Bihar ANM Bharti 2025: बिहार के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) ने सहायक नर्स मिडवाइफ (ANM) के 5006 पदों के लिए भर्ती की अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अब इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 अगस्त 2025 (शाम 06:00 बजे तक) है और इसके बाद भेजे गए किसी भी आवेदन को स्वीकार नहीं किया जाएगा। उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से ANM प्रशिक्षण पूरा होना अनिवार्य है। कुल 5006 पद उपलब्ध हैं, जो पूरे बिहार राज्य में विभाजित किए गए हैं। आयु सीमा और अन्य पात्रता मानदंडों के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक अधिसूचना देखनी चाहिए।
Bihar ANM Vacancy 2025 Notification PDF- बिहार एएनएम भर्ती हाइलाइट्स
बिहार एएनएम भर्ती 2025 में 5006 सहायक नर्स मिडवाइफ (ANM) पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। यह भर्ती स्टेट हेल्थ सोसाइटी (SHS), बिहार द्वारा आयोजित की जा रही है और स्वास्थ्य सेवा में सरकारी नौकरी पाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए यह एक अच्छा अवसर है। इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने से पहले पात्रता, पद विवरण, महत्वपूर्ण तिथियां और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी नीचे दी तालिका में देख सकते हैं।
विवरण | जानकारी |
संगठन का नाम | स्टेट हेल्थ सोसाइटी (SHS), बिहार |
परीक्षा का नाम | बिहार एएनएम परीक्षा 2025 |
रिक्त पदों की संख्या | 5006 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 28 अगस्त 2025 (शाम 06:00 बजे तक) |
आधिकारिक वेबसाइट | shs.bihar.gov.in |
नोटिफिकेशन PDF |
Bihar ANM Vacancy 2025 Details: कितने पदों पर होगी भर्ती?
बिहार की स्टेट हेल्थ सोसाइटी (SHS) ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत 5000 से अधिक सहायक नर्स मिडवाइफ (ANM) पदों के लिए भर्ती की आधिकारिक घोषणा की है। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में कैटेगरी वाइज बिहार ANM भर्ती 2025 के विवरण देख सकते हैं:
पद | UR | EWS | SC | ST | EBC | BC | WBC | कुल |
ANM (HSC) | 2231 | 420 | 609 | 53 | 603 | 104 | 177 | 4197 |
ANM (RBSK) | 224 | 51 | 118 | 08 | 87 | 00 | 22 | 510 |
ANM (NUHM) | 123 | 25 | 48 | 05 | 70 | 21 | 07 | 299 |
कुल | 2578 | 496 | 775 | 66 | 760 | 125 | 206 | 5006 |
Bihar ANM Recruitment 2025 Eligibility; कौन कर सकता है आवेदन?
बिहार ANM भर्ती 2025 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित पात्रता मानदंड (आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता) पूरे करने होंगे:
-
शैक्षणिक योग्यता:
-
उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से 2 वर्षीय पूर्णकालिक Auxiliary Nurse Midwifery (ANM) कोर्स होना चाहिए। बिहार नर्सेज रजिस्ट्रेशन काउंसिल में रजिस्ट्रेशन होना आवश्यक है।
-
आयु सीमा:
-
न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
-
अधिकतम आयु: 42 वर्ष
-
आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।
Bihar ANM Application Form 2025 Link
बिहार एएनएम भर्ती 2025 के लिए योग्य उम्मीदवार स्टेट हेल्थ सोसाइटी, बिहार की आधिकारिक वेबसाइट www.shs.bihar.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 28 अगस्त 2025 (शाम 6:00 बजे तक) है। इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए लिंक से अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
Bihar ANM Apply Online Link |
बिहार एएनएम भर्ती 2025: आवेदन शुल्क कितने रुपये और कैसे जमा करें?
बिहार एएनएम भर्ती 2025 के लिए आवेदन शुल्क (Application Fees) उम्मीदवार की श्रेणी और स्थिति के अनुसार अलग-अलग निर्धारित किया गया है। सामान्य (General), BC, EBC और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के उम्मीदवारों को ₹500/- का शुल्क देना होगा। SC/ST (बिहार निवासी) उम्मीदवारों और महिला उम्मीदवार (चाहे सामान्य या आरक्षित श्रेणी की हों, बिहार निवासी) के लिए आवेदन शुल्क ₹125/- रखा गया है। बिहार के बाहर के किसी भी श्रेणी के उम्मीदवारों को ₹500/- शुल्क का भुगतान करना होगा। इसके अलावा, 40% या उससे अधिक विकलांग (PwD) उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹125/- निर्धारित है। यह शुल्क उम्मीदवार को आवेदन करते समय ऑनलाइन जमा करना होगा।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation