HP PAT 2026 Provisional Answer Key OUT: एचपी PAT सेट वाइज आंसर-की जारी, 5 बजे तक ऑब्जेक्शन करें

Last Updated: Jun 11, 2026, 13:26 IST

एचपी पीएटी 2026 के सभी सेट्स की प्रोविजनल आंसर-की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। साथ ही, HPTSB ने छात्रों के लिए गलत आंसर मिलने पर ऑब्जेक्शन विंड़ो केवल आज 5 बजे तक खुलने का भी आदेश दिया है। यहां से डायरेक्ट लिंक पाएं।  

HP PAT 2026 Provisional Answer Key OUT: एचपी PAT सेट वाइज आंसर-की जारी, 5 बजे तक ऑब्जेक्शन करें
HP PAT 2026 Provisional Answer Key OUT: एचपी PAT सेट वाइज आंसर-की जारी, 5 बजे तक ऑब्जेक्शन करें

HP PAT Answer Key 2026 OUT: हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड (HPTSB), धर्मशाला ने हिमाचल प्रदेश पॉलिटेक्निक एडमिशन टेस्ट (HP PAT 2026) के हर सेट की प्रोविजनल आंसर-की ऑफिशियल तौर से वेबसाइट hptechboard.com पर जारी कर दी है। HP PAT 2026 का एग्जाम 7 जून 2026 को आयोजित किया गया था। साथ ही, इसमें शामिल हुए सभी छात्र अब ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपने सेट-वाइज (Set A, B, C, D) आंसर-की को डाउनलोड कर सकते हैं।  

HPTSB ने प्रोविजनल आंसर-की PDF के साथ-साथ आंसर-की पर ऑब्जेक्शन फिल करने की विंडो को भी जारी कर दिया है। नोटिस के अनुसार, ऑब्जेक्शन फिल करने की विंडो सभी छात्रों के लिए आज यानी 11 जून 2026 की शाम 5 बजे तक ही खुली रहेगी। यदि किसी छात्र को फाइनल आंसर-की में कोई गलती मिलती है, तो वे ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर ऑब्जेक्श फिल करा सकते हैं। 

HP PAT 2026: आंसर-की और ऑब्जेक्शन विंडो से जुड़ी डेट्स 

बोर्ड ने छात्रों की सुविधा के लिए एग्जाम के सभी सेट्स की प्रोविजनल आंसर-की सेट-वाइज वेबसाइट पर जारी कर दी है। छात्र ऑब्जेक्शन फिल करने की लास्ट डेट और टाइम जानने के लिए नीचे दी गई इस टेबल को देख सकते हैं। 

इवेंट

इंपोर्टेंट डेट्स 

HP PAT 2026 एग्जाम 

7 जून 2026

प्रोविजनल आंसर-की जारी होने की डेट

11 जून 2026

ऑब्जेक्शन विंडो 

11 जून 2026 शाम 5 बजे तक 

HP PAT 2026 रिजल्ट की घोषणा

20 जून 2026 (एक्सपेक्टेड)

काउंसलिंग प्रक्रिया की शुरुआत

जून 2026 के आखिरी हफ्ते में

HP PAT 2026 की प्रोविजनल आंसर-की वेबसाइट - यहां क्लिक करें

HP PAT 2026 -  सेट ए

HP PAT 2026 -  सेट B

HP PAT 2026 -  सेट C

HP PAT 2026 -  सेट D

सेट-वाइज आंसर-की कैसे डाउनलोड करें और ऑब्जेक्शन फिल कैसे करें

छात्र अपने सेट-वाइज आंसर-की को डाउनलोड करने के लिए और गलत आंसर मिलने पर ऑब्जेक्शन फिल कराने के लिए यहां नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

1. हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट hptechboard.com पर विजिट करें।

2. होमपेज पर दिख रहे ‘HP PAT 2026 Provisional Answer Key’ के लिंक पर क्लिक करें।

3. आपके सामने Set A, B, C, और D की आंसर-की PDF में आ जाएगी। आप इसे अपने पास सेव कर लें।

4. यदि आपको किसी आंसर में गलती लगती है, तो कैंडिडेट लॉगिन के माध्यम से 'Objection Tracker' ऑप्शन पर जाएं।

5. अपने आंसर के लिए के समर्थन में सही पाठ्यपुस्तकों या आधिकारिक स्रोतों का वैलिड प्रूफ अपलोड करें और सबमिट करें।

यहां भी पढ़े: AIBE 21 Answer Key 2026 जारी, 17 जून तक फिल करें ऑब्जेक्शन

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jun 11, 2026, 13:26 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News