UGC NET June 2026 Registration Last Date: यूजीसी नेट एग्जाम रजिस्ट्रेशन की आज लास्ट डेट, डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई
यूजीसी नेट 2026 रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि आज समाप्त होने जा रही है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक फॉर्म नहीं भरा है, वे लेख में दिए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं।
UGC NET June 2026 Registration Last Date: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से यूजीसी नेट रजिस्ट्रेशन आज समाप्त होने जा रहे हैं। यह एग्जाम भारत की यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF), असिस्टेंट प्रोफेसर और पीएचडी में प्रवेश के लिए पात्रता निर्धारित करने के लिए आयोजित की जाती है। ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन आज यानी 20 मई, 2026 को समाप्त होने जा रहे हैं।
इसी के साथ उम्मीदवार 22 से 24 मई, 2026 तक अपने एप्लिकेशन फॉर्म में करेक्शन कर सकते हैं। सफलतापूर्वक आवेदन करने वाले उम्मीदवार फॉर्म में करेक्शन के लिए अप्लाई कर सकेंगे।
UGC NET June 2026 Registration Last Date: आवेदन लिंक
एप्लीकेशन फॉर्म केवल ऑनलाइन माध्यम से NTA की ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर ही स्वीकार किए जाएंगे। फॉर्म किसी अन्य माध्यम से नहीं भरा जा सकता। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए डायरेक्ट लिंक यहां उपलब्ध करा दिया गया है, ताकि अंतिम समय में आने वाली तकनीकी समस्याओं से बचा जा सके।
| यूजीसी नेट जून रजिस्ट्रेशन 2026 लिंक |
UGC NET June 2026 Registration: हाइलाइट्स
एनटीए की ओर से करेक्शन विंडो 22 से 24 मई तक ओपन किए जाएंगे। अन्य डिटेल्स जानने के लिए नीचे दिया गया टेबल देखें:
| संचालन निकाय | राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) |
| परीक्षा का नाम | UGC नेट |
| सत्र | जून 2026 |
| आवेदन का तरीका | ऑनलाइन |
| यूजीसी नेट आवेदन की तिथि | 29 अप्रैल 2026 |
| यूजीसी नेट के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि | 20 मई 2026 (रात 11:50 बजे) |
| आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि | 20 मई 2026 (रात 11:50 बजे) |
| यूजीसी नेट आवेदन सुधार विंडो | 22 से 24 मई 2026 |
| आवेदन शुल्क | सामान्य (UR): 1150 रुपये सामान्य-ईडब्ल्यूएस/ओबीसी-एनसीएल: 600 रुपये अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग/तृतीय लिंग: 325 रुपये |
| परीक्षा स्तर | राष्ट्रीय |
| पात्रता | पोस्ट ग्रेजुएशन |
| ऑफिशियल वेबसाइट | ugcnet.nta.nic.in |
UGC NET June 2026 Registration ऑनलाइन कैसे करें?
यूजीसी नेट जून 2026 रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन करने के लिए सिंपल स्टेप नीचे देखें:
-
सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
-
होम पेज पर, UGC NET June 2026 Registration पर क्लिक करें।
-
न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें और मांगी गई डिटेल्स भरें।
-
रजिस्ट्रेशन होने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म से जुड़ी अन्य डिटेल्स भरें।
-
इसके बाद डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और एप्लीकेशन फीस भरकर सबमिट करें।
Priyanka Pal is a passionate writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing and digital content creation. A graduate in BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) from DU. She Completed her School Education under the CBSE Board, Where she developed a strong academic base along with an early interest in Writing.
She currently specializes in writing on Sarkari Naukri, Sarkari Result. With hands on experience in social media handling, education beats coverage and reader friendly Content. Priyanka has built a strong understanding of what connects with readers. She aims to create content that not only informs but also inspires.