MPESB Recruitment 2025: मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की ओर से ग्रुप-2, सब ग्रुप-3 के पद पर आवेदन मांगे गए हैं। जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार कुल कुल 339 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिसके लिए उन्हें ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाना होगा।
संबंधित भर्ती के लिए योग्य व इच्छुक उम्मीदवार 9 से 23 सितंबर, 2025 तक आवेदन पूरा कर सकते हैं। जनरल कैटेगिरी के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, ईडब्ल्यूएस, विकलांग के लिए 250 रुपए निर्धारित किया गया है। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार आगे लेख पढ़ें।
MPESB Recruitment 2025: महत्वपूर्ण विवरण
नीचे टेबल में उम्मीदवार भर्ती से संबंधित महत्वपूर्ण तिथि और अन्य विवरणों की जांच कर सकते हैं:
प्राधिकरण का नाम | मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) |
पोस्ट | ग्रुप-2, सब ग्रुप-3 |
कुल पद | 339 |
आयु सीमा | 18 से 40 वर्ष |
आवेदन करने की अंतिम तिथि | 23 सितंबर 2025 |
चयन प्रक्रिया | कंप्यूटर टेस्ट |
शैक्षणिक योग्यता | ग्रेजुएशन |
एग्जाम मोड | ऑनलाइन |
ऑफिशियल वेबसाइट | https://esb.mp.gov.in/ |
MPESB Recruitment 2025: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें
संबंधित भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार 23 सितंबर 2025 की अंतिम तिथि से पहले अपना आवेदन नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो कर पूरा कर सकते हैं:
स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2 अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
स्टेप 3 मांगे डॉक्यूमेंट्स जैसे - आधार कार्ड या पैन कार्ड और एक पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड करें।
स्टेप 4 आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
स्टेप 5 अब फॉर्म सब्मिट करें।
स्टेप 6 प्रिंट आउट लेना ना भूलें।
also read: Army AFMS MO Vacancy 2025: मौका! आर्मी में मेडिकल ऑफिसर के 225 पदों की भर्ती का शॉर्ट नोटिस देखें
MPESB ग्रुप 2, सब ग्रुप 3 भर्ती 2025 से जुडे़ FAQs
प्रश्न- MPESB ग्रुप 2, सब ग्रुप 3 भर्ती 2025 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
23 सितंबर 2025
प्रश्न- MPESB ग्रुप 2, सब ग्रुप 3 भर्ती 2025 ऑफिशियल वेबसाइट क्या है?
esb.mp.gov.in
प्रश्न- MPESB ग्रुप 2, सब ग्रुप 3 भर्ती 2025 चयन प्रक्रिया क्या है?
स्क्रीनिंग टेस्ट, सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट, इंटरव्यू आदि।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation