Railway Vacancy 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से कुल 311 रिक्त पदों के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 30 दिसंबर से शुरू की जाएगी। जिसके तहत सीनियर पब्लिसिटी इंस्पेक्टर, लैब असिस्टेंट ग्रेड III, चीफ लॉ असिस्टेंट, जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, स्टाफ एंड वेलफेयर इंस्पेक्टर, पब्लिक प्रॉसिक्यूटर और साइंटिफिक असिस्टेंट ट्रेनिंग पोस्ट पर भर्ती निकाली गई है। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आरआरबी की ओर से डिटेल नोटिफिकेशन जारी होने के बाद शुरू की जाएंगी।
Railway Vacancy Short Notice 2026: शॉर्ट नोटिस
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से शॉर्ट नोटिस 17 दिसंबर, 2025 को जारी किया गया है। जिसके तहत कुल 311 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 30 दिसंबर, 2025 से आवेदन कर सकेंगे। उम्मीदवार शॉर्ट नोटिस नीचे टेबल में देख सकते हैं:

Railway Vacancy 2026: महत्वपूर्ण विवरण
विज्ञापन संख्या 08/2025 में आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार महत्वपूर्ण विवरण के लिए नीचे टेबल देख सकते हैं:
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) |
| पदों की संख्या | 311 |
| रजिस्ट्रेशन करने की तिथि | 30 दिसंबर 2025 से 29 जनवरी, 2026 |
| आयु सीमा | 18 से 40 वर्ष (पदों के अनुसार) |
| आवेदन का तरीका | ऑनलाइन |
| ऑफिशियल वेबसाइट | सभी क्षेत्रीय वेबसाइट |
Railway Vacancy 2026: रिक्त पदों का विवरण
उम्मीदवार नीचे टेबल में दिए गए रेलवे भर्ती रिक्त पदों का विवरण देख सकते हैं:
| पद का नाम | पदों की संख्या |
| वरिष्ठ प्रचार निरीक्षक (Sr. Publicity Inspector) | 15 |
| प्रयोगशाला सहायक (Lab Assistant Gr. III) | 39 |
| मुख्य विधि सहायक (Chief Law Assistant) | 22 |
| हिंदी ट्रांसलेटर | 202 |
| कर्मचारी एवं कल्याण निरीक्षक (Staff and Welfare Inspector) | 24 |
| सरकारी वकील (Public Prosecutor) | 07 |
| वैज्ञानिक सहायक (Scientific Assistant Training) | 02 |
| कुल | 311 |
Check: UP Lekhpal Syllabus 2025
Comments
All Comments (0)
Join the conversation