KVS NVS Vacancy 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 13 नवंबर 2025 को KVS और NVS Notification 2025 जारी कर दी है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, जो उम्मीदवार केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) और नवोदय विद्यालय समिति (NVS) में शिक्षण और गैर-शिक्षण के 14,967 पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे 14 नवंबर से आधिकारिक वेबसाइट — www.cbse.gov.in, www.kvsangathan.nic.in, या www.navodaya.gov.in— पर जाकर अपना ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। विस्तृत KVS और NVS Notification 2025 PDF नीचे लेख में उपलब्ध है जिसे डाउनलोड करने के बाद आप भर्ती से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
KVS NVS Notification 2025 PDF
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने KVS भर्ती 2025 के तहत शिक्षण और गैर-शिक्षण पदों पर कुल 14,967 रिक्तियां जारी की हैं। KVS और NVS के लिए ऑनलाइन आवेदन लिंक 14 नवंबर 2025 से सक्रिय होगा। आधिकारिक NVS और KVS नोटिफिकेशन PDF आप नीचे देख सकते हैं।
यहां क्लिक करें:- KVS NVS Notification PDF
KVS NVS Recruitment 2025- केवीएस एनवीएस भर्ती 2025 हाइलाइट्स
KVS भर्ती 2025 उन उम्मीदवारों के लिए एक उत्कृष्ट अवसर है जो केंद्र सरकार में शिक्षक, प्रधानाचार्य, उप-प्रधानाचार्य या अन्य गैर-शिक्षण पदों पर करियर बनाना चाहते हैं। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी और इसमें नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। इच्छुक उम्मीदवार KVS और NVS वैकेंसी से जुड़ी अन्य जानकारी नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं।
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती निकाय का नाम | केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) |
| संगठन का नाम | केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) |
| पद का नाम | टीचिंग एवं नॉन टीचिंग पद |
| पदों की संख्या | 14,967 |
| विज्ञापन संख्या | 01/2025 |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
| आवेदन तिथियां | 14 नवंबर से 4 दिसंबर 2025 तक |
| परीक्षा स्तर | राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा |
| परीक्षा का माध्यम | ऑनलाइन (CBT) |
| आधिकारिक वेबसाइट | www.cbse.gov.in, www.kvsangathan.nic.in, www.navodaya.gov.in |
KVS NVS Recruitment 2025 Vacancy Details: कितने पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती में शिक्षण और गैर-शिक्षण के 14,967 पदों की घोषणा की गई है। आप पद वार रिक्ति विवरण नीचे दी तालिका में देखें।
| पद का नाम (Hindi) | KVS रिक्तियां | NVS रिक्तियां | कुल (Total) |
|---|---|---|---|
| सहायक आयुक्त | 8 | 9 | 17 |
| प्रधानाचार्य | 134 | 93 | 227 |
| उप प्रधानाचार्य | 58 | – | 58 |
| स्नातकोत्तर शिक्षक (PGTs) | 1,465 | 1,513 | 2,978 |
| PGTs (आधुनिक भारतीय भाषा) | – | 18 | 18 |
| प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGTs) | 2,794 | 2,978 | 5,772 |
| TGTs (तीसरी भाषा) | – | 443 | 443 |
| पुस्तकालयाध्यक्ष | 147 | – | 147 |
| प्राथमिक शिक्षक (PRTs) | 3,365 | – | 3,365 |
| गैर-शिक्षण पद | 1,155 | 787 | 1,942 |
| कुल | 9,126 | 5,841 | 14,967 |
NVS KVS Eligibility Criteria 2025: कौन कर सकता है आवेदन?
केंद्रीय और नवोदय विद्यालय में प्राइमरी टीचर बनने के लिए उम्मीदवार के पास कम से कम 50% अंकों के साथ 12वीं पास होना चाहिए। साथ ही, 2 साल का डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन, या 4 साल का बीएड कोर्स, या 2 साल का स्पेशल एजुकेशन डिप्लोमा होना जरूरी है। इसके अलावा, CTET पेपर-1 पास होना अनिवार्य है। उम्मीदवार की अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष रखी गई है, जिसमें आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी।
नोट: आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता और अन्य पात्रता से संबंधित सभी विवरण विस्तृत अधिसूचना में शामिल हैं। केवीएस और एनवीएस नोटिफिकेशन 2025 की PDF लिंक ऊपर इस लेख में उपलब्ध है।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation