REET Mains Exam Date 2026 OUT: राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड (RSSB) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर REET मेन्स परीक्षा 2025 की तारीखें जारी कर दी हैं। इस भर्ती के जरिए ग्रेड-3 शिक्षकों के 7,759 पद भरे जाएंगे। आधिकारिक नोटिस के अनुसार लेवल 1 और लेवल 2 की परीक्षा 17 जनवरी से 21 जनवरी 2026 के बीच आयोजित होगी। जो अभ्यर्थी REET पात्रता परीक्षा पास कर चुके हैं और मेन्स के लिए आवेदन कर चुके हैं, वे अब तय शेड्यूल के अनुसार तैयारी कर सकते हैं।

REET Mains Exam Schedule 2026 PDF
राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड (RSSB) द्वारा आयोजित REET मेन्स परीक्षा 2026 तीसरे ग्रेड के शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अहम है। नोटिस के अनुसार यह परीक्षा 17 जनवरी से 20 जनवरी 2026 तक होगी। परीक्षा की अवधि 150 मिनट होगी। अभ्यर्थी अपनी परीक्षा की तारीख और शिफ्ट की जानकारी नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं।
| क्रम संख्या | परीक्षा का नाम | परीक्षा तिथि | परीक्षा समय |
| 1 | REET मेन्स परीक्षा 2025 (लेवल-I) – जनरल | 17 जनवरी 2026 | सुबह 10:00 से 12:30 बजे तक |
| 2 | REET मेन्स परीक्षा 2025 (लेवल-II) – विज्ञान एवं गणित | 18 जनवरी 2026 (सुबह) | सुबह 10:00 से 12:30 बजे तक |
| 3 | REET मेन्स परीक्षा 2025 (लेवल-II) – सामाजिक अध्ययन | 18 जनवरी 2026 (शाम) | दोपहर 3:00 से 5:30 बजे तक |
| 4 | REET मेन्स परीक्षा 2025 (लेवल-II) – अंग्रेज़ी | 19 जनवरी 2026 (सुबह) | सुबह 10:00 से 12:30 बजे तक |
| 5 | REET मेन्स परीक्षा 2025 (लेवल-II) – हिंदी | 19 जनवरी 2026 (शाम) | दोपहर 3:00 से 5:30 बजे तक |
| 6 | REET मेन्स परीक्षा 2025 (लेवल-I) – संस्कृत | 20 जनवरी 2026 (सुबह) | सुबह 10:00 से 12:30 बजे तक |
| 7 | REET मेन्स परीक्षा 2025 (लेवल-II) – संस्कृत | 20 जनवरी 2026 (शाम) | दोपहर 3:00 से 5:30 बजे तक |
REET Mains Exam Pattern 2026: रीट मुख्य परीक्षा पैटर्न
परीक्षा का नाम: REET मुख्य परीक्षा
पद का नाम: प्राइमरी/अपर प्राइमरी टीचर
परीक्षा मोड: ऑफलाइन
कुल अंक: 300 अंक
कुल प्रश्नों की संख्या: 150 प्रश्न
अंकन प्रणाली: प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2 अंक
नेगेटिव मार्किंग: प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक काटे जाएंगे
परीक्षा अवधि: 2 घंटे 30 मिनट
पेपर:
-
पेपर-I
-
पेपर-II
Comments
All Comments (0)
Join the conversation