UP Police Constable Notification 2026 soon: यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड किसी भी समय पुलिस कांस्टेबल भर्ती की अधिसूचना जारी कर सकता है. बोर्ड द्वारा कहा गया था कि दिसम्बर में कांस्टेबल भर्ती की अधिसूचना जारी होगी जिससे ये अनुमान लगाया जा रहा है कि ये अधिसूचना अब कभी भी जारी हो सकती है. इसके साथ ही यूपी कैबिनेट द्वारा नेगेटिव मार्किंग हटाने की घोषणा के बाद अब यही अनुमान है कि जल्द ही सिपाही भर्ती की अधिसूचना जारी होगी. इस बार यूपी पुलिस भर्ती की अधिसूचना 22 हजार कांस्टेबल पदों को भरने के लिए जारी की जायेगी. ये नोटिफिकेशन यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा.
UP Police Constable Notification 2026: ओवरव्यू
| भर्ती का नाम | यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 |
| आर्गेनाइजेशन | उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड |
| रिक्ति का नाम | कांस्टेबल |
| रिक्तियों की संख्या | 22 हजार (संभावित) |
| आवेदन की अवधि | (जल्द घोषित होगी) |
| ऑफिसियल वेबसाइट | uppbpb.gov.in |
यूपी पुलिस भर्ती में अब नहीं होगी नेगेटिव मार्किंग
उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट मीटिंग में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि यूपी आरक्षी भर्ती परीक्षा, और जेल वार्डर भर्ती परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग समाप्त कर दी है.अभी तक यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में 0.4 अंकों की नेगेटिव मार्किंग होती थी. यानी कांस्टेबल पद पर भर्ती परीक्षा में सही उत्तर देने पर दो नंबर देने और गलत उत्तर पर आधा नंबर काटने की व्यवस्था थी.
UP Police Constable Official Exam Pattern
यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में 150 प्रश्न पूछें जायेंगे जो 300 अंकों के होंगे. ये प्रश्न हिंदी, सामान्य ज्ञान, गणित, और रीजनिंग से सम्बंधित होंगे. उम्मीदवार परीक्षा पैटर्न से जुड़ी जानकारी नीचे टेबल से चेक कर सकते हैं.
विषय | प्रश्नों की संख्या | अधिकतम अंक | समय | |
| विषय -1 | सामान्य हिंदी | 150 | 300 | 2 घंटा (120 मिनट) |
| विषय -2 | सामान्य ज्ञान | |||
| विषय -3 | संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता परीक्षा | |||
| विषय -4 | मानसिक अभिरुचि, बुद्धिलद्धि एवं मानसिक क्षमता | |||
Comments
All Comments (0)
Join the conversation