IAF Agniveer Vayu 2025: भारतीय वायुसेना (IAF) अग्निवीर वायु के लिए जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। वह आज से एप्लिकेशन फॉर्म में करेक्शन कर सकते हैं। फॉर्म में करेक्शन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट का लिंक आज से एक्टिव हो जाएगा। जिसके बाद उम्मीदवार 12 से 13 अगस्त 2025 तक अपने फॉर्म में हुई गलती को सुधार सकते हैं।
अग्निवीर वायु भर्ती 2025 में निकाले गए पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 11 जुलाई से 4 अगस्त तक जारी थी। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 2500 पदों को भरा जाएगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आगे लेख में दिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन को देखने की सलाह दी जाती है।
IAF Agniveer Vayu Edit Application Form 2025: महत्वपूर्ण विवरण
अग्निवीर वायु भर्ती 2025 के लिए फॉर्म में करेक्शन करने की अंतिम तिथि 13 अगस्त तय की गई है। फॉर्म करेक्शन का लिंक 12 अगस्त से एक्टिव कर दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए टेबल को देख सकते हैं:
भर्ती प्राधिकरण | भारतीय वायुसेना (IAF) |
पद का नाम | अग्निवीर वायु |
पदों की संख्या | 2500 |
फॉर्म में करेक्शन करने की अंतिम तिथि | 12 से 13 अगस्त 2025 |
परीक्षा तिथि | 25 सितंबर 2025 |
ऑफिशियल वेबसाइट | agnipathvayu.cdac.in |
IAF Agniveer Vayu 2025: एप्लिकेशन फॉर्म में सुधार कैसे करें?
जिन उम्मीदवारों ने अग्निवीर वायु भर्ती 2025 के लिए आवेदन किया था, यदि उनके एप्लिकेशन फॉर्म में किसी भी प्रक्रार की कोई गलती हुई है तो वे सुधार कर सकते हैं। अगर किसी कैंडिडेट के फॉर्म में गलती पाई जाती है, तो उसे रिजेक्ट कर दिया जाएगा। उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप के जरिए अपने फॉर्म में सुधार कर सकते हैं:
स्टेप 1 उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2 होम पेज पर, IAF Agniveer Vayu Edit Application Form 2025 क्लिक करें।
स्टेप 3 अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
स्टेप 4 फॉर्म को रिचेक कर गलती में सुधार कर सब्मिट करें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation