School Holiday Today (November 18, 2026): क्या आज देशभर में खुले हैं स्कूल या है छुट्टी? जानिए दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों की अपडेट

Last Updated: Nov 18, 2026, 06:00 IST

Are Schools Closed Today on 18 November 2026? आज 18 नवंबर 2026 को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान सहित देश के अधिकांश राज्यों में स्कूल नियमित रूप से खुले रहेंगे, जबकि गोवा और गुजरात में दिवाली की निर्धारित लंबी छुट्टियों के चलते स्कूल अभी भी बंद हैं।

School Holiday Today (November 18, 2026): क्या आज देशभर में खुले हैं स्कूल या है छुट्टी? जानिए दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों की अपडेट
School Holiday Today (November 18, 2026): क्या आज देशभर में खुले हैं स्कूल या है छुट्टी? जानिए दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों की अपडेट

School Holiday Today (November 18, 2026): दीपावली, भैया दूज और छठ पूजा के बड़े त्योहारों का दौर समाप्त होने के बाद अब देश भर के छात्र और पेरेंट्स के मन में ये ही सवाल है कि क्या अब आज 18 नवंबर 2026 को भी स्कूलों में छुट्टी होगी या नहीं।  

ऐसे में हम आपको बता दें कि नेशनल लेवल पर आज कोई भी एकसमान सार्वजनिक छुट्टी जारी नहीं की गई है। हालांकि, कुछ चुनिंदा राज्यों में स्थानीय शैक्षणिक कैलेंडर और त्योहारों की छुट्टियों के कारण स्कूल बंद रह सकते हैं। आइए जानते हैं कि क्या दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और अन्य प्रमुख राज्यों में आज स्कूलों की स्थिति क्या है। 

State-Wise School Holiday List (18 नवंबर 2026)

अलग-अलग राज्यों में आज यानी 18 नवंबर 2026 को स्कूलों के खुलने या बंद रहने की स्थिति को देखने के लिए छात्र और पेरेंट्स नीचे दी गई इस टेबल को देखें।  

राज्य का नाम 

स्कूल की स्थिति 

मुख्य डिटेल्स और कारण 

दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR)

खुले हैं 

दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में कोई शहरव्यापी छुट्टी जारी नहीं की गई है; हालांकि बढ़ते प्रदूषण के कारण कुछ स्कूल हाइब्रिड मोड में क्लासेस ले रहे हैं।

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)

खुले हैं 

राज्य में कोई ऑफिशियल राज्यव्यापी छुट्टी नहीं है, स्कूल अपने तय शेड्यूल के मुताबिक चलेंगे।

बिहार (Bihar)

खुले हैं 

दिवाली, छठ पूजा और अन्य त्योहारों का लंबा अवकाश समाप्त होने के बाद आज से स्कूल दोबारा सुचारू रूप से खुल गए हैं।

झारखंड (Jharkhand)

खुले हैं 

छठ पूजा से जुड़ा अवकाश समाप्त हो चुका है और आज से नियमित कक्षाएं शुरू हो गई हैं।

राजस्थान (Rajasthan)

खुले हैं 

मिड-टर्म दिवाली की छुट्टियां पूरी होने के बाद स्कूल पहले ही खुल चुके हैं और आज पढ़ाई नियमित रूप से जारी है।

गोवा (Goa)

बंद हैं 

शिक्षा निदेशालय के कैलेंडर के अनुसार यहाँ दिवाली का अवकाश 21 नवंबर 2026 तक जारी रहेगा।

गुजरात (Gujarat)

बंद हैं 

यहां दीपावली की छुट्टियां 25 नवंबर 2026 तक निर्धारित हैं, जिसके बाद 26 नवंबर से नए सेशन की शुरुआत होगी।

मध्य प्रदेश & छत्तीसगढ़

खुले हैं 

कोई अतिरिक्त या राज्यव्यापी अवकाश घोषित नहीं किया गया है, स्कूल सामान्य रूप से संचालित हो रहे हैं।

18 November School Holiday Updates: प्रमुख राज्यों और शहरों की डिटेल्ड अपडेट 

1. दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश

दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद और फरीदाबाद समेत पूरे एनसीआर में आज स्कूल सामान्य रूप से खुले हुए हैं। हालांकि, दीपावली के बाद राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में वायु प्रदूषण (Air Pollution) के लेवल को देखते हुए कुछ स्कूलों ने ऑनलाइन या हाइब्रिड मोड का ऑप्शन चुना है। वहीं उत्तर प्रदेश में भी किसी बड़ी छुट्टी की पुष्टि नहीं है, लेकिन स्थानीय जिला प्रशासन या मौसम के मिजाज को देखते हुए यदि कोई बदलाव होता है, तो उसकी सूचना स्थानीय स्कूलों द्वारा दी जाती है।

2. बिहार और झारखंड

बिहार और झारखंड के छात्र-छात्राओं के लिए यह हफ्ता स्कूल वापसी का है। बिहार में 7 नवंबर से 17 नवंबर तक दिवाली, चित्रगुप्त पूजा, भैया दूज और छठ पूजा का भव्य और लंबी छुट्टी रही थी, जो अब खत्म हो चुकी है। इसके अंदर आज यानी 18 नवंबर से सभी सरकारी और गैर-सरकारी स्कूलों में बच्चे वापस क्लासेस में लौट आए हैं।

3. गोवा और गुजरात (जहां अभी भी जारी है छुट्टी)

यदि आप गोवा या गुजरात से ताल्लुक रखते हैं, तो आपके लिए राहत भरी खबर हो सकती है। इन दोनों राज्यों में स्थानीय शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार दिवाली की छुट्टियां लंबी चलती हैं। गोवा में शिक्षा विभाग के नियमानुसार 21 नवंबर तक और गुजरात में 25 नवंबर 2026 तक स्कूलों में दिवाली की छुट्टी जारी है। ऐसे में यहां के छात्र अभी कुछ और दिन छुट्टियों का आनंद ले रहे हैं।

यहां भी पढ़े: MCC NEET UG Counselling 2026: बीडीएस और बीएससी नर्सिंग कोर्सेज के लिए राउंड-6 का संशोधित शेड्यूल घोषित, छात्र जल्दी करें रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग

GRAP-3 हटने के बाद दिल्ली में क्या हैं नए नियम; क्या अब लागू रहेगा ग्रेप-2?

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Nov 18, 2026, 06:00 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News