(Official) Rajasthan BSTC Answer Key 2026 Out यहां से डाउनलोड करें राजस्थान बीएसटीसी ऑफिशियल उत्तर कुंजी PDF

Last Updated: May 24, 2026, 20:27 IST

Rajasthan BSTC Answer Key 2026: राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड परीक्षा 2026 की उत्तर कुंजी आज यानी 24 मई को जारी कर दी गई है। उम्मीदवार अब ऑफिशियल वेबसाइट predeledraj2026.com पर जाकर सेट वाइज पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं, डायरेक्ट लिंक लेख में उपलब्ध करा दिया गया है। 

Rajasthan BSTC Answer Key 2026 Out
Rajasthan BSTC Answer Key 2026 Out

Rajasthan BSTC Answer Key 2026: वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU) ने बीएसटीसी परीक्षा की ऑफिशियल उत्तर कुंजी 2026 जारी कर दी है। राजस्थान में बीएसटीसी परीक्षा 20 मई 2026 को ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई थी, जिसकी प्रोविजनल उत्तर कुंजी आज यानी 24 मई, 2026 को सेट वाइज जारी कर दी गई है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब अपनी रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकते हैं। सभी सेट वाइज उत्तर कुंजी ऑफिशियल वेबसाइट predeledraj2026.com पर जारी कर दी गई है। यदि किसी उम्मीदवार को आंसर की में दिए गए उत्तरों पर आपत्ति है, तो यूनिवर्सिटी उन्हें ऑब्जेक्शन दर्ज कराने का अवसर भी दिया है। उम्मीदवारों द्वारा उठाई गई सभी आपत्तियों की समीक्षा करने के बाद अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जाएगी। 

Rajasthan BSTC Answer Key 2026: उत्तर कुंजी जारी 

उम्मीदवार राजस्थान BSTC प्रोविजनल आंसर-की 2026 डाउनलोड करने के बाद अपने सभी उत्तरों को क्रॉस चेक कर सकते हैं। परीक्षा में कुल 200 प्रश्न पूछे गए थे, जो कुल 600 अंकों के थे। प्रत्येक सही उत्तर पर 3 अंक दिए जाएंगे। इसमें नेगेटिव मार्किंग नहीं है, इसलिए गलत उत्तर पर कोई अंक नहीं कटेगा। सभी सही उत्तरों के अंक जोड़कर उम्मीदवार अपने संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं। 

Rajasthan BSTC Answer Key 2026: हाइलाइट्स 

उम्मीदवार नीचे दी गई टेबल में बीएसटीसी आंसर की 2026 के बारे में सभी जरूरी डिटे्ल्स देख सकते हैं। 

परीक्षा का नाम

राजस्थान BSTC प्री डीएलएड परीक्षा 2026

संस्था का नाम

वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU), कोटा

परीक्षा तिथि

20 मई 2026

परीक्षा मोड

ऑफलाइन

परीक्षा शिफ्ट

2 शिफ्ट

प्रोविजनल आंसर की जारी

24 मई 2026 (जारी)

आधिकारिक वेबसाइट

predeledraj2026.com

Rajasthan BSTC Answer Key 2026: सेट वाइज आंसर की डाउनलोड लिंक 

जो उम्मीदवार राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा 2026 में शामिल हुए थे, वे अपनी सेट वाइज आंसर की नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं। ये उत्तर कुंजी पीडीएफ फॉर्मेट में आज यानी 24 मई, 2026 को जारी की गई है। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि ये उत्तर कुंजी अभी प्रोविजनल जारी की गई है, उम्मीदवारों द्वारा ऑब्जेक्शन दर्ज करने के बाद फाइनल उत्तर कुंजी बाद में जारी की जाएगी। 

पेपर 

शिफ्ट 

डाउनलोड लिंक 

राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा 2026 उत्तर कुंजी 

शिफ्ट 1

सेट A डाउनलोड लिंक 

शिफ्ट 1

सेट B डाउनलोड लिंक

शिफ्ट 1

सेट C डाउनलोड लिंक

शिफ्ट 1

सेट D डाउनलोड लिंक

राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा 2026 उत्तर कुंजी

शिफ्ट 2

सेट A डाउनलोड लिंक

शिफ्ट 2

सेट B डाउनलोड लिंक

शिफ्ट 2

सेट C डाउनलोड लिंक

शिफ्ट 2

सेट D डाउनलोड लिंक

Rajasthan BSTCAnswer Key 2026 PDF कैसे डाउनलोड करें? 

उम्मीदवार आंसर की नीचे दिए आसान स्टेप्स की मदद से ऑफिशियल साइट पर जाकर अपनी रिस्पॉन्स शीट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले आप ऑफिशियल वेबसाइट predeledraj2026.com पर जाएं।

  • फिर वेबसाइट के होमपेज पर नोटिस और अनाउंसमेंट सेक्शन में “Pre DELED 2026 Answer Key” लिंक पर क्लिक करें।

  • फिर स्क्रीन पर क्वेश्चन पेपर सेट (जैसे, सेट A, सेट B, सेट C, सेट D) के अनुसार पीडीएफ लिंक दिखाई देंगे।

  • इन्हें डाउनलोड करें और अपने उत्तरों को चेक करें।

  • अंत में रिस्पॉन्स शीट PDF डाउनलोड करें और सेव कर लें।

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive Content Writer

Priyanka Pal is a passionate writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing and digital content creation. A graduate in BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) from DU. She Completed her School Education under the CBSE Board, Where she developed a strong academic base along with an early interest in Writing.

She currently specializes in writing on Sarkari Naukri, Sarkari Result. With hands on experience in social media handling, education beats coverage and reader friendly Content. Priyanka has built a strong understanding of what connects with readers. She aims to create content that not only informs but also inspires.

... Read More
First Published: May 24, 2026, 20:27 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News