं:
आयोजित करने वाली संस्था का नाम | महिला एवं बाल विकास विभाग (WCD) |
पद का नाम | आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और आंगनवाड़ी सहायक |
विज्ञापन संख्या | क्र./मबावि/SAP-2/2025/2106 |
कुल रिक्तियां | 19,504 (आंगनवाड़ी कार्यकर्ता-2027, आंगनवाड़ी सहायिका-17477) |
आवेदन तिथियां | 20 जून से 4 जुलाई 2025 तक |
आधिकारिक वेबसाइट | www.mpwcdmis.gov.in |
आवेदन पोर्टल | chayan.mponline.gov.in |
शैक्षणिक योग्यता | 12वीं पास |
आयु सीमा | 18 से 35 वर्ष |
आवेदन शुल्क | 100 रुपये |
चयन प्रक्रिया | मेरिट लिस्ट (12वीं के अंक), दस्तावेज़ सत्यापन एवं मेडिकल |
आधिकारिक नोटिफिकेशन PDF |
MP Anganwadi Vacancy 2025 Eligibility Criteria: कौन कर सकता है आवेदन?
डब्ल्यूसीडी एमपी आंगनवाड़ी भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने से पहले, उम्मीदवारों को महिला एवं बाल विकास विभाग (डब्ल्यूसीडी) द्वारा निर्धारित शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा की जांच अवश्य कर लेनी चाहिए।
-
शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार का 12वीं पास होना अनिवार्य है।
-
आयु सीमा: न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष।
WCD MP Anganwadi Application Process 2025: कैसे करें आवेदन
उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप्स को देखकर WCD MP आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन भरकर जमा कर सकते हैं।
-
MP ऑनलाइन “चयन” पोर्टल chayan.mponline.gov.in पर जाएं।
-
होमपेज पर “WCD Women and Child Development” लिंक पर क्लिक करें।
-
“कार्यालय कार्यकर्ता एवं सहायिका पद के भर्ती प्रक्रिया” विकल्प चुनें।
-
“ऑनलाइन आवेदन करें” बटन पर क्लिक करें।
-
आवेदन फॉर्म में अपना नाम, जन्म तिथि, पता, शैक्षणिक योग्यता, मोबाइल नंबर आदि सही-सही भरें।
-
आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन की गई प्रतियाँ PDF फॉर्मेट में अपलोड करें।
-
आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
-
फॉर्म सबमिट करने के बाद, भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट निकाल लें।
नोट: आवेदन करते समय सभी विवरण सही भरें और दस्तावेज़ अपलोड करते समय निर्देशों का पालन करें।
MP Anganwadi Application Fee 2025: कितना लगेगा आवेदन शुल्क
अभ्यर्थी डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या अन्य उपलब्ध ऑनलाइन भुगतान विधियों का उपयोग करके अपने आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन कर सकते हैं।
आवेदन शुल्क | 100 रुपये |
GST (18%) | 18 रुपये |
कुल शुल्क | 118 रुपये |