RRB NTPC UG Admit Card 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने एनटीपीसी 12वीं लेवल (10+2 अंडरग्रेजुएट) भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अब अपने लॉगिन विवरण दर्ज कर आधिकारिक वेबसाइट से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। आरआरबी एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट भर्ती के तहत कुल 3,445 पदों पर चयन प्रक्रिया होगी। उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड चरणबद्ध तरीके से जारी किए जा रहे हैं ताकि सभी को परीक्षा से पहले समय पर प्रवेश पत्र मिल सके। सीबीटी 1 परीक्षा 7 अगस्त से 9 सितंबर 2025 तक आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र, तिथि और शिफ्ट की जानकारी उनके एडमिट कार्ड पर दी गई है।
RRB NTPC Undergraduate Admit Card 2025 Direct Link
आरआरबी एनटीपीसी यूजी एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक नीचे उपलब्ध है। उम्मीदवार लिंक पर क्लिक करके अपनी रजिस्ट्रेशन संख्या और जन्मतिथि दर्ज कर हॉल टिकट प्राप्त कर सकते हैं। ध्यान रखें, एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा में प्रवेश नहीं मिलेगा। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए हॉल टिकट के साथ एक वैध पहचान पत्र अनिवार्य रूप से लेकर जाएं।
RRB NTPC UG Admit Card 2025 Link |
ये भी पढ़ें: RRB NTPC Graduate Result 2025
How to download RRB NTPC UG Admit Card 2025? ऐसे डाउनलोड करें हॉल टिकट
आरआरबी एनटीपीसी यूजी 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स यहां से प्राप्त करें:
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-
होमपेज पर उपलब्ध “CEN 06/2024 (NTPC UG) Admit Card” लिंक पर क्लिक करें।
-
अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
-
कैप्चा कोड भरें और लॉगिन करें।
- आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, इसे डाउनलोड कर प्रिंट आउट निकाल लें।
RRB NTPC 12th Level (UG) Admit Card 2025 Date
आरआरबी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एनटीपीसी एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक जारी कर दिया है। एडमिट कार्ड प्रत्येक परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले उपलब्ध किए जा रहे हैं। एनटीपीसी CBT 1 परीक्षा के लिए डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है, और आने वाली परीक्षाओं के लिंक निर्धारित शेड्यूल के अनुसार सक्रिय किए जाएंगे। उम्मीदवार तालिका में दी गई तारीखों के अनुसार अपना आरआरबी एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट एडमिट कार्ड 2025 आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
परीक्षा तिथि | एडमिट कार्ड स्टेट्स |
7 अगस्त 2025 | जारी हुआ |
8 अगस्त 2025 | |
11 अगस्त 2025 | |
12 अगस्त 2025 | |
13 अगस्त 2025 | |
14 अगस्त 2025 | |
18 अगस्त 2025 | |
19 अगस्त 2025 | |
20 अगस्त 2025 | |
21 अगस्त 2025 | |
22 अगस्त 2025 | |
28 अगस्त 2025 | 24 अगस्त 2025 |
29 अगस्त 2025 | 25 अगस्त 2025 |
1 सितंबर 2025 | 28 अगस्त 2025 |
2 सितंबर 2025 | 29 अगस्त 2025 |
3 सितंबर 2025 | 30 अगस्त 2025 |
4 सितंबर 2025 | 31 अगस्त 2025 |
8 सितंबर 2025 | 4 सितंबर 2025 |
9 सितंबर 2025 | 5 सितंबर 2025 |
Comments
All Comments (0)
Join the conversation