UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है, अब यूपी पुलिस कांस्टेबल की होनी वाली परीक्षाओं में नेगेटिव मार्किंग नही की जायेगी, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट मीटिंग में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी है.पहले यूपी के आरक्षी व बंदी रक्षक के पदों पर भर्ती परीक्षा में गलत उत्तर देने पर निगेटिव मार्किंग की व्यवस्था थी जिससे गलत उत्तर होने पर उम्मीदवारों के नंबर कट जाते थे।
यूपी पुलिस की नियमावली में हुआ बड़ा बदलाव
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में यूपी कैबिनेट ने कल यूपी पुलिस की नियमावली में बड़ा संशोधन किया है, कैबिनेट बाई सर्कुलेशन से उप्र पुलिस आरक्षी तथा मुख्य आरक्षी सेवा (चतुर्थ संशोधन) नियमावली 2025 तथा उप्र कारागार प्रशासन व सुधार विभाग जेल वार्डर संवर्ग सेवा (द्वितीय संशोधन) नियमावली 2025 को स्वीकृति प्रदान की है।
पुराने नियम में थी नेगटिव मार्किंग
यूपी पुलिस आरक्षी भर्ती के पुराने नियम में नेगटिव मार्किंग की व्यवस्था थी, पुराने नियम के अनुसार यदि कोई उम्मीदवार भर्ती परीक्षा में किसी प्रश्न का गलत उत्तर देता है तो उसे अपने सही उत्तर के लिए भी ¼ अंक की नेगेटिव मार्किंग का सामना करना पड़ेगा. यानी आरक्षी पद पर भर्ती परीक्षा में सही उत्तर देने पर दो नंबर देने और गलत उत्तर पर आधा नंबर काटने की व्यवस्था थी, इसके साथ ही बंदी रक्षक की परीक्षा में भी इसी व्यवस्था का पालन हो रहा था. अब इस परीक्षा में भी नेगटिव मार्किंग की व्यवस्था समाप्त कर दी गई है.
UP Police Constable Official Exam Pattern
यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में 150 प्रश्न पूछें जायेंगे जो 300 अंकों के होंगे I ये प्रश्न हिंदी, सामान्य ज्ञान, गणित, और रीजनिंग से सम्बंधित होंगे I उम्मीदवार परीक्षा पैटर्न से जुड़ी जानकारी नीचे टेबल से चेक कर सकते हैंI
विषय | प्रश्नों की संख्या | अधिकतम अंक | समय | |
| विषय -1 | सामान्य हिंदी | 150 | 300 | 2 घंटा (120 मिनट) |
| विषय -2 | सामान्य ज्ञान | |||
| विषय -3 | संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता परीक्षा | |||
| विषय -4 | मानसिक अभिरुचि, बुद्धिलद्धि एवं मानसिक क्षमता | |||
Comments
All Comments (0)
Join the conversation