Live

UPSC Exam Analysis 2026 LIVE: यूपीएससी प्रीलिम्स पेपर रिव्यू, GS और CSAT का पूरा विश्लेषण यहां देखें

Farhan Khan
May 24, 2026, 20:25 IST

UPSC Exam Analysis 2026 LIVE: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) आज यानी दिनांक 24 मई 2026 को देशभर के अलग-अलग निर्धारित केंद्रों पर यूपीएससी प्रांरभिक परीक्षा का आयोजन कर रहा है। परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार इस लेख के माध्यम से प्रारंभिक परीक्षा के विश्लेषण व लेवल के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और पासिंग अंक प्राप्त कर सकते हैं। 


UPSC Exam Analysis 2026 LIVE:  यूपीएससी प्रीलिम्स पेपर रिव्यू, GS और CSAT का पूरा विश्लेषण यहां देखें
UPSC Exam Analysis 2026 LIVE: यूपीएससी प्रीलिम्स पेपर रिव्यू, GS और CSAT का पूरा विश्लेषण यहां देखें

HIGHLIGHTS

  • यूपीएससी 24 मई 2026 को निर्धारित केंद्रों पर प्रांरभिक परीक्षा का आयोजन कर रहा है
  • यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा दो शिफ्ट में अर्थात् सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे और दोपहर 2.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक आयोजित की जाएगी
  • परीक्षा में दो पेपर अर्थात् पेपर 1: जनरल स्टडीज (GS) और पेपर 2: सिविल सर्विसेज एप्टीट्यूड टेस्ट (CSAT) शामिल होंगे

UPSC Exam Analysis 2026 LIVE: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) आज यानी दिनांक 24 मई 2026 को देशभर के अलग-अलग निर्धारित केंद्रों पर यूपीएससी सिविल सेवा प्रांरभिक परीक्षा 2026 का आयोजन कर रहा है। यह परीक्षा देश भर के विभिन्न केंद्रों पर दो शिफ्ट (पालियों)में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट (पेपर 1: जनरल स्टडीज (GS) सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे दूसरी शिफ्ट दोपहर (पेपर 2: सिविल सर्विसेज एप्टीट्यूड टेस्ट (CSAT) 2.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक होगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि परीक्षा केंद्र पर तकरीबन एक से डेढ़ घंटे पहले पहुंच जाएं। देरी से पहुंचने पर परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने नहीं दिया जाएगा। नीचे हम प्रारंभिक परीक्षा के विश्लेषण व लेवल के बारे में विस्तृत जानकारी देंगे।  

(Unofficial) UPSC Prelims 2026 Answer Key 2026 PDF

UPSC Prelims Question Paper 2026

UPSC Prelims Exam Analysis 2026 

यूपीएससी द्वारा हर साल सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए कुल दो पेपर आयोजित किए जाते हैं। पहले पेपर, जनरल स्टडीज (GS) में सामान्य अध्ययन से जुड़े 100 प्रश्न प्रश्न पूछे जाते हैं। दूसरे पेपर, सिविल सर्विसेज एप्टीट्यूड टेस्ट (CSAT) में मानसिक योग्यता, तार्किक क्षमता और निर्णय लेने की क्षमता से जुड़े कुल 80 प्रश्न पूछे जाते हैं। दोनों पेपर्स (Paper-1 और Paper-2) में MCQ यानी बहुविकल्पीय प्रश्न ही पूछे जाते हैं। पेपर 1 और पेपर 2 दोनों ही 2 घंटे के होते हैं। इसमें 0.66 अंक की नेगेटिव मार्किंग भी शामिल है।

UPSC Prelims Exam 2026 Time and Shift

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) आज यानी दिनांक 24 मई 2026 को देशभर के अलग-अलग निर्धारित केंद्रों पर यूपीएससी प्रांरभिक परीक्षा का आयोजन कर रहा है। परीक्षा में शाामिल होने वाले उम्मीदवार टाइम और शिफ्ट से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए नीचे टेबल देख सकते हैं।

शिफ्ट

पेपर 

परीक्षा का समय

गेट बंद होने का समय 

सुबह की शिफ्ट

पेपर 1: जनरल स्टडीज (GS)

सुबह 09:30 बजे से 11:30 बजे तक

सुबह 09:00 बजे

दोपहर की शिफ्ट 

पेपर 2: सिविल सर्विसेज एप्टीट्यूड टेस्ट (CSAT)

दोपहर 02:30 बजे से शाम 04:30 बजे तक

दोपहर 02:00 बजे

UPSC Prelims Exam Analysis 2026 पेपर 1 डिफिकल्ट लेवल 

यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा पहली शिफ्ट का पेपर-1 सामान्य अध्ययन सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। शुरुआती रिएक्शन से पता चलता है कि प्रश्नपत्र इतिहास विषय पर अधिक केंद्रित था, जहां प्रश्न सीधे-सीधे नहीं पूछे गए थे। सामान्य अध्ययन  के पेपर में भारतीय राजव्यवस्था, भारतीय इतिहास, भारत और विश्व का भूगोल, समसामयिकी आदि जैसे विषय शामिल थे। कुल मिलाकर पेपर मध्यम से कठिन था। पेपर का विषय-वार विश्लेषण यहां प्रदान किया गया है।

विषय 

डिफिकल्ट लेवल 

भारतीय राजव्यवस्था

सरल से मध्यम

 

भारतीय इतिहास

कठिन 

भारतीय भूगोल 

मध्यम

भारतीय अर्थव्यवस्था 

मध्यम

करंट अफेयर्स 

मध्यम से कठिन

UPSC Prelims Exam Analysis 2026 पेपर 2 CSAT परीक्षा डिफिकल्ट लेवल 

यूपीएससी ने प्रारंभिक परीक्षा 2026 दोपहर 02:30 बजे से शाम 04:30 बजे के बीच सीएसएटी (CSAT) पेपर का भी सफलतापूर्वक आयोजन कर लिया है। उम्मीदवारों से मिले शुरुआती फीडबैक के अनुसार, सीएसएटी का पेपर मध्यम कठिनाई का था, जिसमें पठन बोधगम्यता के गद्यांश काफी लंबे थे और उन्हें समझने के लिए 2 से 3 बार पढ़ने की आवश्यकता थी। विस्तृत विश्लेषण जल्द उपलब्ध कराया जाएगा। 

LIVE UPDATES
Check Latest Updates Refresh
  • May 24, 2026, 20:25 IST

    UPSC Exam Analysis 2026 LIVE: पर्यावरण संबंधी प्रश्न

    प्रश्न - राइनकोस्टिलिस रेटुसा (फॉक्सटेल ऑर्किड) के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: (क) यह एक अधिपादप ऑर्किड है। (ख) यह प्रजाति उत्तर-पूर्व भारत की स्थानिक है। (ग) यह अरुणाचल प्रदेश और असम का राज्य पुष्प है।

    सही उत्तर: (क) और (ग)


  • May 24, 2026, 20:23 IST

    UPSC Exam Analysis 2026 LIVE: पर्यावरण संबंधी प्रश्न

    प्रश्न - ताई-अहोम साम्राज्य द्वारा निर्मित और यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल के रूप में अंकित 'मोइदाम' के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है? 

    (क) वे सैन्य किलों के रूप में कार्य करते थे। (ख) वे राजाओं और रईसों के मनोरंजन केंद्र थे। (ग) वे राजाओं और रईसों के समाधि स्थल या दफन मैदान थे। (घ) वे राजाओं और रईसों के युद्ध अभ्यास केंद्र थे।

    सही उत्तर: (ग) वे राजाओं और रईसों के समाधि स्थल या दफन मैदान थे।


  • May 24, 2026, 19:52 IST

    UPSC Exam Analysis 2026 LIVE: भौगोलिक से संबंधित प्रश्न

    प्रश्न - निम्नलिखित में से कौन-सी भौगोलिक विशेषताएँ या परिघटनाएँ भारत के प्रायद्वीपीय खंड से जुड़ी हैं/हैं? (क) विवर्तनिक गतिविधि के कारण पश्चिमी तट के कुछ हिस्सों का जलमग्न होना (ख) वेलीकोंडा पहाड़ियां और महेंद्रगिरी पहाड़ियां जैसी अवशिष्ट पर्वत श्रृंखलाओं की उपस्थिति (ग) तीव्र गति से बहने वाली नदियों द्वारा निर्मित गहरी, वी-आकार की नदी घाटियां 

    सही उत्तर: (क) और (ख)


  • May 24, 2026, 18:58 IST

    UPSC Exam Analysis 2026 LIVE: भौगोलिक से संबंधित प्रश्न

    प्रश्न - अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की जलवायु के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं? 

    (1) यहाँ की जलवायु को आर्द्र, उष्णकटिबंधीय तटीय जलवायु के रूप में परिभाषित किया जा सकता है। (2) यहाँ दक्षिण-पश्चिम मानसून और उत्तर-पूर्वी मानसून दोनों से वर्षा होती है। (3) अधिकतम वर्षा दिसंबर और मई के महीनों के बीच होती है।

    सही उत्तर: (1) और (2)


  • May 24, 2026, 18:26 IST

    UPSC Exam Analysis 2026 LIVE: भौगोलिक से संबंधित प्रश्न

    प्रश्न - टुंगुराहुआ ज्वालामुखी, जिसे 2025 में यूनेस्को द्वारा ग्लोबल जियोपार्क घोषित किया गया था, निम्नलिखित में से किस देश में स्थित है?

    (क) इक्वाडोर (ख) पेरू (ग) बोलीविया (घ) कोलंबिया

    सही उत्तर: (घ) कोलंबिया 


  • May 24, 2026, 18:14 IST

    UPSC Exam Analysis 2026 LIVE: इतिहास से संबंधित प्रश्न

    प्रश्न - हड़प्पाकालीन शहरों में मिले पुरातात्विक साक्ष्यों के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: (क) घरों में कतली-चक्रों/तकली की व्यापक उपस्थिति मिलती है, लेकिन चरखे अनुपस्थित हैं। (ख) अंशांकन (मार्किंग) से युक्त बाट और मापन तराजू/पैमाने खोजे गए हैं। (ग) अपेक्षाकृत विशाल आंगनों के चारों ओर पकी हुई ईंटों से बड़े पैमाने पर बने घर मिले हैं, जिनमें उनके अपने कुएं, स्नान चबूतरे और बड़े कमरे हैं।

    उपरोक्त कथनों से निम्नलिखित में से कौन-से निष्कर्ष निकाले जा सकते हैं? (1) कथन I (क) से पता चलता है कि कताई घर पर की जाने वाली एक श्रमसाध्य (laborious) गतिविधि थी। (2) कथन II (ख) से हड़प्पावासियों के वैज्ञानिक ज्ञान की सीमा/स्तर का पता चलता है। (3) कथन III (ग) से एक सामान्य संपत्ति प्रणाली के उदय का पता चलता है।

    सही उत्तर: (1) और (2)


  • May 24, 2026, 17:50 IST

    UPSC Exam Analysis 2026 LIVE: इतिहास से संबंधित प्रश्न

    प्रश्न - भारत में स्थानीय मान प्रणाली के उपयोग के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: (1) भारत में स्थानीय मान प्रणाली का सबसे पहला पुरालेखीय उपयोग गुजरात के मनकानी ताम्रपत्रों (ईस्वी 595-596) में मिलता है। (2) नौवीं शताब्दी में, पूरे भारत के अभिलेखों में स्थानीय मान का उपयोग आम (सामान्य) हो गया। (3) सातवीं शताब्दी की शुरुआत में ही दक्षिण-पूर्व एशिया के संस्कृत अभिलेखों में स्थानीय मान पाए गए हैं।

    सही उत्तर: (1), (2), और (3) सभी कथन सही हैं।


  • May 24, 2026, 17:41 IST

    UPSC Exam Analysis 2026 LIVE: कला से संबंधित प्रश्न

    प्रश्न - बाघ की गुफाओं में 'हल्लीसालास्य' चित्रकला निम्नलिखित में से किसका प्रतिनिधित्व करती है? (क) एक आनंदमय लोक नृत्य (ख) ध्यान मुद्रा में बुद्ध (ग) कैलाश पर शिव और पार्वती का चित्रण (घ) समुद्र मंथन 

