Rajasthan High Court Bharti 2025: राजस्थान उच्च न्यायालय ने चपरासी (Class IV) भर्ती 2025 की अधिसूचना जारी की है। इसमें जिला न्यायालयों, कानूनी सेवा प्राधिकरणों और उच्च न्यायालय में कुल 5,670 पदों पर भर्ती की जाएगी। 10वीं पास उम्मीदवार जो इस भर्ती के लिए इच्छुक है और आवेदन करने की सोच रहे है, वे इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। राजस्थान हाई कोर्ट चपरासी वैकेंसी 2025 ऑनलाइन आवेदन का लिंक हाईकोर्ट की वेबसाइट पर उपलब्ध है। इच्छुक उम्मीदवार 27 जून से 26 जुलाई 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। Rajasthan High Court Chaprasi Bharti की पूरी जानकारी इस लेख में दी गई है।
Rajasthan High Court Class VI/Peon Recruitment 2025 Notification- हाइलाइट्स
राजस्थान हाईकोर्ट ने ग्रुप D (चपरासी) के 5670 पदों के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह नोटिफिकेशन ऑफिशियल साइट hcraj.nic.in पर उपलब्ध है, जिसमें पात्रता, चयन प्रक्रिया, पदों का विवरण, फीस और जरूरी तारीखों की पूरी जानकारी दी गई है। ऑनलाइन आवेदन 27 जून 2025 से शुरू होंगे। 10वीं पास और 18-40 उम्र सीमा वाले योग्य उम्मीदवार इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए नीचे दी तालिका देखें।
भर्ती संगठन | राजस्थान उच्च न्यायालय |
पद का नाम | कक्षा IV / चपरासी पद |
कुल पद | 5670 |
योग्यता | 10वीं पास |
आयु सीमा | 18 से 40 वर्ष |
चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा, साक्षात्कार, दस्तावेज़ सत्यापन, और मेडिकल टेस्ट |
आधिकारिक वेबसाइट | hcraj.nic.in |
आधिकारिक नोटिफिकेशन PDF |
Rajasthan High Court 4th Class Vacancy 2025: राजस्थान हाईकोर्ट चपरासी भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?
राजस्थान हाईकोर्ट चपरासी (Class IV/Group D) भर्ती 2025 के लिए शैक्षणिक योग्यता नीचे दी गई है:
-
कम से कम 10वीं (माध्यमिक) पास होना आवश्यक है, जो किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से हो।
-
उम्मीदवार को देवनागरी लिपि में हिंदी का व्यावहारिक ज्ञान होना चाहिए, साथ ही राजस्थान की संस्कृति की समझ भी आवश्यक है।
Rajasthan High Court Chaprasi Bharti के लिए Age Limit क्या है?
1 जनवरी 2026 तक आपकी उम्र 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार उम्र में छूट दी जाएगी।
Rajasthan High Court Peon Bharti 2025: कितना देना होगा ऑनलाइन शुल्क?
सामान्य और क्रीमीलेयर के पिछड़ा वर्ग/ अति पिछड़ा वर्ग/ राजस्थान से बाहर के आवेदक - 750 रुपये। राजस्थान के नॉन क्रीमीलेयर के पिछड़ा वर्ग/ अति पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर/ एससी/एसटी के अभ्यर्थी - 600 रुपये और राजस्थान के एससी/एसटी और भूतपूर्व सैनिक - 450 रुपये जमा करने होंगे।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation