RRB Section Controller CBAT Exam Date 2026: आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा तिथि जारी, जानें कब आउट होगा एडमिट कार्ड

Last Updated: May 20, 2026, 11:55 IST

RRB Section Controller CBAT Exam Date 2026: आरआरबी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा की तिथि 2026 जारी कर दी है। लेटेस्ट नोटिस के अनुसार, परीक्षा 06 जून 2026 को आयोजित की जाएगी, जिसके लिए एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 दिन पहले अर्थात् 02 जून 2026 को जारी किए जाने की उम्मीद है।   

RRB Section Controller CBAT Exam Date 2026
RRB Section Controller CBAT Exam Date 2026

RRB Section Controller CBAT Exam Date 2026: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर www.rrbapply.gov.in पर आआरबी सेक्शन कंट्रोलर कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT) की तिथि 2026 की घोषणा कर दी है। लेटेस्ट नोटिस के अनुसार, परीक्षा 06 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। विज्ञापन संख्या CEN 04/2025 सीबीटी की परीक्षा को सफलतापूर्वक पास करने वाले उम्मीदवार ही इस परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। रेलवे बोर्ड ने कैटेगरी-वाइज सीबीएटी परीक्षा के लिए चयनित किया है। 

आआरबी सेक्शन कंट्रोलर स्टेज-II सीबीएटी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 दिन पहले अर्थात् 02 जून 2026 को जारी किए जाने की उम्मीद है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लॉग इन क्रेडेंशियल्स अर्थात् रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। 

RRB Section Controller CBAT Exam Admit Card 2026 डाउनलोड करने का लिंक 

आआरबी सेक्शन कंट्रोलर स्टेज-II सीबीएटी परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें निहित जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करें। त्रुटि पाए जाने पर परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क किया जा सकता है। एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 दिन पहले अर्थात् 02 जून 2026 को जारी हो सकता है। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद डाउनलोड लिंक वेबसाइट के अलावा नीचे भी उपलब्ध करा दिया जाएगा। 

RRB Section Controller CBAT Exam Date 2026 - हाइलाइट्स 

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर www.rrbapply.gov.in पर आआरबी सेक्शन कंट्रोलर कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT) की तिथि 2026 की घोषणा कर दी है।  परीक्षा 06 जून 2026 को निर्धारित केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे दी गई टेबल को ध्यानपूर्वक देखें। 

विवरण 

जानकारी 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) 

परीक्षा का नाम 

आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर सीबीटी परीक्षा 2026 

विज्ञापन संख्या 

CEN 04/2025 

पद का नाम 

सेक्शन कंट्रोलर 

रिक्त पदों की संख्या 

368 

आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर सीबीटी परीक्षा 2026 तिथि 

06 जून 2026 

एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि 

02 जून 2026 

परीक्षा का मोड 

कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT) 

चयन के चरण 

सीबीटी, सीबीएटी, दस्तावेजों का सत्यापन और मेडिकल  

ऑफिशियल वेबसाइट 

www.rrbapply.gov.in

RRB Section Controller CBAT Exam Admit Card 2026 डाउनलोड कैसे करें?

आआरबी सेक्शन कंट्रोलर स्टेज-II सीबीएटी परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट www.rrbapply.gov.in पर जाएं। 

  • RRB Section Controller CBAT Admit Card 2026 पर क्लिक करें। 

  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें। 

  • एडमिट कार्ड में निहित जानकारी को चेक करें। अब सबमिट पर क्लि करें।

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। इसकी एक कॉपी परीक्षा केंद्र पर साथ लेकर जाएं। 

RRB Section Controller CBAT Admit Card 2026 के साथ क्या ले जाना अनिवार्य है? 

आआरबी सेक्शन कंट्रोलर स्टेज-II सीबीएटी परीक्षा में निर्धारित केंद्र पर एडमिट कार्ड की प्रिंट आउट की कॉपी के साथ एक वैध आईडी कार्ड ले जाना अनिवार्य है। इसके बिना प्रवेश करने नहीं दिया जाएगा। परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचे। देरी से पहुंचने पर आपकी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है और प्रतिबंधित चीजों को न ले जाएं। इसके लिए एडमिट कार्ड में निहित दिशा-निर्देश को ध्यानपूर्वक पढ़ें। 

Farhan Khan is a passionate content writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing, and digital content creation. He curates content on Sarkari Results, Admit Card, Notifications. He covers exams such as UPSC, SSC, Banking, Defense etc.  He completed Master’s in Mass Communication from Guru Jambheshwar University.

... Read More
First Published: May 20, 2026, 11:55 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News