Rajasthan Driver Question Paper 2025: राजस्थान में आयोजित होने वाली वाहन चालक (Driver) भर्ती परीक्षा 2025 के लिए उम्मीदवार अब अपना प्रश्न पत्र पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं। राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड (RSSB) द्वारा आयोजित इस परीक्षा में लगभग 60%, यानि लगभग 88,000 उम्मीदवार शामिल हुए, और अब सभी अपने प्रश्न पत्र की पीडीएफ तलाश कर रहे हैं ताकि वे पूछे गए सवालों के पैटर्न, कठिनाई स्तर और आने वाली परीक्षाओं की तैयारी को और बेहतर बना सकें। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 2756 पद भरे जाएंगे।

RSSB Rajasthan Vahan Chalak Question Paper 2025 PDF Download
राजस्थान ड्राइवर भर्ती परीक्षा 23 नवंबर को सफलतापूर्वक आयोजित की गई। परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों के लिए इस लेख में राजस्थान ड्राइवर क्वेश्चन पेपर 2025 PDF डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक उपलब्ध कराया गया है। राजस्थान ड्राइवर पेपर डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार आज पूछे गए सवालों को जरूर देखें। इससे आप परीक्षा के पैटर्न, सवालों के प्रकार और कठिनाई स्तर को बेहतर तरीके से समझ पाएंगे, जो आगे की भर्ती परीक्षाओं की तैयारी में बहुत मदद करेगा। वाहन चालक क्वेश्चन पेपर PDF का डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है।
| RSSB Vahan Chalak Question Paper 2025 PDF |
RSSB वाहन चालक क्वेश्चन पेपर PDF हाइलाइट्स
राजस्थान ड्राइवर क्वेश्चन पेपर 2025 के माध्यम से डिफिकल्टी लेवल, सवालों का ट्रेंड, टॉपिक्स पर ज़्यादा वेटेज जान सकते हैं। ड्राइवर क्वेश्चन पेपर PDF लिंक फॉर्मेट में ऊपर दिया गया है, जिसमें आज के परीक्षा में पूछे जाने वाले सभी सवाल शामिल हैं। उम्मीदवार नीचे दी तालिका में राजस्थान ड्राइवर भर्ती परीक्षा से संबंधित जानकारी देख सकते हैं।
| विवरण | जानकारी |
| परीक्षा का नाम | राजस्थान वाहन चालक (ड्राइवर) परीक्षा 2025 |
| बोर्ड का नाम | राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड |
| प्रश्न पत्र प्रारूप | OMR आधारित |
| परीक्षा मोड | ऑफलाइन |
| परीक्षा तिथि | 23 नवंबर 2025 |
| पद | 2756 |
| आधिकारिक वेबसाइट | rsmssb.rajasthan.gov.in |
राजस्थान ड्राइवर क्वेश्चन पेपर पैटर्न क्या है?
राजस्थान वाहन चालक परीक्षा 2025 एक ऑब्जेक्टिव-टाइप लिखित परीक्षा है, जिसमें उम्मीदवारों से भाषा ज्ञान, राजस्थान जीके, जनरल स्टडीज़ और ड्राइविंग से संबंधित सवाल पूछे जाते हैं। इस परीक्षा में कुल 120 प्रश्न होते हैं, जो 200 अंकों के होते हैं। परीक्षा की अवधि 2 घंटे तय की गई है। साथ ही नेगेटिव मार्किंग भी लागू है, जिसके तहत हर गलत उत्तर पर 1/3 अंक काटे जाएंगे।
| विषय (Subjects) | प्रश्नों की संख्या | अवधि |
| सामान्य हिंदी | 20 | |
| सामान्य अंग्रेजी | 15 | |
| भूगोल | 20 | |
| इतिहास, कला एवं संस्कृति (राजस्थान) | 20 | |
| भारतीय संविधान एवं राजस्थान राज्य के विशेष संदर्भ में राजनीतिक एवं प्रशासनिक प्रणाली | 10 | |
| सामान्य विज्ञान | 05 | |
| करेंट इवेंट्स | 10 | |
| बेसिक कंप्यूटर | 05 | |
| सामान्य गणित | 15 | |
| कुल | 120 | 2 घंटे |
Comments
All Comments (0)
Join the conversation