Rajasthan BSTC Result 2026: कल जारी होगा राजस्थान बीएसटीसी का रिजल्ट, इस डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करें स्कोरकार्ड
Rajasthan BSTC Result 2026: वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU) द्वारा राजस्थान बीएसटीसी के रिजल्ट 2026 की तिथि जारी कर दी गई है। रिजल्ट और स्कोरकार्ड दिनांक 10 जून 2026 को दोपहर 3.00 बजे ऑफिशियल वेबसाइट predeledraj2026.com के जरिए चेक कर सकते हैं।
Rajasthan BSTC Result 2026: वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU) कल यानी दिनांक 10 जून 2026 को दोपहर 3.00 बजे अपनी ऑफिशियल वेबसाइट predeledraj2026.com पर राजस्थान बीएसटीसी का रिजल्ट जारी करेगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट या डायरेक्ट लिंक के जरिए अपना क्वालीफाइंग स्टेट्स चेक कर सकते हैं। राजस्थान प्री डीएलएड की परीक्षा 2026 दिनांक 20 मई 2026 को राजस्थान के अलग-अलग राज्यों में आयोजित की गई थी। यह परीक्षा में राजस्थान के जनरल/संस्कृत स्ट्रीम में दो साल के डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन के कोर्स में एडिमिशन के लिए आयोजित की जाती है।
राजस्थान प्री डीएलएड की परीक्षा 2026 में इस बार तकरीबन 4.97 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे और इसके लिए कुल 26,000 हजार सीट आरक्षित है। राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवारो का लिखित परीक्षा में प्रदर्शन देखते हुए मेरिट लिस्ट तैयारी की जाएगी और ऑफिशियल वेबसाइट predeledraj2026.com पर अपलोड कर दी जाएगी।
Rajasthan BSTC Result 2026 डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक
राजस्थान बीएसटीसी का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए लॉग इन क्रेडेंशियल्स अर्थात् रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। इसके बिना रिजल्ट डाउनलोड नहीं किया जा सकता। तकनीकी ग्लिच से बचने के लिए अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स की डिटेल्स पहले से ही तैयार रखें। जब भी रिजल्ट जारी किया जाएगा। डाउनलोड लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया जाएगा। उम्मीदवारों की सुविधा हेतु नीचे टेबल में भी प्रदान किया जाएगा।
Rajasthan BSTC Result 2026 - हाइलाइट्स
राजस्थान बीएसटीसी का रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद इसमें निहित जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करें। त्रुटि पाए जाने पर परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क किया जा सकता है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे दी गई टेबल से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU) |
| परीक्षा का नाम | डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (जनरल/संस्कृत) एंट्रेंस एग्जामिनेशन 2026 |
| रिजल्ट जारी होने की तिथि | 10 जून 2026 |
| राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा तिथि | 20 मई 2026 |
| परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की संख्या | 4.97 लाख |
| ऑफिशियल वेबसाइट | predeledraj2026.com |
Rajasthan BSTC Result 2026 डाउनलोड कैसे करें?
राजस्थान बीएसटीसी का रिजल्ट जारी होने के साथ दिनांक 10 जून 202 को मेरिट लिस्ट भी जारी की जाएगी। मेरिट लिस्ट में सभी सफल होने वाले उम्मीदवारों के नाम और रैंक शामिल है। मेरिट लिस्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। रिजल्ट का इंतजार कर रहे उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो करके रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं।
-
सबसे पहले वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट predeledraj2026.com पर जाएं।
-
Rajasthan BSTC Result 2026 पर क्लिक करें।
-
रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
-
रिजल्ट में निहित जानकारी चेक करें।
-
रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर लें।
Rajasthan BSTC Exam 2026 को पास करने के लिए न्यूनतम कितने अंक चाहिए?
राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा 2026 को पास करने के लिए परीक्षा प्राधिकारी ने एक बेंचमार्क सेट किया है। आप इसके लिए नीचे टेबल देख सकते हैं
| कैटेगरी | न्यूनतम अंक |
| जनरल | 50 प्रतिशत |
| एससी/एसटी | 45 प्रतिशत |
| ओबीसी/पीडब्ल्यूडी | 45 प्रतिशत |
| डिवोर्स महिला उम्मीदवार | 45 प्रतिशत |
Rajasthan BSTC Result 2026 जारी होने के बाद क्या होगा?
राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड का रिजल्ट जारी होने के बाद बोर्ड परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के लिए जून 2026 में काउंसलिंग सेशन का आयोजन करेगा। इसके लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर स्वयं को पंजीकृत कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन फीस 3,000 रुपये हैं, जो कि ऑनलाइन मोड, ई-मित्र, नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट या यूपीआई के जरिए ली जाएगी।
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.