LIC AAO Admit Card 2025: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की ओर से असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (AAO) प्रीलिम्स एग्जाम 2025 का आयोजन होने जा रहा है। जिसके लिए उम्मीदवारों को अब अपने एडमिट कार्ड कार्ड का बेसब्री से इंतजार है। जो उम्मीदवार इस एग्जाम में शामिल होने वाले हैं, वे अपना एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट licindia.in. पर जारी होने के बाद डाउनलोड कर सकेंगे।
जारी किए गए ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार AAO प्रीलिम्स एग्जाम 3 अक्टूबर, 2025 को आयोजित किया जाएगा। वहीं एडमिट कार्ड एग्जाम के 7 दिन पहले जारी किया जाएगा। उम्मीदवार हॉल टिकट 25 या 26 से डाउनलोड कर सकेंगे।
LIC AAO Admit Card 2025: एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक
एडमिट कार्ड जारी होने के बाद, ऑफिशियल LIC AAO एडमिट कार्ड 2025 लिंक IBPS पोर्टल और LIC करियर सेक्शन पर एक्टिव हो जाएगा। उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके सीधे लिंक पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे। जैसे ही यह एक्टिव होगा, हम यहां सीधा डाउनलोड लिंक उपलब्ध करा देंगे
LIC AAO Admit Card 2025 | जल्द |
LIC AAO Admit Card 2025: एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें
उम्मीदवारों को हॉल टिकट प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को अपने रजिस्ट्रेशन डिटेल का उपयोग करके लॉग इन करना होगा। एडमिट कार्ड आसानी से डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप फॉलो करें:
स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट licindia.in या ibpsonline.ibps.in पर जाएं।
स्टेप 2 लॉगिन कर रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी कोड डालें।
स्टेप 3 LIC AAO Admit Card 2025 link लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 4 अपना लॉगिन डिटेल्स सब्मिट करें।
स्टेप 5 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
स्टेप 6 एडमिट कार्ड को चेक कर उसे डाउनलोड करें।
LIC AAO Admit Card 2025: एडमिट कार्ड में उल्लेखित डिटेल
उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद नीचे दी गई जरूरी डिटेल्स की जांच अवश्य करें। यदि कोई गलती होती है तो परीक्षा से पहले उसे ठीक करवाने के लिए तुरंत एलआईसी भर्ती अधिकारियों से संपर्क करना चाहिए।
-
उम्मीदवार का पूरा नाम
-
परीक्षा का नाम (LIC AAO 2025)
-
उम्मीदवार की तस्वीर
-
रोल नंबर/पंजीकरण संख्या
-
पिता या माता का नाम
-
परीक्षा केंद्र का पता और स्थल विवरण
-
परीक्षा तिथि और रिपोर्टिंग समय
-
उम्मीदवार की जन्मतिथि
-
श्रेणी (एससी/एसटी/ओबीसी/सामान्य/अन्य)
-
लिंग पुरुष महिला)
-
परीक्षा की अवधि
-
परीक्षा केंद्र का नाम और केंद्र कोड
-
अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश
-
अभ्यर्थी के हस्ताक्षर और निरीक्षक के हस्ताक्षर
LIC AAO Exam Schedule 2025: एग्जाम शेड्यूल देखें
LIC AAO प्रीलिम्स एग्जाम 3 अक्टूबर 2025 को आयोजित किया जाएगा। वहीं मेन्स एग्जाम 8 नवंबर को आयोजित की जाएगी। पूरा एग्जाम शेड्यूल जानने के लिए उम्मीदवार नीचे टेबल में दी गई डेट देख सकते हैं:
एलआईसी एएओ 2025 नोटिफिकेशन | 16 अगस्त 2025 |
एलआईसी एएओ ऑनलाइन आवेदन शुरू | 16 अगस्त 2025 |
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि | 8 सितंबर 2025 |
आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि | 8 सितंबर 2025 |
एलआईसी एएओ प्रारंभिक परीक्षा | 3 अक्टूबर 2025 |
एलआईसी एएओ मुख्य परीक्षा | 8 नवंबर 2025 |
LIC AAO Exam 2025: एग्जाम पैटर्न
LIC AAO प्रीलिम्स एग्जाम ऑनलाइन आयोजित किया जाएगी, जिसे उम्मीदवारों को 1 घंटा 60 मिनट में सॉल्व करना होगी। क्वेश्चन पेपर में तीन सेक्शन होंगे रीजनिंग, क्वानटेटिव एप्टीट्यूड और इंग्लिश लैंग्वेज। इसमें कोई निगेटिव मार्किंग नहीं की जाएगी। उम्मीदवार एग्जाम पैटर्न को अच्छे से समझने के लिए नीचे दिया गया टेबल देख सकते हैं:
सेक्शन | प्रश्नों की संख्या | कुल मार्क्स | समय सीमा |
तर्क (Reasoning) | 35 | 35 | 20 मिनट |
मात्रात्मक रूझान (Quantitative Aptitude) | 35 | 35 | 20 मिनट |
अंग्रेजी भाषा (English Language) | 30 | 30 | 20 मिनट |
कुल | 100 | 70 | 60 मिनट |
also read: MPESB Recruitment 2025: ग्रुप-2, सब ग्रुप-3 भर्ती के लिए आवेदन शुरू
Comments
All Comments (0)
Join the conversation