    सही उत्तर: (क) एक आनंदमय लोक नृत्य


  • May 24, 2026, 17:28 IST

    UPSC Exam Analysis 2026 LIVE: इतिहास से संबंधित प्रश्न

    प्रश्न - निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: (1) पालि ग्रंथों में सिक्कों के पहले निश्चित संदर्भ मिलते हैं, जैसे- कहापण, निक्ख, कंस और काकणिक (2) पालि ग्रंथों के साहित्यिक साक्ष्यों की पुष्टि कई स्थलों से मिले आहत सिक्कों के पुरातात्विक साक्ष्यों से होती है, जिनमें से अधिकांश चांदी के बने हैं।

    उपरोक्त कथन निम्नलिखित में से किसके साथ जुड़े हुए हैं? (क) शहरी जीवन का उदय (ख) मौद्रिक अर्थव्यवस्था में संक्रमण 

    सही उत्तर: (ख) मौद्रिक अर्थव्यवस्था में संक्रमण


  • May 24, 2026, 17:12 IST

    UPSC Exam Analysis 2026 LIVE: इतिहास से संबंधित प्रश्न

    प्रश्न - निम्नलिखित में से किस मंदिर/किन मंदिरों में नागर शैली का शिखर है? 

    (1) मालेगिट्टी शिवालय, बादामी (2) हुच्चीमल्लीगुड़ी मंदिर, ऐहोल (3) दशावतार मंदिर, देवगढ़ (4) विरूपाक्ष मंदिर, पट्टदकल 

    सही उत्तर: (2) और (3)


  • May 24, 2026, 17:01 IST

    UPSC Exam Analysis 2026 LIVE: इतिहास से संबंधित प्रश्न

    प्रश्न - जैन धर्म में मान्यता प्राप्त जीवन के अस्तित्व के चार मुख्य रूपों में से निम्नलिखित में से कौन-सा एक शामिल नहीं है? (क) देव (ख) यक्ष (ग) मनुष्य (घ) तिर्यंच 

    सही उत्तर: (ख) यक्ष


  • May 24, 2026, 16:53 IST

    UPSC Exam Analysis 2026 LIVE: CSAT परीक्षा में पास होने के लिए कितने अंक चाहिए?

    उम्मीदवारों को CSAT परीक्षा को पास करने के लिए कम से कम 33 प्रकिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। इसका मतलब है कि 200 अंकों में से 66 अंक लाना अनिवार्य है।


  • May 24, 2026, 16:43 IST

    UPSC Exam Analysis 2026 LIVE: अनुमानित कट-ऑफ देखें

    यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके अनुमानित कट-ऑफ देख सकते हैं और अपने अंकों का अनुमान लगा सकते हैं। 

    UPSC Prelims 2026 Expected Cut Off



  • May 24, 2026, 16:38 IST

    UPSC Exam Analysis 2026 LIVE: CSAT परीक्षा समाप्त

    यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा की दूसरी शिफ्ट की परीक्षा समाप्त हो चुकी है। यह शिफ्ट दोपहर 2.30 बजे से शाम 4.30 बजे के बीच आयोजित की गई थी। इसमें  पेपर 2 सिविल सर्विसेज एप्टीट्यूड टेस्ट (CSAT) आयोजित किया गया था। 


  • May 24, 2026, 16:32 IST

    UPSC Exam Analysis 2026 LIVE: नेगेटिव मार्किंग शामिल

    यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा पेपर 2 सिविल सर्विसेज एप्टीट्यूड टेस्ट (CSAT) में 1/3 की नेगेटिव मार्किंग शामिल है। 

  • May 24, 2026, 16:22 IST

    UPSC Exam Analysis 2026 LIVE: सिविल सर्विसेज एप्टीट्यूड टेस्ट (CSAT) विषय

    तार्किक विचारशीलता

    पठन बोधगम्यता

    बुनियादी संख्यात्मकता

    मात्रात्मक अभिक्षमता  


  • May 24, 2026, 16:15 IST

    UPSC Exam Analysis 2026 LIVE: यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा पैटर्न

    यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा में जीएस (GS) और सीएसएटी (CSAT) के पेपर शामिल होते हैं। सीएसएटी परीक्षा पैटर्न में 80 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) होते हैं, जहां प्रत्येक प्रश्न +2.5 अंक का होता है। इसमें नेगेटिव मार्किंग भी शामिल है। इन प्रश्नों को हल करने के लिए उम्मीदवारों के पास केवल 2 घंटे का समय होता है।


  • May 24, 2026, 15:34 IST

    UPSC Exam Analysis 2026 LIVE: सीएसएटी का पेपर कितने बजे समाप्त होगा?

    यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा सीएसएटी का पेपर दोपहर 02:30 बजे शुरू हुआ था। यह परीक्षा शाम 04:30 बजे समाप्त होगी। सिविल सर्विसेज एप्टीट्यूड टेस्ट (CSAT) में कुल 80 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) शामिल होते हैं।


  • May 24, 2026, 14:30 IST

    UPSC Exam Analysis 2026 LIVE: दूसरी शिफ्ट की परीक्षा शुरू

    यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा की दूसरी शिफ्ट की परीक्षा 2.30 बजे शुरू हो चुकी है, जो कि शाम 4.30 बजे तक होगी। इस शिफ्ट में पेपर-2 सिविल सर्विसेज एप्टीट्यूड टेस्ट (CSAT) होगा।  


  • May 24, 2026, 14:23 IST

    UPSC Prelims GS 2026 LIVE: इतिहास से जुड़ा प्रश्न

    प्रश्न - हिल्टन-यंग कमीशन (1926) द्वारा निर्धारित कृत्रिम रूप से तय की गई रुपया-स्टर्लिंग विनिमय दर (Rupee-Sterling Exchange Rate) को ब्रिटिश सरकार ने निम्नलिखित में से किस कारण से अपनाया था? 

    (क) भारत से प्रेषण के प्रवाह में सहायता करने और भारत की साख को बनाए रखने के लिए (ख) भारतीय आयातकों को सहायता प्रदान करने के लिए (ग) भारत से कपास के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए (घ) सोने के रूप में रुपये के मूल्यह्रास को रोकने के लिए


    सही उत्तर: (क) भारत से प्रेषण के प्रवाह में सहायता करने और भारत की साख को बनाए रखने के लिए


  • May 24, 2026, 14:09 IST

    UPSC Prelims GS 2026 LIVE: कला से जुड़ा प्रश्न

    प्रश्न - निम्नलिखित कर्नाटक संगीत रागों में से कौन-सा हिंदुस्तानी संगीत के 'राग बिलावल' के समान है? (क) नट भैरवी (ख) कामवर्धिनी (ग) हनुमतोड़ी (घ) धीर शंकराभरणम् 

    सही उत्तर: (घ) धीर शंकराभरणम् 


  • May 24, 2026, 14:03 IST

    UPSC Prelims GS 2026 LIVE: संस्कृति से जुड़ा प्रश्न

    प्रश्न - निम्नलिखित ग्रंथों में से किसमें 'क्षेत्र-पत्नी' (खेत की स्वामिनी) शब्द की उत्पत्ति हुई है? (क) ऋग्वेद (ख) अथर्ववेद (ग) अष्टाध्यायी (घ) अर्थशास्त्र

    सही उत्तर: (क) ऋग्वेद


  • May 24, 2026, 14:02 IST

    UPSC Prelims GS 2026 LIVE: इतिहास के विषय से जुड़े प्रश्न

    समुदाय (जाति/धर्म) पर आधारित राजनीतिक गठबंधनों की शुरुआत मोंटेग्यू-चेम्सफोर्ड सुधार, 1919 की मूल प्रकृति में ही निहित थी।

    प्रश्न - निम्नलिखित में से कौन सा/से कथन उपरोक्त कथन का समर्थन करता है/करते हैं? (1) इन सुधारों ने पृथक निर्वाचन मंडल के सिद्धांत को न केवल बनाए रखा, बल्कि उसका विस्तार भी किया। (2) पृथक निर्वाचन मंडल का उद्देश्य भारतीय राष्ट्रवाद का मुकाबला करना था, जो लगातार मजबूत हो रहा था। (3) वंचित/शोषित वर्ग (Deprived Classes) पृथक निर्वाचन मंडल में मिलने वाले लाभों और विशेषाधिकारों के इर्द-गिर्द एकजुट होने लगे।

    सही उत्तर: सभी (1), (2), और (3) सही हैं।

  • May 24, 2026, 13:53 IST

    UPSC Prelims GS 2026 LIVE: इतिहास के विषय से जुड़े प्रश्न

    प्रश्न - 1856 में अवध के विलय के तुरंत बाद वहां की ब्रिटिश नीति के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

    (1) तालुकेदारों को उनकी जागीरों (estates) से बेदखल कर दिया गया था, लेकिन उन्हें अपने हथियार और किले रखने की अनुमति दी गई थी। (2) 1856 में एक 'एकमुश्त राजस्व बंदोबस्त' इस धारणा के साथ किया गया था कि तालुकेदार बाहरी लोग थे। (3) अंग्रेजों का मानना था कि तालुकेदारों को हटाकर सीधे किसानों से राजस्व (लगान) वसूल किया जाना चाहिए।

    सही उत्तर: केवल (2) और (3)


  • May 24, 2026, 13:41 IST

    UPSC Prelims GS 2026 LIVE: इतिहास के विषय से जुड़े प्रश्न - 37

    प्रश्न - 1939 में सुभाष चंद्र बोस द्वारा 'फॉरवर्ड ब्लॉक' के गठन में निम्नलिखित में से किन कारकों ने योगदान दिया था?

    (1) बोस महात्मा गांधी का विश्वास जीतने में असफल रहे। (2) कांग्रेस वामपंथ बिखरा हुआ था और बोस का समर्थन करने में विफल रहा। (3) कम्युनिस्टों ने बोस के प्रयासों में उनका समर्थन नहीं किया। (4) एम.एन. रॉय के समर्थकों और जयप्रकाश नारायण जैसे समाजवादी नेताओं ने बोस का समर्थन करने के बजाय कांग्रेस की एकजुटता को प्राथमिकता दी।

    सही उत्तर: केवल (1) और (4)


  • May 24, 2026, 13:35 IST

    UPSC Prelims GS 2026 LIVE: इतिहास के विषय से जुड़े प्रश्न

    प्रश्न - अमरावती स्तूप और उसकी नक्काशीदार मूर्तिकला के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है?

    (क) यह निचली कृष्णा घाटी में स्थित था। (ख) आकार के मामले में, यह भारत में सांची स्तूप के बाद दूसरे स्थान पर था। (ग) अमरावती मूर्तिकला शैली ने बाद की दक्षिण भारतीय मूर्तिकला पर एक स्थायी प्रभाव छोड़ा, और इसके उत्पाद (कलाकृतियाँ) श्रीलंका और दक्षिण-पूर्व एशिया ले जाए गए थे। 

    सही उत्तर: (क) और (ग)


  • May 24, 2026, 13:28 IST

    UPSC Prelims GS 2026 LIVE: इतिहास के विषय से जुड़े प्रश्न

    प्रश्न - प्रारंभिक बौद्ध कला में एक खाली आसन (खाली सीट) किसे दर्शाता है?

    (क) बुद्ध का ध्यान (ख) बुद्ध का प्रथम उपदेश (ग) बुद्ध का महापरिनिर्वाण (घ) बुद्ध का महाभिनिष्क्रमण 

    सही उत्तर: (क) बुद्ध का ध्यान 


  • May 24, 2026, 13:24 IST

    UPSC Prelims GS 2026 LIVE: इतिहास के विषय से जुड़े प्रश्न

    प्रश्न -प्रारंभिक ऐतिहासिक तमिलकम में राजा और उनके राजवंश के निम्नलिखित युग्मों (जोड़ों) में से कौन सा/से सही सुमेलित नहीं है/हैं?

    (1) सेंगूट्टुवन : चेर (2) उदियनजेरल : चोल (3) नेदुनजेलियन : पांड्य

    सही उत्तर: केवल (2) गलत सुमेलित है (क्योंकि उदियनजेरल चोल राजवंश के नहीं, बल्कि चेर राजवंश के प्रारंभिक ऐतिहासिक राजा थे)


  • May 24, 2026, 13:18 IST

    UPSC Prelims GS 2026 LIVE: इतिहास के विषय से जुड़े प्रश्न

    प्रश्न - प्राचीन और आधुनिक नदियों के नामों के निम्नलिखित युग्मों (जोड़ों) में से कौन सा/से सही सुमेलित है/हैं?

    (1) वितस्ता : चिनाब (2) असिकनी : झेलम (3) परुष्णी : रावी (4) यव्यावती : ब्यास

    सही उत्तर: केवल (3)

  • May 24, 2026, 13:13 IST

    UPSC Prelims GS 2026 LIVE: कला एवं संस्कृति के प्रश्न और उत्तर

    प्रश्न - कर्नाटक के प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक, पंडित मल्लिकार्जुन मंसूर, किस घराने का प्रतिनिधित्व करते थे?
    (क) आगरा घराना (ख) ग्वालियर घराना (ग) पटियाला घराना (घ) जयपुर-अतरौली घरानासही उत्तर: (घ) जयपुर-अतरौली घराना

  • May 24, 2026, 13:08 IST

    UPSC Prelims GS 2026 LIVE: माधव राष्ट्रीय उद्यान

    माधव राष्ट्रीय उद्यान के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों में से कौन सा कथन सही है?

    (1) इसे 2025 में भारत में एक टाइगर रिजर्व घोषित किया गया था। (2) सांख्य सागर, जिसे रामसर स्थल (Ramsar Site) के रूप में नामित किया गया है, इसी राष्ट्रीय उद्यान के भीतर स्थित है। (3) इसका क्षेत्र मध्य प्रदेश और राजस्थान के बीच साझा होता है।

    सही उत्तर: केवल (1) और (2)


  • May 24, 2026, 12:58 IST

    UPSC Exam Analysis 2026 LIVE: सामान्य अध्ययन प्रश्न पत्र डाउनलोड करें

    यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पेपर -1 सामान्य अध्ययन प्रश्न पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।  

    यूपीएससी सामान्य अध्ययन प्रश्न पत्र 2026 डाउनलोड 

     
  • May 24, 2026, 12:51 IST

    UPSC Exam Analysis 2026 LIVE: पेपर 1 विश्लेषण

    यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा पेपर 1 के नीतिशास्त्र विषय में प्रश्नों की संख्या काफी ज्यादा रही। इसके साथ ही स्टेटमेंट-बेस्ड प्रश्नों की संख्या भी अच्छी-खासी रही। 


  • May 24, 2026, 12:23 IST

    UPSC Exam Analysis 2026 LIVE: उम्मीदवारों का रिएक्शन

    यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा पेपर 1 (सामान्य अध्ययन) सुबह 11:30 बजे समाप्त हो गया और उम्मीदवार अब परीक्षा हॉल से बाहर आ रहे हैं। इस दौरान कुछ उम्मीदवार सकारात्मक दिख रहे हैं जबकि कुछ काफी परेशान और नाराज नजर आ रहे हैं। 

  • May 24, 2026, 12:13 IST

    UPSC Exam Analysis 2026 LIVE: उम्मीदवारों द्वारा सामान्य अध्ययन का पेपर कैसा रहा?

    यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा सामान्य अध्ययन का पेपर उम्मीदवारों द्वारा मिले फीडबैक के अनुसार पेपर मॉडरेट से कठिन रहा। इनमें से कुछ प्रश्न काफी लंबे रहे और कुछ प्रश्न आसानी से हल किए जा सकें। 


  • May 24, 2026, 12:08 IST

    UPSC Exam Analysis 2026 LIVE: कट-ऑफ कैसे तय होती है?

    यदि पेपर का स्तर आसान है, तो कट-ऑफ अधिक रहेगी और यदि पेपर का स्तर मध्यम से कठिन रहता है, तो उम्मीदवार थोड़ी कम कट-ऑफ की उम्मीद कर सकते हैं।


  • May 24, 2026, 11:59 IST

    UPSC Exam Analysis 2026 LIVE: सामान्य अध्ययन पेपर-1 डिफिकल्ट लेवल

    यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा की पहली शिफ्ट समाप्त हो चुकी है। उम्मीदवार परीक्षा हॉल से बाहर आ चुके हैं।  उम्मीदवारों से मिले फीडबैक के आधार पर जल्द सामान्य अध्ययन पेपर-1   डिफिकल्ट लेवल साझा किया जाएगा। 


  • May 24, 2026, 11:42 IST

    UPSC Exam Analysis 2026 LIVE: सामान्य अध्ययन पेपर I संपन्न

    यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 का सामान्य अध्ययन पेपर I संपन्न हो चुका है। सुबह की शिफ्ट समाप्त हो चुकी है पेपर होने के बाद उम्मीदवार केंद्रों से बाहर आ गए।


  • May 24, 2026, 11:27 IST

    UPSC Exam Analysis 2026 LIVE: आंसर-की कब जारी होगी?

    अपने परीक्षा पैटर्न में एक बड़ा बदलाव करते हुए, यूपीएससी 24 मई 2026 को सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के तुरंत बाद प्रोविजनल आंसर-की जारी करेगा। हालांकि इससे पहले, उम्मीदवारों को पूरी परीक्षा प्रक्रिया समाप्त होने तक इंतजार करना पड़ता था। 


  • May 24, 2026, 10:39 IST

    UPSC Exam Analysis 2026 LIVE: भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), 2023 की धारा 163 लागू

    परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी, नकल या कानून-व्यवस्था बिगड़ने की स्थिति से निपटने के लिए बेहद सख्त आदेश जारी किया है। प्रशासन ने सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास 100 मीटर के दायरे में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), 2023 की धारा 163 लागू कर दी है।


  • May 24, 2026, 10:14 IST

    UPSC Exam Analysis 2026 LIVE: परीक्षा शुरू

    यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा की पहली शिफ्ट शुरू हो चुकी है। पहली शिफ्ट सुबह 9.30 बजे से शुरू हो चुकी है, जो कि सुबह 11.30 बजे तक होगी। पल-पल की अपडेट के लिए जागरण जोश के साथ जुड़े रहें। 


  • May 24, 2026, 09:55 IST

    UPSC Exam Analysis 2026 LIVE: पेपर-1 परीक्षा का विश्लेषण

    यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा पेपर-1 के विश्लेषण के बारे में हम आपको शिफ्ट खत्म होने के बाद बता देंगे। यह विश्लेषण एक्सपर्ट्स की राय और उम्मीदवारों के फीडबैक पर आधारित होगा।   


  • May 24, 2026, 09:33 IST

    UPSC Exam Analysis 2026 LIVE: पेपर 1 में कुल कितने विषय शामिल है?

    यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के पेपर 1 में भारतीय राजव्यवस्था, भारतीय इतिहास, भारतीय भूगोल, भारतीय अर्थव्यवस्था और करंट अफेयर्स  विषय शामिल है। 

  • May 24, 2026, 09:29 IST

    UPSC Exam Analysis 2026 LIVE: पेपर 1 और पेपर 2 में कुल कितने प्रश्न पूछे जाते हैं?

    यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के पेपर 1 से 100 प्रश्न और पेपर 2 से कुल 80 प्रश्न पूछे जाते हैं।


  • May 24, 2026, 09:23 IST

    UPSC Exam Analysis 2026 LIVE: यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा में कितने पेपर होते हैं?

    यूपीएससी सिविल सेवा परीभा में कुल दो पेपर शामिल होते हैं। पहला पेपर जनरल स्टडीज (GS) और दूसरा पेपर सिविल सर्विसेज एप्टीट्यूड टेस्ट (CSAT) का होता है। 


  • May 24, 2026, 09:18 IST

    UPSC Exam Analysis 2026 LIVE: यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा कितने शिफ्ट में आयोजित की जाएगी?

    संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) आज यानी दिनांक 24 मई 2026 को देशभर के अलग-अलग निर्धारित केंद्रों पर यूपीएससी प्रांरभिक परीक्षा का आयोजन कर रहा है। परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। 


Farhan Khan is a passionate content writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing, and digital content creation. He curates content on Sarkari Results, Admit Card, Notifications. He covers exams such as UPSC, SSC, Banking, Defense etc.  He completed Master’s in Mass Communication from Guru Jambheshwar University.

... Read More

Trending

Latest Education News