DSSSB TGT Online Form 2025: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) की ओर से टीजीटी शिक्षक भर्ती प्रक्रिया आज समाप्त होने जा रही है। इसके जरिए दिल्ली के सरकारी स्कूलों में शिक्षक पद के कुल 5346 रिक्त पदों को भरा जाएगा। जिसमें हिंदी, इंग्लिश, मैथ्स, सोशल साइंस जैसे विभिन्न विषयों के पद शामिल हैं।
इच्छुक उम्मीदवार अपना रजिस्ट्रेशन ऑफिशियल वेबसाइट dsssbonline.nic.in पर जाकर पूरा कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा के माध्यम से पूरी की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन पूरा करने के लिए शुल्क सहित विवरण लेख में देखें।
DSSSB TGT Application Form 2025: आवेदन लिंक
डीएसएसएसबी द्वारा निकाली गई भर्ती विभिन्न विषयों के लिए निकाली गई हैं। जिसका उद्देश्य शिक्षण कार्यबल को मजबूत करना और शिक्षा के क्षेत्र में सुधार करना है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर अपना ऑनलाइन आवेदन पूरा कर सकते हैं:
| डीएसएसएसबी टीजीटी भर्ती 2025 |
DSSSB TGT Teacher Vacancy 2025: महत्वपूर्ण विवरण
डीएसएसएसबी शिक्षक भर्ती 2025 के लिए विभिन्न विषयों में कुल 5346 रिक्तियों की घोषणा की गई है। इच्छुक शिक्षक दिल्ली के सरकारी स्कूलों में आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से जुड़ा महत्वपूर्ण विवरण नीचे टेबल में देखें:
| प्राधिकरण का नाम | दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) |
| पद का नाम | टीजीटी शिक्षक भर्ती (ग्रुप बी) |
| पदों की संख्या | 5346 |
| आवेदन करने की तिथि | 9 अक्टूबर 2025 |
| आवेदन करने की अंतिम तिथि | 7 नवंबर, 2025 |
| आयु सीमा | 33 वर्ष |
| आवेदन शुल्क | सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस - 100 रुपये |
| चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा |
| ऑफिशियल वेबसाइट | https://dsssb.delhi.gov.in/ |
डीएसएसएसबी टीजीटी भर्ती के लिए ऑनलाइन कैसे अप्लाई करें?
मैथ्स, इंग्लिश, सोशल साइंस, नेचुरल साइंस, हिंदी, संस्कृत सहित पीजीटी शिक्षकों के कुल 5346 रिक्त पदों के लिए नीचे दिए गए सिंपल स्टेप को फॉलो कर सकते हैं:
स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2 होम पेज पर, DSSSB TGT Teacher Recruitment 2025 पर जाएं।
स्टेप 3 अब DSSSB TGT Teacher Online Application Form 2025 भरें।
स्टेप 4 अपने डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
स्टेप 5 एप्लीकेशन फीस भरें और प्रिंट आउट लें।
Check:
Comments
All Comments (0)
Join the conversation