AFCAT 1 2026 Registration: भारतीय वायु सेना की ओर से AFCAT 1 2026 के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज से शुरू की जा रही है। इस भर्ती अभियान के तहत फ्लाइंग और ग्राउंड ड्यूटी शाखा ऑफिसर के पदों को भरा जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट afcat.edcil.co.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
NCC स्पेशल एंट्री के जरिए फ्लाइंग ब्रांच के लिए अलग कोटा भी मौजूद है। इसमें रिक्त पदों के साथ 10% हिस्से को CDSE और AFCAT दोनों भर्तियों के साथ जोड़ा जाता है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आगे लेख में दिए गए विवरणों की जांच कर अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं।
AFCAT 1 2026 Registration: महत्वपूर्ण विवरण
AFCAT 1 नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार 17 नवंबर से 14 दिसंबर, 2025 के बीच ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। लिखित परीक्षा 31 जनवरी, 2026 को आयोजित की जाएगी। AFCAT 1 2026 नोटिफिकेशन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी के लिए नीचे दी गई टेबल देखें:
| परीक्षा का नाम | वायु सेना सामान्य प्रवेश परीक्षा (AFCAT) 1 2026 |
| संचालन निकाय | भारतीय वायु सेना (IAF) |
| पद नाम | फ्लाइंग ब्रांच, ग्राउंड ड्यूटी (तकनीकी और गैर-तकनीकी) |
| कुल रिक्तियां | 340 |
| आवेदन मोड | केवल ऑनलाइन |
| रजिस्ट्रेशन की तिथि | 17 नवंबर से 14 दिसंबर 2025 |
| AFCAT 1 2026 परीक्षा तिथि | 31 जनवरी, 2026 |
| चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा एएफएसबी साक्षात्कार चिकित्सा परीक्षा |
| पाठ्यक्रम प्रारंभ | जनवरी 2027 |
| आधिकारिक वेबसाइट | afcat.cdac.in |
AFCAT 1 2026 Registration: महत्वपूर्ण तिथियां
AFCAT 1 2026 की महत्वपूर्ण तिथियों के लिए नीचे दी गई टेबल देखें:
| आयोजन | तारीख |
| संक्षिप्त अधिसूचना जारी | 3 नवंबर, 2025 |
| विस्तृत अधिसूचना जारी करने की तिथि | 9 नवंबर, 2025 |
| ऑनलाइन आवेदन शुरू | 17 नवंबर, 2025 |
| ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि | 14 दिसंबर, 2025 (रात 11:59 बजे) |
| AFCAT 1 2026 परीक्षा तिथि | 31 जनवरी, 2026 |
| AFCAT 1 2026 परिणाम | मार्च 2026 (संभावित) |
| पाठ्यक्रम प्रारंभ | जनवरी 2027 |
Check:
IPPB Recruitment 2025
AFCAT 1 2026 Apply Online: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
संबंधित भर्ती के लिए उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि यह आवेदन ऑनलाइन स्वीकार किया जाएगा। जिसके लिए नीचे दिए गए सिंपल स्टेप को फॉलो कर सकते हैं:
स्टेप 1 उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट afcat.edcil.co.in पर जाएं।
स्टेप 2 होम पेज पर, Click Here पर जाएं।
स्टेप 3 अब अपना महत्वपूर्ण विवरण जैसे अपना नाम, शैक्षणिक योग्यता भरें।
स्टेप 4 मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
स्टेप 5 एप्लीकेशन फॉर्म जमा करने से पहले जांच अवश्य करें।
स्टेप 6 एप्लीकेशन फीस भरें और प्रिंट आउट लेना ना भूलें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation