UP Police Constable Bharti 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है, इस बार ये भर्ती सिपाही के 32,679 पदों पर होनी है. पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज 31 दिसम्बर 2025 से शुरू हो रही है और आवेदन की अंतिम तारीख 30 जनवरी 2026 है. ये भर्तियाँ महिला और पुरुष दोनों कांस्टेबल के पदों पर होंगी. उम्मीदवारों को ओटीआर के जरिये आवेदन करना होगा. इस बार ये भर्तियाँ कॉन्स्टेबल सिविल पुलिस, कॉन्स्टेबल पी.ए.सी./आर्म्ड पुलिस, कॉन्स्टेबल स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स, महिला बटालियन के लिए महिला कॉन्स्टेबल, जेल वार्डर (पुरुष) और अन्य सहित अलग-अलग कैटेगरी के लिए होनी हैं।
UP Police Constable Bharti 2026:हाईलाइट्स
| आर्गेनाइजेशन | उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड |
| रिक्ति का नाम | यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 |
| रिक्तियों की संख्या | 32,679 पद |
| आवेदन शुरू होने की तारीख | 31 दिसम्बर 2025 |
| आवेदन की अंतिम तारीख | 30 जनवरी 2026 |
| आवेदन का मोड | ऑनलाइन |
| ऑफिसियल वेबसाइट | https://uppbpb.gov.in/ |
UP Police Constable Bharti 2026: आवेदन लिंक
बहुप्रतीक्षित यूपी पुलिस भर्ती की अधिसूचना जारी हो गई है इस बार ये भर्ती कांस्टेबल के 32,679 पदों पर होनी है. उम्मीदवारों को भर्ती के लिए पहले अपना OTR रजिस्ट्रेशन करना होगा. आवेदन लिंक और अधिसूचना नीचे टेबल में चेक कर सकते हैं.
| UP Police Constable Bharti 2026 | |
| UP Police Constable Bharti 2026 |
UP Police Constable Bharti 2026: आवेदन शुल्क
इस भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन शुल्क निम्नानुसार होगा:-
-
सामान्य / ई०डब्लू०एस० / अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थी हेतु रू-500/
-
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जन जाति के अभ्यर्थियों हेतु - रू-400
UP Police Constable Bharti 2026: आयु सीमा और शैक्षिक योग्यता
भारत में विधि द्वारा स्थापित किसी बोर्ड द्वारा बारहवीं कक्षा की अर्हता या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त उसके समकक्ष अर्हता होनी आवश्यक है.
-
पुरुष अभ्यर्थी ने दिनांक 01-07-2025 को 18 वर्ष की आयु प्राप्त कर ली हो और 22 वर्ष की आयु प्राप्त न की हो अर्थात् अभ्यर्थी का जन्म 02 जुलाई,2003 से पूर्व तथा 01 जुलाई, 2007 के बाद का नहीं होना चाहिए।
-
महिला अभ्यर्थी ने दिनांक 01-07-2025 को 18 वर्ष की आयु प्राप्त कर ली हो और 25 वर्ष की आयु प्राप्त न की हो अर्थात् अभ्यर्थी का जन्म 02 जुलाई, 2000 से पूर्व तथा 01 जुलाई, 2007 के बाद का नहीं होना चाहिए।
UP Police Constable Bharti 2026: आवेदन प्रक्रिया
स्टेप 1: UPPBPB की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2: होम पेज पर "UP पुलिस कांस्टेबल और जेल वार्डर भर्ती 2026 ऑनलाइन आवेदन करें" लिंक पर क्लिक करें (एक्टिवेट होने के बाद)।
स्टेप 3: नाम, ईमेल, मोबाइल नंबर और अन्य ज़रूरी डिटेल्स भरें।
स्टेप 4: अब बताए गए जगहों पर फोटो, सिग्नेचर और सर्टिफिकेट सहित सभी ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स की स्कैन की हुई कॉपी अपलोड करें।
स्टेप 5: नोटिफिकेशन में बताई गई ज़रूरी एप्लीकेशन फीस (अगर लागू हो) का पेमेंट करें।
स्टेप 6: भविष्य के लिए सबमिट किए गए एप्लीकेशन का प्रिंटआउट ले लें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation